Wednesday, 30 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Kanker Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म और अवैध गर्भपात का आरोप, युवक गिरफ्तार Ration Card Update: लगातार 6 महीने से नहीं लिया राशन? अक्टूबर से बंद हो सकता है कार्ड, जानिए कार्ड दोबारा शुरू कराने का तरीका Durg School Accident: सरकारी स्कूल भवन की सुरक्षा पर सवाल, परीक्षा के बीच छत का प्लास्टर गिरने से तीन विद्यार्थी हुए घायल CG Education News: तिमाही परीक्षा के दिन छात्रों को भेजा गया आयोजन में, स्कूल प्रबंधन पर उठे सवाल Student Protest Bemetara: सरकारी कॉलेज में प्रोफेसर पर छात्राओं से अश्लीलता का आरोप, हंगामे के बाद दिया इस्तीफा Dantewada Crime News: शराब के विवाद में नाबालिग की हत्या, 12 घंटे में आरोपी गिरफ्तार Kanker Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म और अवैध गर्भपात का आरोप, युवक गिरफ्तार Ration Card Update: लगातार 6 महीने से नहीं लिया राशन? अक्टूबर से बंद हो सकता है कार्ड, जानिए कार्ड दोबारा शुरू कराने का तरीका Durg School Accident: सरकारी स्कूल भवन की सुरक्षा पर सवाल, परीक्षा के बीच छत का प्लास्टर गिरने से तीन विद्यार्थी हुए घायल CG Education News: तिमाही परीक्षा के दिन छात्रों को भेजा गया आयोजन में, स्कूल प्रबंधन पर उठे सवाल Student Protest Bemetara: सरकारी कॉलेज में प्रोफेसर पर छात्राओं से अश्लीलता का आरोप, हंगामे के बाद दिया इस्तीफा Dantewada Crime News: शराब के विवाद में नाबालिग की हत्या, 12 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम › दुर्ग › Durg School Accident: सरकारी स्कूल भवन की सुरक्षा…
Students injured in Durg school accident(Image Source: Keertiman Media)
Students injured in Durg school accident(Image Source: Keertiman Media)
🔴 BREAKING दुर्ग

Durg School Accident: सरकारी स्कूल भवन की सुरक्षा पर सवाल, परीक्षा के बीच छत का प्लास्टर गिरने से तीन विद्यार्थी हुए घायल

Durg School Accident: गनियारी स्थित शासकीय हाईस्कूल में त्रैमासिक परीक्षा के दौरान कक्षा की छत का प्लास्टर अचानक गिर गया। हादसे में तीन विद्यार्थी घायल हुए, जिनमें कक्षा 10वीं की छात्रा द्रौपदी ठाकुर के सिर में गंभीर चोट आई। उसे जिला अस्पताल दुर्ग में भर्ती कर इलाज किया गया, जहां उसके सिर में तीन टांके लगाए गए। घटना के बाद शिक्षा विभाग ने स्कूल भवन की जांच के लिए टीम भेजी है।

य
प्रकाशित: 30 Sep 2026, 12:21 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
दुर्ग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Durg School Accident: रसमड़ा क्षेत्र के ग्राम गनियारी स्थित शासकीय हाईस्कूल में मंगलवार को त्रैमासिक परीक्षा के दौरान बड़ा हादसा हो गया। परीक्षा दे रहे छात्रों के ऊपर अचानक कक्षा की छत का प्लास्टर गिर गया। इस घटना में तीन छात्र-छात्राएं घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल कक्षा 10वीं की छात्रा द्रौपदी ठाकुर को जिला अस्पताल दुर्ग में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों ने उसके सिर में तीन टांके लगाए हैं। घटना के समय कक्षा में करीब 50 विद्यार्थी संस्कृत विषय की परीक्षा दे रहे थे।
सभी छात्र अपनी परीक्षा में व्यस्त थे, तभी अचानक छत का प्लास्टर टूटकर नीचे गिर गया। प्लास्टर गिरते ही कक्षा में अफरा-तफरी मच गई और विद्यार्थियों में डर का माहौल बन गया। कुछ समय के लिए परीक्षा भी प्रभावित हुई। स्कूल प्रबंधन ने तुरंत घायल विद्यार्थियों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। हादसे में घायल दो अन्य छात्रों को मामूली चोटें आई हैं। फिलहाल सभी की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

स्कूल भवन की जांच के लिए पहुंची टीम

घटना की जानकारी मिलते ही शिक्षा विभाग ने मामले को गंभीरता से लिया है। विभाग की ओर से जांच टीम को स्कूल भेजा गया है। टीम भवन की स्थिति का निरीक्षण कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि छत का प्लास्टर गिरने की वजह क्या रही। जांच के दौरान स्कूल भवन की मजबूती, पहले हुए मरम्मत कार्य और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी जानकारी भी जुटाई जा रही है।

सरकारी स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों से भरे कक्ष में इस तरह की घटना ने सरकारी स्कूल भवनों के रखरखाव को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। गनीमत रही कि हादसे में बड़ा नुकसान नहीं हुआ। हालांकि, अभिभावकों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। अब शिक्षा विभाग की जांच रिपोर्ट के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि प्लास्टर गिरने का वास्तविक कारण क्या था और भवन की मरम्मत में किसी तरह की लापरवाही हुई थी या नहीं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें