Monday, 12 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Cyber crime: जंगल में चल रहा था जुआ, पुलिस ने 13 लोगों को पकड़ा 11.50 लाख का सामान जब्त CG Road Accident: जशपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत Crime News: दूसरे ब्रांड की पैकेजिंग में आटा-बेसन बेचने के आरोप में पिता-पुत्र गिरफ्तार Bastanar Ghat Accident: NH-63 पर भीषण टक्कर, ट्राला चालक गंभीर Dhamtari Accident: गंगरेल से लौट रही पिकअप पलटी, 25 से ज्यादा लोग घायल Crime News: शराब मिलावट केस में बड़ा अपडेट रायपुर से दो आरोपी गिरफ्तार Cyber crime: जंगल में चल रहा था जुआ, पुलिस ने 13 लोगों को पकड़ा 11.50 लाख का सामान जब्त CG Road Accident: जशपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत Crime News: दूसरे ब्रांड की पैकेजिंग में आटा-बेसन बेचने के आरोप में पिता-पुत्र गिरफ्तार Bastanar Ghat Accident: NH-63 पर भीषण टक्कर, ट्राला चालक गंभीर Dhamtari Accident: गंगरेल से लौट रही पिकअप पलटी, 25 से ज्यादा लोग घायल Crime News: शराब मिलावट केस में बड़ा अपडेट रायपुर से दो आरोपी गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम › दुर्ग संभाग › खाने का लालच देकर मासूमों से गलत हरकत, भिलाई से आ…
भिलाई में आरोपी बुजुर्ग गिरफ्तार
भिलाई में आरोपी बुजुर्ग गिरफ्तार
दुर्ग संभाग

खाने का लालच देकर मासूमों से गलत हरकत, भिलाई से आरोपी बुजुर्ग गिरफ्तार

भिलाई के कैंप-2 इलाके में मासूम बच्चों से गलत हरकत के आरोप में पुलिस ने 59 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

य
प्रकाशित: 18 Aug 2026, 03:13 PM · अपडेट: 02 Oct 2026, 10:13 AM
भिलाई
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
भिलाई के कैंप-2 क्षेत्र में बच्चों के साथ गलत हरकत किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। शिकायत के बाद पुलिस ने 59 वर्षीय व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि आरोपी बच्चों को नड्डा और मुरकू जैसी खाने की चीजें देने के बहाने अपने पास बुलाता था और उनके साथ आपत्तिजनक हरकत करता था। मामला तब सामने आया, जब बच्चों ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना के बारे में बताया।
बच्चों से जानकारी मिलने के बाद उनकी मां थाने पहुंची और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी देते हुए शिकायत दर्ज कराई। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की और उसे हिरासत में ले लिया।

पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य संबंधित गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज किया है। मामले में बच्चों के बयान और अन्य आवश्यक साक्ष्यों के आधार पर आगे की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि प्रकरण की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। घटना की जानकारी इलाके में फैलने के बाद देर रात करणी सेना के कार्यकर्ता भी थाने पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने घटना को लेकर नाराजगी जताई और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। 

आरोपी का जुलूस निकालने की मांग

इस दौरान आरोपी का जुलूस निकालने की मांग भी की गई। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाइश देते हुए बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई किए जाने का भरोसा दिलाया, जिसके बाद स्थिति को नियंत्रित किया गया।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें