दुर्ग
इस्पात नगरी: भिलाई इस्पात संयंत्र, मैत्रीबाग और शिवनाथ किनारे का ज़िला मुख्यालय
कुल 282 खबरें
- मैत्रीबागभिलाई का उद्यान और चिड़ियाघर
AI का दुरुपयोग : इंस्टाग्राम पर फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख मांगने वाला गिरफ्तार
दुर्ग में AI तकनीक का गलत इस्तेमाल कर एक महिला को ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने महिला की एडिटेड तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग की और पति की हत्या व तलाक के लिए भी दबाव बनाया। शिकायत के बाद छावनी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मोबाइल व डिजिटल साक्ष्य जब्त कर उसे जेल भेज दिया।
चोरी की कोशिश : ताला तोड़कर घर में घुसा युवक, पुजारी परिवार की सतर्कता से चढ़ा पुलिस के हत्थे
दुर्ग के पुलगांव में श्री राधा कृष्ण मंदिर के पुजारी अकांशु मिश्रा के घर चोरी की कोशिश नाकाम हो गई। परिवार के बाहर से लौटने पर घर का ताला टूटा मिला और अंदर से भाग रहे आरोपी को लोगों ने पीछा कर पकड़ लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है।
खुशियाँ मातम में बदलीं : शिवनाथ नदी में बहे दो बच्चे, SDRF ने 1 किमी दूर से निकाला रेहान का शव
दुर्ग जिले के पीपरछेड़ी-गनियारी स्थित शिवनाथ नदी में शुक्रवार को जन्मदिन मनाने गए उरला निवासी आठ दोस्तों में से दो बच्चे—रेहान खान (14) और आरव (12)—नहाते समय तेज बहाव में बह गए। शनिवार सुबह SDRF के सर्च ऑपरेशन में घटनास्थल से 1 किमी दूर रेहान का शव बरामद कर लिया गया, जबकि आरव की तलाश जारी है।
आरोपी ने किया सरेंडर : रेलवे टिकट दलाली मामले का फरार आरोपी 15 साल बाद लौटा भारत
रेलवे टिकट दलाली के 22 साल पुराने मामले में फरार आरोपी तिजेंदर सिंह उर्फ टिंकू ने विशेष रेलवे न्यायालय रायपुर में सरेंडर कर दिया। आरोपी पिछले 15 वर्षों से दुबई में ड्राइवर की नौकरी कर रहा था। आरपीएफ की लगातार कार्रवाई और परिवार के माध्यम से समझाइश के बाद वह भारत लौटा।
कृषि विभाग की छापेमारी : दुर्ग में बिना लाइसेंस बन रहे थे कीटनाशक, किसानों से भी हो रही थी अधिक वसूली
दुर्ग जिले में कृषि विभाग ने अवैध उर्वरक और कीटनाशक कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में एफआईआर दर्ज की है। एक मामले में बिना लाइसेंस जैव उत्प्रेरक और कीटनाशकों का निर्माण व भंडारण पकड़ा गया, जबकि दूसरे मामले में किसानों से निर्धारित कीमत से अधिक राशि वसूलने और रिकॉर्ड में गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई की गई।
राशन घोटाला : दुर्ग में 1007 क्विंटल सरकारी चावल गायब, उचित मूल्य दुकान का अध्यक्ष गिरफ्तार
दुर्ग जिले में सरकारी राशन वितरण प्रणाली में बड़ी अनियमितता सामने आई है। जांच में ऑनलाइन रिकॉर्ड और वास्तविक स्टॉक के बीच 1007.51 क्विंटल चावल का अंतर मिला। मामले में उचित मूल्य दुकान के अध्यक्ष को गिरफ्तार किया गया है, जबकि पुलिस और खाद्य विभाग सरकारी चावल की कथित हेराफेरी और कालाबाजारी की जांच में जुटे हैं।
श्वेतवर्णी करैत : छत्तीसगढ़ में मिला दुर्लभ ल्यूसिस्टिक करैत, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के चरोदा स्थित पंचशील नगर में एक घर से दुर्लभ श्वेतवर्णी (ल्यूसिस्टिक) करैत सर्प का सफल रेस्क्यू किया गया। विशेषज्ञों ने इसकी पुष्टि के बाद वन विभाग ने 23 जुलाई को इसे राजनांदगांव के आरक्षित वन क्षेत्र में सुरक्षित प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया। यह दुर्लभ प्रजाति दक्षिण एशिया में बेहद कम देखने को मिलती है।
दुर्ग पुलिस की नई पहल : दुर्ग में FIR प्रक्रिया हुई पूरी तरह डिजिटल, शिकायतकर्ता और विवेचक दोनों करेंगे ई-साइन
दुर्ग जिला छत्तीसगढ़ में डिजिटल एफआईआर व्यवस्था लागू करने वाला पहला जिला बन गया है। अब एफआईआर दर्ज करते समय विवेचक के साथ शिकायतकर्ता भी ई-साइन करेगा। इस नई व्यवस्था से एफआईआर प्रक्रिया तेज, सुरक्षित और पारदर्शी होगी। डिजिटल सिस्टम से रिकॉर्ड सुरक्षित रखने, कागज की खपत कम करने और नागरिकों को बेहतर पुलिस सेवाएं देने में मदद मिलेगी।
भीषण आग : साढ़े चार घंटे की मशक्कत के बाद दमकल ने पाया काबू
दुर्ग जिले के अंडा थाना क्षेत्र के ग्राम अछोटी में बुधवार रात एक मकान में भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब साढ़े चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
हादसा : पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, दो युवकों की मौत
भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू रोड पर तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराने से दो युवकों की मौत हो गई। हादसा सुबह तड़के हुआ, जिसमें सेक्टर-6 निवासी दीपक गुप्ता और कौशिक दास ने दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज के जरिए दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
एक मिनट की देरी बनी वजह : बालोद में शिक्षक पर छात्र को पीटने का आरोप, पुलिस जांच शुरू
बालोद जिले के डौंडीलोहारा स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में 7वीं कक्षा के छात्र से मारपीट के आरोप में शिक्षक लोकेश्वर निषाद के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। छात्र के पिता प्रमोद साहू की शिकायत पर BNS की धारा 115(2) और 296 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस का प्रहार : 144 पौवा अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, स्कूटी और मोबाइल भी जब्त
दुर्ग पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत स्मृतिनगर क्षेत्र से एक युवक को 144 पौवा देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से स्कूटी, मोबाइल फोन और अवैध शराब सहित कुल 64,400 रुपये का सामान जब्त कर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।