Monday, 28 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
West Bengal Crime News: बीजेपी बूथ अध्यक्ष की सरेआम गोली मारकर हत्या, बीरभूम में भारी तनाव CJP protest: जेल भरो आंदोलन की चेतावनी, CJP को विरोध प्रदर्शन की इजाजत नहीं, Chhattisgarh Flood News: 10 हजार एकड़ धान डूबी, रेत जमने से सहमे किसान, बीमा के नियमों में फंसा मुआवजा Knife Attack Bilaspur: डीजे बजाने से मना करने पर हमला, चाकू और डंडों से पीटा, दो आरोपी गिरफ्तार Electric Pole Accident: डिवाइडर पर लगे पोल से लगा करंट, बीजेपी युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दिव्यऋषि तिवारी की मौत Bank Strike Cancelled: 3 दिनों की प्रस्तावित बैंक हड़ताल टली, IBA और यूनियनों में बनी सहमति West Bengal Crime News: बीजेपी बूथ अध्यक्ष की सरेआम गोली मारकर हत्या, बीरभूम में भारी तनाव CJP protest: जेल भरो आंदोलन की चेतावनी, CJP को विरोध प्रदर्शन की इजाजत नहीं, Chhattisgarh Flood News: 10 हजार एकड़ धान डूबी, रेत जमने से सहमे किसान, बीमा के नियमों में फंसा मुआवजा Knife Attack Bilaspur: डीजे बजाने से मना करने पर हमला, चाकू और डंडों से पीटा, दो आरोपी गिरफ्तार Electric Pole Accident: डिवाइडर पर लगे पोल से लगा करंट, बीजेपी युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दिव्यऋषि तिवारी की मौत Bank Strike Cancelled: 3 दिनों की प्रस्तावित बैंक हड़ताल टली, IBA और यूनियनों में बनी सहमति
W 𝕏 f
होम › राष्ट्रीय › Electric Pole Accident: डिवाइडर पर लगे पोल से लगा…
Death by electrocution from an electricity pole (Image Source: social media)
Death by electrocution from an electricity pole (Image Source: social media)
🔴 BREAKING राष्ट्रीय

Electric Pole Accident: डिवाइडर पर लगे पोल से लगा करंट, बीजेपी युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दिव्यऋषि तिवारी की मौत

Electric Pole Accident: भोपाल के एमपी नगर इलाके में डीबी मॉल के पास दर्दनाक हादसा हुआ। सड़क पार करते समय बिजली के खंभे की चपेट में आने से भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री दिव्यऋषि तिवारी की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कीर्तिमान न्यूज | अप्पू धीवर
प्रकाशित: 28 Sep 2026, 09:14 AM · 2 मिनट पढ़ने का समय
भोपाल
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Electric Pole Accident: राजधानी के सबसे व्यस्त व्यावसायिक इलाकों में शुमार एमपी नगर में एक दर्दनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। डीबी मॉल के पास सड़क पार करते समय बिजली के खंभे की चपेट में आने से भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला महामंत्री दिव्यऋषि तिवारी की असमय मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक, दिव्यऋषि तिवारी अपने परिवार के साथ शाम को शॉपिंग के सिलसिले में एमपी नगर आए थे। उन्होंने अपनी गाड़ी डीबी मॉल के सामने पार्किंग में खड़ी की और परिवार संग सड़क पार करने लगे। डिवाइडर पार करते समय संतुलन बनाने या फोन पर बात करने के दौरान उनका हाथ बीच में लगे एक लोहे के इलेक्ट्रिक पोल से छू गया।

खंभे को छूते ही गिरा बिजली का जोरदार झटका 

जैसे ही उन्होंने पोल को पकड़ा, उसमें दौड़ रहे तेज करंट ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया और वे वहीं अचेत होकर गिर पड़े। बताया जा रहा है कि उनके साथ मौजूद उनकी पत्नी को भी करंट का हल्का झटका लगा, लेकिन वे बाल-बाल बच गईं।

पुलिस जवान ने दी CPR, अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया 

घटनास्थल पर अफरा-तफरी मचते ही पास में मौजूद हेड कॉन्स्टेबल जगदीश दांगी तुरंत दौड़कर पहुंचे। उन्होंने बिना वक्त गंवाए मौके पर ही दिव्यऋषि को सीपीआर (CPR) देना शुरू किया और लोगों की मदद से आनन-फानन में उन्हें एम्स (AIIMS) अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, तमाम कोशिशों के बावजूद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

प्रशासन की नींद खुली, पोल के आसपास बैरिकेडिंग 

यह हादसा जिस जगह हुआ, वहां से लोग अक्सर डीबी मॉल की तरफ आने-जाने के लिए डिवाइडर से गुजरते हैं। घटना के बाद प्रशासन की लापरवाही पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। हादसे के तुरंत बाद आनन-फानन में उस खतरनाक इलेक्ट्रिक पोल के दोनों ओर बैरिकेड्स लगा दिए गए हैं ताकि कोई और इसकी चपेट में न आए।

जांच में जुटी पुलिस 

घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस अब इस बात की बारीकी से जांच कर रही है कि आखिर सार्वजनिक सड़क के पोल में इतना हैवी करंट कैसे आया और इसके लिए नगर निगम या विद्युत विभाग का कौन सा अमला जिम्मेदार है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें