सरकारी सूचना
कुल 1354 खबरें
Chhattisgarh News: मेडिकल कॉलेज में वार्षिक उत्सव, पंथी नृत्य और संगीत ने मोहा मन
Chhattisgarh News: रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय में वार्षिक उत्सव ‘इम्पेटस-2026’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने शैक्षणिक, खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई।
Jal Jeevan Mission: आमगांव के 138 घरों में नल कनेक्शन, महिलाओं को मिली राहत
Jal Jeevan Mission: खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के ग्राम आमगांव में जल जीवन मिशन के तहत 138 घरेलू नल कनेक्शन और 40 किलोलीटर क्षमता का जलागार बनाया गया है। इससे ग्रामीणों को घर पर पेयजल मिल रहा है और महिलाओं को पानी लाने में लगने वाले समय से राहत मिली है।
Women Empowerment: 29 एकड़ में मखाना उत्पादन शुरू, महिला समूहों को मिलेगा रोजगार का अवसर
Women Empowerment: धमतरी जिले में मखाना की खेती ग्रामीण महिलाओं के लिए रोजगार और आत्मनिर्भरता के नए अवसर खोल रही है। जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में 105 एकड़ क्षेत्र में मखाना उत्पादन शुरू किया गया है। महिला स्व-सहायता समूहों को संग्रहण, प्रसंस्करण और गुणवत्ता प्रबंधन का प्रशिक्षण देकर उनकी आय बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।
Tribal Culture Chhattisgarh: आदिवासी लोक कला पुरस्कार के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित, विजेताओं को मिलेंगे 1 लाख रुपए
Tribal Culture Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में शहीद वीर नारायण सिंह स्मृति आदिवासी लोक कला महोत्सव पुरस्कार वर्ष 2026-27 के लिए आदिवासी लोक नर्तक दलों से प्रविष्टियां आमंत्रित की गई हैं। इच्छुक दल 25 नवंबर 2026 को शाम 5 बजे तक सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कार्यालय, महासमुंद में आवेदन जमा कर सकते हैं।
Chhattisgarh Foundation Day: 2 नवंबर को होगा राज्योत्सव का आयोजन, कलेक्टर ने सौंपी जिम्मेदारियां
Chhattisgarh Foundation Day: कांकेर में 2 नवंबर को नरहरदेव शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस ‘राज्योत्सव’ का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर कुन्दन कुमार ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
Organic Farming: बेमेतरा में किसानों को टिकाऊ खेती के प्रति किया जागरूक
Organic Farming: बेमेतरा के ग्राम जनता में ‘खेत बचाओ अभियान-2026’ के तहत कृषक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। वैज्ञानिकों ने किसानों को मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, संतुलित उर्वरक उपयोग, प्राकृतिक खेती और फसल अवशेष प्रबंधन की जानकारी दी।
Raigarh Assembly: विकास परियोजनाओं को मिलेगी गति, OP चौधरी ने अधिकारियों को दिए निर्देश
Raigarh Assembly: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने सरिया क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बिजली परियोजना, अमृत मिशन, पेयजल, अस्पताल, नर्सिंग कॉलेज और सड़क निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को सभी स्वीकृत कार्य समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए।
Vijay Sharma: नशा तस्करों पर सख्ती, अवैध संपत्तियों की होगी कुर्की
Vijay Sharma: छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने नशे के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए सभी जिलों के अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने नशा तस्करी के नेटवर्क की पहचान, अवैध कारोबार से अर्जित संपत्तियों की कुर्की, वाहनों के राजसातीकरण और जब्त मादक पदार्थों के नष्टीकरण की प्रक्रिया में तेजी लाने पर जोर दिया।
Chhattisgarh News: बलरामपुर में विकास को मिलेगी गति, ₹202 करोड़ के 2,009 कार्यों की शुरुआत
Chhattisgarh News: वर्चुअल माध्यम से बलरामपुर जिले के ग्राम चिरई-जसवंतपुर में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय लरंग साय की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर जिले को ₹202 करोड़ 65 लाख की लागत के 2,009 विकास कार्यों की सौगात दी गई। इनमें 1,863 कार्यों का भूमिपूजन और 146 पूर्ण कार्यों का लोकार्पण शामिल है।
CM Vishnu Deo Sai: प्रेमनगर में डोम निर्माण, इंडोर स्टेडियम और सड़क के लिए 2.70 करोड़ की घोषणा
CM Vishnu Deo Sai: सूरजपुर जिले को 232 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात दी। प्रेमनगर में 63 कार्यों का लोकार्पण और 54 कार्यों का भूमिपूजन किया गया। साथ ही नगर पंचायत प्रेमनगर में सड़क निर्माण, डोम और इंडोर स्टेडियम के लिए 2.70 करोड़ रुपए की घोषणा की गई।
CG News: सरकारी योजना के कामों में लापरवाही पर एक्शन, दो सहायकों ने दिया इस्तीफा
CG News: बस्तर जिले में VB-G RAM G योजना के तहत 1,807 कार्यों के लिए 55.61 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसके बावजूद धीमी प्रगति पर जिला पंचायत CEO तन्मय खन्ना ने चार तकनीकी सहायकों के खिलाफ कार्रवाई की।
MCB District News: अब पानी के लिए नहीं जाना पड़ता दूर, जल जीवन मिशन से मिली राहत
MCB District News: जल जीवन मिशन के तहत मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के जवारीटोला गांव में शनि के घर नल से स्वच्छ पेयजल पहुंचने से परिवार को राहत मिली है। अब पानी लाने में लगने वाला समय और मेहनत बच रही है, जिससे दैनिक कार्य आसान हुए हैं