देश
कुल 2280 खबरें
Newcastle University News: अनंत अंबानी बने प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस, नियुक्ति पर उठे सवाल
Newcastle University News: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी इन दिनों अपनी नई जिम्मेदारी को लेकर सुर्खियों में हैं। ब्रिटेन की प्रतिष्ठित न्यूकैसल यूनिवर्सिटी ने उन्हें सस्टेनेबिलिटी (टिकाऊ विकास) के क्षेत्र में ‘प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस’ नियुक्त किया है। हालांकि, यह नियुक्ति सामने आने के बाद इसे लेकर कई लोगों ने सवाल भी उठाए हैं।
Ganesh Visarjan Acciden: पंडाल में टूटा बिजली का तार, करंट की चपेट में आने से 4 युवकों की मौत, 3 गंभीर
Ganesh Visarjan Acciden: मध्य प्रदेश के मंडला जिले के नैनपुर तहसील स्थित हीरापुर गांव में गणेश प्रतिमा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा हो गया। पंडाल में सो रहे युवकों पर हाई-वोल्टेज बिजली तार गिरने से करंट फैल गया, जिसमें 4 युवकों की मौके पर ही जान चली गई, जबकि 3 लोग झुलस गए। पुलिस और बिजली विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
The Great Indian Kapil Show Season 5: अजय देवगन और दृश्यम 3 की टीम से होगी नए सीजन की शुरुआत
The Great Indian Kapil Show Season 5: कॉमेडी के बादशाह कपिल शर्मा एक बार फिर दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार हैं। लोकप्रिय शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ अपने नए सीजन के साथ नेटफ्लिक्स पर वापसी करने जा रहा है। फेस्टिव सीजन में शुरू होने जा रहे इस सीजन के पहले एपिसोड में बॉलीवुड फिल्म ‘दृश्यम 3’ की पूरी टीम नजर आएगी।
Gold-Silver Price: चार दिन में सोना ₹2500 और चांदी ₹7000 सस्ती, अब आगे क्या होगा?
Gold-Silver Price: सोने और चांदी की कीमतों में पिछले कुछ दिनों से लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। सोमवार से गुरुवार तक लगातार चार दिनों में दोनों कीमती धातुओं के दाम नीचे आए हैं। इस दौरान सोना करीब 2,500 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी लगभग 7,000 रुपए प्रति किलो तक सस्ती हो चुकी है।
Farming Startup Ideas: कम लागत में फूलों की खेती, किसानों के लिए बना कमाई का नया विकल्प
Farming Startup Ideas: आज के समय में कई किसान सिर्फ फसल उत्पादन तक सीमित नहीं रहना चाहते, बल्कि अपने उत्पाद को बेहतर बाजार तक पहुंचाने पर भी ध्यान दे रहे हैं। फूलों की खेती करने वाले किसान स्थानीय मंडियों, फूल विक्रेताओं, मैरिज गार्डन, इवेंट मैनेजमेंट कंपनियों और सजावट से जुड़े कारोबारियों से सीधे संपर्क बनाकर अपनी उपज बेच रहे हैं।
Mandla Lokayukta Raid: 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते नगर पालिका CMO गिरफ्तार
Mandla Lokayukta Raid: जबलपुर की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर पालिका CMO गजानन नाफड़े को 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोप है कि नल-जल योजना के बकाया भुगतान का बिल पास करने के बदले रिश्वत की मांग की गई थी। लोकायुक्त टीम मामले की जांच कर रही है।
Anti Narcotics Task Force: नशे के सौदागरों पर यूपी पुलिस का कड़ा प्रहार, 78 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति जब्त, 71 कुख्यात तस्करों पर लगा शिकंजा
Anti Narcotics Task Force: उत्तर प्रदेश सरकार ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने ड्रग तस्करों पर कार्रवाई करते हुए 23 सितंबर 2026 तक करीब 78.5 करोड़ रुपये की अवैध संपत्तियां जब्त की हैं। PIT NDPS एक्ट के तहत 71 बड़े तस्करों पर कानूनी शिकंजा कसा गया है।
Ganpati Festival: लालबागचा राजा के दर्शन को पहुंचे अंबानी परिवार, नातिन आदिया संग दिखा प्यार
Ganpati Festival: गणपति विसर्जन से पहले मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा के दरबार में कई बड़ी हस्तियां दर्शन के लिए पहुंचीं। इसी कड़ी में बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी भी 24 सितंबर की रात भगवान गणेश का आशीर्वाद लेने पहुंचे। इस दौरान उनके साथ उनकी नातिन आदिया भी मौजूद रहीं।
Ganesh Visarjan Accident: खदान में डूबनें से, 16 वर्षीय युवक की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
Ganesh Visarjan Accident: सीलखेड़ा गांव में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। खदान के गहरे पानी में डूबने से 16 वर्षीय अतुल अहिरवार की मौत हो गई। ग्रामीणों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि मौके पर पर्याप्त इंतजाम नहीं थे। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Ganja Smuggling: 1.5 लाख रुपए की अवैध खेप जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
Ganja Smuggling: डबरा में पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 13 किलो 128 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है, जिसकी कीमत करीब 1.5 लाख रुपये बताई गई है। जांच में ओडिशा से गांजा लाकर डबरा में सप्लाई करने की बात सामने आई है।
SBI and Bank Employees: बैंक हड़ताल से पहले एसबीआई ने जारी की एडवाइजरी, 28 से 30 सितंबर तक कामकाज प्रभावित होने की आशंका
SBI and Bank Employees: बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के मद्देनजर भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने ग्राहकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। 28 से 30 सितंबर तक बैंक सेवाओं पर असर पड़ सकता है।
Palamu news: विसर्जन के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा, पांच दोस्तों की जिंदगी पर लगा विराम
Palamu news: चैनपुर थाना क्षेत्र में करमा पूजा विसर्जन के दौरान कोयल नदी में डूबे पांचवें बच्चे हेमंत कुमार का शव 48 घंटे बाद गढ़वा के बेलचंपा इलाके से बरामद किया गया। इस दर्दनाक हादसे में पांच दोस्तों की जान चली गई। NDRF और पुलिस की संयुक्त टीम ने लगातार सर्च ऑपरेशन चलाकर शव को खोज निकाला।