देश
1447 खबरें
मेहनत बनी ताकत : इलाज के अभाव में खोया पिता, अब डॉक्टर बनने की राह पर बेटी; NEET 2026 में मिली बड़ी सफलता
लखनऊ की नीलू ने आर्थिक तंगी और पारिवारिक मुश्किलों के बावजूद NEET UG 2026 परीक्षा में सफलता हासिल की। पिता के निधन के बाद उनकी मां ने झाड़ू-पोछा और घरेलू काम करके बेटियों की पढ़ाई जारी रखी। अब नीलू का सपना कार्डियोलॉजिस्ट बनकर जरूरतमंद लोगों की सेवा करना है।
72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2026 का ऐलान : कार्तिक आर्यन, ममूटी और यामी गौतम ने जीते बड़े सम्मान
72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा में कार्तिक आर्यन और ममूटी को संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ अभिनेता चुना गया, जबकि यामी गौतम ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता। विभिन्न भाषाओं की फिल्मों और तकनीकी श्रेणियों में भी कई चर्चित नामों को सम्मान मिला।
खूनी खेल : उज्जैन में पुरानी रंजिश का खूनी अंजाम, युवक की गोली मारकर हत्या
उज्जैन के नीलगंगा थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके परिवार के कई सदस्य घायल हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और इलाके में एहतियातन भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
राजौरी में बाढ़: भारी बारिश और बादल फटने से मची तबाही, कई लोग फंसे
राजौरी में बाढ़ और बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है। बेला कॉलोनी में पानी भरने से कई गाड़ियां बह गईं और थन्ना मंडी में कई मजदूर फंस गए हैं।
30 साल बाद घर लौटेगा वीर जवान : माउंट एवरेस्ट ग्रीन बूट्स शव की हुई पहचान, लांस नायक दोरजे मोरुप का था शरीर
माउंट एवरेस्ट ग्रीन बूट्स शव की पहचान 30 साल बाद लांस नायक दोरजे मोरुप के रूप में हुई है। अक्टूबर तक उनका पार्थिव शरीर सम्मान के साथ लद्दाख लाया जाएगा।
बदली किस्मत : ₹38 हजार की नौकरी छोड़ी, चाय बेचकर हर महीने कमा रहे ₹1 लाख
38 हजार रुपये महीने की नौकरी छोड़ एक युवक ने करीब 2 लाख रुपये लगाकर चाय की दुकान शुरू की। आज वह रोजाना सैकड़ों कप चाय बेचकर सभी खर्चों के बाद करीब 1 लाख रुपये मासिक मुनाफा कमा रहा है। उसकी सफलता की यह कहानी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
सोनम वांगचुक : भूख हड़ताल का 22वां दिन, पत्नी ने दिल्ली हाईकोर्ट में लगाई याचिका
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के 22वें दिन उनकी पत्नी गीतांजलि आंगमो ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर कर उन्हें प्राइवेट अस्पताल शिफ्ट करने की मांग की है।
वामपंथी उग्रवाद : अमेरिका में 67 देशों की बड़ी बैठक, भारतीय राजदूत ने रखा कड़ा रुख
वामपंथी उग्रवाद और राजनीतिक आतंकवाद के खिलाफ वाशिंगटन में 67 देशों की बैठक हुई। भारतीय राजदूत विनय क्वात्रा ने आतंकवाद पर भारत की जीरो टॉलरेंस नीति दोहराई।
खूनी गैंगवार : पुरानी रंजिश में ताबड़तोड़ फायरिंग, एक युवक की मौत, तीन घायल, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात
उज्जैन के नीलगंगा थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते दो गुटों के बीच शनिवार देर रात हिंसक झड़प हो गई। पत्थरबाजी के बाद हुई फायरिंग में 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है।
विपक्षी चक्रव्यूह में फंसी सरकार : मॉनसून सत्र से ठीक पहले दो अहम संसदीय समितियों की बैठकें टलीं
मानसून सत्र शुरू होने से पहले दो महत्वपूर्ण विधेयकों पर बनी संयुक्त संसदीय समिति (JPC) की बैठक स्थगित कर दी गई है। विपक्ष के विरोध और सहमति के अभाव के चलते सरकार पर राजनीतिक दबाव बढ़ गया है। ऐसे में दोनों विधेयकों के इस सत्र में पेश होने की संभावना कम मानी जा रही है।
ऐतिहासिक छलांग : प्राइवेट रॉकेट विक्रम-1 ने पहली ही उड़ान में रचा इतिहास
हैदराबाद की निजी कंपनी स्काईरूट एयरोस्पेस का पहला ऑर्बिटल रॉकेट विक्रम-1 अपने पहले ही मिशन मिशन आगमन में सफलतापूर्वक पृथ्वी की निचली कक्षा (LEO) में पहुंच गया। इस उपलब्धि के साथ भारत उन चुनिंदा देशों में शामिल हो गया है, जहां निजी कंपनियां ऑर्बिटल रॉकेट लॉन्च करने में सफल रही हैं। यह सफलता भारत के निजी स्पेस सेक्टर और वैश्विक स्पेस बिजनेस के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
अनशन तोड़ने से मना : सोनम वांगचुक की तबीयत नाजुक, डॉक्टरों की सलाह के बावजूद इलाज लेने से इनकार
सोनम वांगचुक 20 दिनों के आमरण अनशन के बाद तबीयत बिगड़ने पर सफदरजंग अस्पताल में भर्ती हैं। डॉक्टरों की सलाह के बावजूद उन्होंने ORS, ड्रिप और अन्य मेडिकल फ्लूइड लेने से इनकार कर दिया है। एम्स और सफदरजंग के विशेषज्ञ उनकी लगातार निगरानी कर रहे हैं।