सरकारी सूचना
कुल 1354 खबरें
Illegal Mining: छत्तीसगढ़ में अवैध खनिज परिवहन पर सख्ती, बेमेतरा में 6 हाइवा जब्त
Illegal Mining: खनिज विभाग ने अवैध रेत परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 6 हाइवा वाहनों को जब्त किया। कलेक्टर के निर्देश पर 14 और 15 अक्टूबर 2026 को कठिया-राका सहित आसपास के क्षेत्रों में जांच अभियान चलाया गया।
Road Construction: PWD सचिव का कोरबा दौरा, निर्माण कार्यों में तेजी लाने और गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश
Road Construction: लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने कोरबा जिले में निर्माणाधीन सड़कों, पुल-पुलियों और अन्य विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने, क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत में तेजी लाने और सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरे करने के निर्देश दिए।
Seva Sankalp Abhiyan: ग्रामीणों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, धरमपुर के आयुष शिविर में 57 मरीजों का उपचार
Seva Sankalp Abhiyan: ग्राम धरमपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित आयुष स्वास्थ्य शिविर में 57 मरीज लाभान्वित हुए। शिविर में ग्रामीणों को स्वास्थ्य परामर्श, उपचार और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूक किया गया।
Women Empowerment: सूरजपुर की सुनीता गुप्ता बनीं आत्मनिर्भर, बिहान योजना से शुरू किया किराना व्यवसाय
Women Empowerment: सूरजपुर जिले की सुनीता गुप्ता ने बिहान योजना के तहत बैंक ऋण लेकर किराना दुकान शुरू की। गायत्री स्वयं सहायता समूह से जुड़कर उन्होंने करीब 60 हजार रुपए का मुनाफा कमाया और परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत की।
Chhattisgarh Politics: पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने विधायक रायमुनि भगत से की मुलाकात, जाना हालचाल
Chhattisgarh Politics: पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने रायपुर के एक निजी अस्पताल में जशपुर विधायक रायमुनि भगत से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने विधायक के शीघ्र स्वस्थ होने और पुनः जनसेवा में सक्रिय होने की कामना की।
Seva Sankalp Abhiyan: बेसहारा बच्चों और बुजुर्गों के अधिकारों के लिए जागरूकता अभियान
Seva Sankalp Abhiyan: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने ‘आसरा’ एवं ‘करुणा’ अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें बेसहारा बच्चों और असहाय वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों, संरक्षण, विधिक सहायता एवं पुनर्वास की जानकारी दी गई।
Seva Sankalp Abhiyan: बस्तर के विकास को मिलेगी रफ्तार, 200 से अधिक सुरक्षा शिविर बनेंगे, सेवा डेरा
Seva Sankalp Abhiyan: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नक्सलमुक्त बस्तर में शांति, विकास और खुशहाली को आगे बढ़ाने पर जोर दिया। सरकार का लक्ष्य शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, कृषि, पर्यटन और बुनियादी सुविधाओं का विस्तार कर बस्तर के हर गांव और परिवार को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है।
Adivasi Samaj: रायगढ़ में कर्मा पूजा महोत्सव, सीएम साय ने दिया शिक्षा और विकास का संदेश
Adivasi Samaj: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायगढ़ जिले के तमनार विकासखंड के ग्राम सारसमाल में आयोजित कर्मा पूजा महोत्सव में शामिल होकर भगवान करम देव की पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मांदर बजाया और समाजजनों के साथ पारंपरिक कर्मा नृत्य किया। मुख्यमंत्री ने आदिवासी संस्कृति, प्रकृति संरक्षण और जनजातीय महापुरुषों के योगदान को समाज की गौरवशाली विरासत बताया।
Women Empowerment: बकरी पालन से संवर रही जिंदगी, सुनैना कुर्रे ने अपनाया आजीविका का नया रास्ता
Women Empowerment: महासमुंद जिले के ग्राम खैरी के डकईपारा निवासी सुनैना कुर्रे महिला कोष से मिले 40 हजार रुपए के ऋण की मदद से बकरी पालन कर रही हैं। दिसंबर 2025 में प्राप्त इस ऋण से उन्होंने बकरियां खरीदीं और अब उनके पास आठ बकरियां हैं।
Missile Man of India . डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर OP चौधरी ने किया नमन, गिनाए योगदान
Missile Man of India: वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने डॉ. कलाम के वैज्ञानिक योगदान, सादगी और राष्ट्रसेवा को याद करते हुए कहा कि उनके विचार आज भी युवाओं को शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए प्रेरित करते हैं।
Women Loan Scheme: छत्तीसगढ़ में महिलाओं को स्वरोजगार का सहारा, सक्षम योजना से मिला ऋण
Women Loan Scheme: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में सक्षम योजना के तहत समोली ग्राम पंचायत की तीन महिलाओं को 40-40 हजार रूपए की ऋण सहायता मिली है। इस राशि से महिलाएं किराना दुकान और बांस से बनी सामग्री का व्यवसाय शुरू करेंगी।
Bihan Yojana: जशपुर की संज्योति चौहान बनीं बैंक सखी, बिहान योजना से मिली आत्मनिर्भरता की राह
Bihan Yojana: जशपुर जिले के कांसाबेल विकासखंड के टांगरगांव की संज्योति चौहान बिहान योजना से जुड़कर आत्मनिर्भर बनी हैं, वर्ष 2019 से बैंक सखी के रूप में कार्य कर रहीं संज्योति ने स्व-सहायता समूह से 68 हजार रुपए का ऋण लेकर अपनी आजीविका शुरू की।