सरकारी सूचना
कुल 910 खबरें
Chakradhar Samaroh: रामलीला मैदान में सजी कवि सम्मेलन की महफिल, सुरेंद्र शर्मा की व्यंग्य रचनाओं पर जमकर हंसे श्रोता
Chakradhar Samaroh: 41वें चक्रधर समारोह की छठवीं सांस्कृतिक संध्या में आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में पद्मश्री सुरेंद्र शर्मा मुख्य आकर्षण रहे। उनकी हास्य-व्यंग्य प्रस्तुतियों ने रामलीला मैदान में देर रात तक ठहाके गूंजाए। कविता तिवारी, शशि सुरेंद्र दुबे, किशोर तिवारी, डॉ. प्रवीण शुक्ला और अन्य कवियों ने भी अपनी रचनाओं से दर्शकों का मन मोह लिया।
Seva Sankalp Abhiyan: शिक्षा, तकनीक और पर्यावरण संरक्षण का सपना, धमतरी के बच्चों ने पेश की विकसित भारत की कल्पना
Seva Sankalp Abhiyan: धमतरी जिले में आयोजित ‘मेरे सपनों का भारत’ विषयक चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताओं में हजारों विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। चित्रकला में 60,608 और भाषण प्रतियोगिता में 37,146 विद्यार्थियों ने भाग लेकर शिक्षा, आत्मनिर्भरता, पर्यावरण संरक्षण, तकनीकी विकास और सामाजिक समरसता पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
VB-GRAMG Mission: छत्तीसगढ़ में ग्रामीण विकास को नई गति, अनुमेय कार्य 318 से बढ़कर हुए 375
VB-GRAMG Mission: छत्तीसगढ़ में विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) यानी वीबी-जीरामजी के तहत अनुमेय कार्यों की संख्या 318 से बढ़ाकर 375 कर दी गई है। इससे गांवों में रोजगार के साथ जल संरक्षण, ग्रामीण अधोसंरचना, आजीविका विकास और स्थायी परिसंपत्तियों के निर्माण को बढ़ावा मिलेगा। राज्य सरकार ने मिशन के लिए वर्ष 2026-27 के बजट में 4 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। 0
Tasar Silk Farming: भूमिहीन मजदूर से बने कोसा उत्पादक, ललित गुप्ता की मेहनत को मिला राष्ट्रीय सम्मान
Tasar Silk Farming: रायगढ़ जिले के तमनार विकासखंड के आमाघाट निवासी ललित गुप्ता ने टसर कृमिपालन और बीज निर्माण को अपनाकर अपनी आर्थिक स्थिति बदल दी। तीन वर्षों में करीब 4.50 लाख रुपये की अतिरिक्त आय अर्जित कर उन्होंने बेटी का विवाह कराया, घर पक्का कराया और परिवार को आर्थिक मजबूती दी। वर्ष 2024-25 में 1.05 लाख टसर कोसा उत्पादन के लिए उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ टसर कोसा उत्पादक का सम्मान भी मिला।
Raipur Industrial Fair: महुआ से बने आधुनिक उत्पादों ने खींचा लोगों का ध्यान, जशपुर की वन उपज को मिला राष्ट्रीय मंच
Raipur Industrial Fair: रायपुर के 14वें इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर में जशपुर के JASHPURE और Jai Jungle के महुआ आधारित उत्पाद आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। महुआ नेक्टर, कुकीज़, टी, लड्डू सहित कई आधुनिक उत्पादों के जरिए जशपुर की वन उपज को नई पहचान मिल रही है। यह पहल महुआ के मूल्य संवर्धन, जनजातीय आजीविका और स्थानीय उत्पादों को बड़े बाजार से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
Chess Olympiad: गुकेश के दम पर भारत ने स्पेन को हराया, महिला टीम ने मंगोलिया पर दर्ज की जीत
Chess Olympiad: भारतीय टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। पुरुष वर्ग में भारत ने स्पेन को 3-1 से हराया, जिसमें विश्व चैंपियन डी गुकेश की एलेक्सी शिरोव पर जीत अहम रही। वहीं, महिला टीम ने मंगोलिया को 3-1 से मात दी। बी सविता श्री ने लगातार चौथी जीत दर्ज कर टीम की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
Seva Sankalp Abhiyan: खैरागढ़ में आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम की सफलता पर मंत्री देवांगन ने दी बधाई
Seva Sankalp Abhiyan: खैरागढ़ में आयोजित बैठक में प्रभारी मंत्री लखन लाल देवांगन ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन, जनसेवा और समर्पण की यात्रा के प्रति आभार व्यक्त करने तथा विकसित भारत-2047 के संकल्प को जनभागीदारी के माध्यम से आगे बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।
Agra Mahakumbh 2026: छत्तीसगढ़ में निवेश और रोजगार के नए अवसर, अग्रवाल समाज से CM साय ने की सहयोग की अपील
Agra Mahakumbh 2026: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंबिकापुर में आयोजित दो दिवसीय अग्र महाकुंभ-2026 का शुभारंभ किया। उन्होंने अग्रवाल समाज की उद्यमिता, सेवा भावना और सामाजिक योगदान की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश के आर्थिक विकास, उद्योगों के विस्तार और रोजगार सृजन में समाज की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। मुख्यमंत्री ने राज्य की उद्योग नीति, निवेश प्रस्तावों और युवाओं के लिए स्टार्टअप योजनाओं की जानकारी देते हुए नए उद्यमों को बढ़ावा देने की बात कही।
Semicon India 2026: भारत के सेमीकंडक्टर मिशन को मिली नई रफ्तार, 52 देशों की भागीदारी के साथ संपन्न हुआ सम्मेलन
नई दिल्ली में आयोजित Semicon India 2026 का पांचवां संस्करण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। तीन दिवसीय इस सम्मेलन में 52 देशों के प्रतिनिधियों, 600 से अधिक प्रदर्शकों और करीब 40 हजार प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में सेमीकंडक्टर निर्माण, चिप डिजाइन, एडवांस पैकेजिंग और एआई तकनीक से जुड़े 56 समझौतों व रणनीतिक पहलों की घोषणा की गई।
PM Modi: 20वें रोजगार मेले में 51 हजार से ज्यादा युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, बोले- नए अवसरों पर सरकार का फोकस
PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20वें रोजगार मेले में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 51 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं के कौशल विकास, रोजगार के नए अवसर और निजी क्षेत्र में नौकरियों को बढ़ावा देने पर लगातार काम कर रही है। पीएम मोदी ने विकसित भारत रोजगार योजना, स्टार्टअप इकोसिस्टम और मुक्त व्यापार समझौतों से युवाओं के लिए बढ़ते अवसरों का भी उल्लेख किया।
Dhamtari News: चिरायु योजना से मिली नई जिंदगी, जन्मजात हृदयरोग से जूझ रहे भाव्यांश की सफल हार्ट सर्जरी
Dhamtari News: धमतरी के नन्हें भाव्यांश साहू को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की चिरायु योजना के तहत समय पर इलाज मिला। जन्मजात हृदयरोग की पहचान के बाद नया रायपुर के अस्पताल में सफल सर्जरी की गई, जिससे अब बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है।
Seva Sankalp Abhiyan: रायगढ़ पंजीयन कार्यालय में मिलीं डिजिटल और नागरिक-केंद्रित सुविधाएं
Seva Sankalp Abhiyan: रायगढ़ के पंजीयन कार्यालय को आधुनिक सुविधाओं से युक्त मॉडल पंजीयन कार्यालय के रूप में विकसित किया गया है। यहां हेल्प डेस्क, टोकन सिस्टम, डिजिटल भुगतान, दस्तावेज जांच और बेहतर प्रतीक्षा व्यवस्था जैसी सुविधाओं से रजिस्ट्री प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और नागरिकों के लिए सुविधाजनक बनाया गया है।