दुर्ग
162 खबरें
खुलासा : राखड़ की आड़ में करोड़ों का लोहा पार, बीएसपी चोरी सिंडिकेट का नया राजफाश
भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) में 250 टन लोहे की चोरी मामले में जांच के दौरान चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पुलिस के अनुसार, सरगना संजय सिंह के नेतृत्व में एक संगठित सिंडिकेट ने ईएसपी और फ्लू डस्ट परिवहन के ठेके की आड़ में चोरी को अंजाम दिया। चोरी के लोहे को ट्रकों में भरकर उसके ऊपर राखड़ (फ्लाई ऐश) की परत बिछाई जाती थी और तय समय पर प्लांट से बाहर निकाला जाता था।
कार्रवाई : खजाना मिलने का झांसा देकर ठगते थे लोग, 5 आरोपी गिरफ्तार
दुर्ग पुलिस ने नकली सोने के बिस्किट और सिक्के बेचकर लोगों को ठगने वाले अंतरजिला गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी जमीन में दबे खजाने और पुराने हंडे में मिले सोने की झूठी कहानी सुनाकर लोगों को सस्ते दाम में सोना बेचने का लालच देते थे।
सनसनी : रेलवे ट्रैक पर संदिग्ध हालात में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
भिलाई के नेहरू नगर रेलवे ट्रैक पर मंगलवार देर रात सेक्टर-7 निवासी 55 वर्षीय बृजेश सिंह का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सुपेला अस्पताल भेजा और बुधवार सुबह परिजनों को सौंप दिया।
खुलासा : 130 किलो स्क्रैब कॉपर तार के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार
भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) के प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसकर 130 किलोग्राम स्क्रैब कॉपर तार चोरी करने की कोशिश करने वाले चार आरोपियों को भिलाई भट्ठी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सीआईएसएफ की शिकायत और सतर्कता के चलते चोरी का प्रयास विफल कर दिया गया।
प्रकोप : भिलाई में दूषित पानी से पीलिया का संकट, वार्ड-67 में नए केस सामने आए
भिलाई टाउनशिप के सेक्टर-7 वार्ड-67 में पीलिया के तीन नए मामले सामने आने से क्षेत्र में दहशत फैल गई है। स्वास्थ्य विभाग ने शुरुआती जांच में दूषित पेयजल को संक्रमण की वजह माना है और पानी के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। प्रभावित इलाके में मेडिकल मोबाइल यूनिट के माध्यम से स्वास्थ्य शिविर लगाए जा रहे हैं और डोर-टू-डोर सर्वे जारी है।
चिट्टा तस्करी : निर्माणाधीन स्कूल के पास बेच रही थी हेरोइन, पुलिस ने महिला को दबोचा
भिलाई के जामुल थाना क्षेत्र में पुलिस ने 49.8 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ 25 वर्षीय राजविंदर कौर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से करीब 10 लाख रुपए मूल्य की हेरोइन, नकदी और मोबाइल फोन बरामद किया गया। पुलिस अब पूरे नशा नेटवर्क की जांच में जुटी है।
हादसा : शिवनाथ नदी में समा गई युवा जिंदगी, दोस्तों के सामने डूबा 24 वर्षीय आशिन
दुर्ग जिले के रसमढ़ा-पिपरछेड़ी स्थित शिवनाथ नदी में डूबने से केरल निवासी 24 वर्षीय आशिन ओ.एस. की मौत हो गई। भिलाई के इंडियन कॉफी हाउस में कार्यरत आशिन वीकली ऑफ पर दोस्तों के साथ घूमने गया था। तैरना जानने के बावजूद नदी की गहराई का सही अंदाजा नहीं लगने से वह गहरे पानी में चला गया।
बड़ी कार्रवाई : सेवा सहकारी समिति रौंदा का प्रभारी गिरफ्तार, 15 लाख से अधिक की अनियमितता उजागर
सेवा सहकारी समिति रौंदा में 560.28 क्विंटल धान और 2103 नए बारदानों की कमी पाए जाने पर पुलिस ने समिति प्रभारी जगदीश कुमार नवरंगे को गिरफ्तार किया है। जांच में लगभग 15.08 लाख रुपये की शासकीय संपत्ति के गबन का मामला सामने आया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
कार्रवाई : ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का अंतर्राज्यीय नेटवर्क ध्वस्त, नागपुर से 8 आरोपी दबोचे गए
दुर्ग पुलिस ने ऑनलाइन सट्टे के एक अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए मुख्य आरोपी निशांत कुमार गुप्ता सहित कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह “सीबी क्रिकेट बज्ज” और “रुबीबेट” जैसे एप के जरिए अवैध सट्टा संचालन कर रहा था। पुलिस ने नागपुर में छापेमारी कर 8 अन्य आरोपियों को पकड़ा, जो आईडी मैनेजमेंट, डिपॉजिट और तकनीकी काम संभाल रहे थे।
कब्जाधारी : बैंक की बंधक संपत्ति पर कब्जे का आरोप, युवक पर एफआईआर
दुर्ग में छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की बंधक संपत्ति पर कथित अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। बैंक की शिकायत पर पद्मनाभपुर थाना पुलिस ने एक युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोप है कि 26 लाख रुपये के होम लोन से जुड़ी संपत्ति को सरफेसी एक्ट के तहत सीलबंद किए जाने के बावजूद युवक ने दो बार ताला तोड़कर कब्जा कर लिया।
बड़ी रेड : नशे के कारोबार पर शिकंजा, अवैध कब्जों पर भी चला बुलडोजर
भिलाई के खुर्सीपार थाना क्षेत्र स्थित देवार पारा बस्ती में दुर्ग पुलिस ने नशे और अवैध गतिविधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए करीब 10 से 12 किलो गांजा, 62 पौआ अवैध शराब और कई धारदार हथियार बरामद किए। 50 पुलिसकर्मियों की टीम ने घरों, छतों, टॉयलेट और खंडहरों सहित विभिन्न स्थानों पर सघन तलाशी ली।
काल बनी खाई : भिलाई के हंसते-खेलते परिवार का सामूहिक अंतिम संस्कार, एक साथ उठीं चार अर्थियां तो रो पड़ा पूरा गांव
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में 29 मई को हुए एक भीषण सड़क हादसे में भिलाई के सॉफ्टवेयर इंजीनियर अरविंद चंद्राकर, उनकी पत्नी और दो बेटों सहित कुल 8 लोगों की मौत हो गई। कार करीब 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई थी। जीपीएस लोकेशन के आधार पर प्रशासन ने कठिन रेस्क्यू अभियान चलाकर शवों को बाहर निकाला।