देश
कुल 2280 खबरें
Ladakh Violence: सोनम वांगचुक ने उठाए गंभीर सवाल, अमित शाह से मांगा इस्तीफा, एनकाउंटर की भी जताई आशंका
Ladakh Violence: लद्दाख में 24 सितंबर 2025 को हुई हिंसा की पहली बरसी पर पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने लेह में आयोजित कार्यक्रम में केंद्र सरकार से घटना की न्यायिक जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की। उन्होंने हिंसा की जिम्मेदारी तय करने की बात कही और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग उठाई। वांगचुक ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए दावा किया कि उन्हें एनकाउंटर का खतरा है। साथ ही उन्होंने लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा देने और संविधान की छठी अनुसूची में शामिल करने की मांग दोहराई।
Elephant News: छिंदवाड़ा में भटके हाथी का आतंक, 6 दिन में 3 ग्रामीण घायल
Elephant News: जंगल और ग्रामीण क्षेत्रों में झुंड से बिछड़े एक हाथी ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। पिछले छह दिनों में हाथी के हमले से तीन ग्रामीण घायल हो चुके हैं। देलाखारी क्षेत्र में एक बुजुर्ग किसान पर हमला हुआ, जबकि सुरक्षा कारणों से कई गांवों में रात के समय बिजली आपूर्ति भी बंद रखी जा रही है।
Credit Card Benefits: शॉपिंग ऑफर के चक्कर में न लें गलत क्रेडिट कार्ड, पहले पढ़ें ये जानकारी
Credit Card Benefits: फेस्टिव सीजन शुरू होते ही ऑनलाइन और ऑफलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म ग्राहकों के लिए कई आकर्षक ऑफर्स और डिस्काउंट लेकर आते हैं। इसी समय कई बैंक भी नए ग्राहकों को क्रेडिट कार्ड लेने के लिए ऑफर देते हैं। ऐसे में आपको ईमेल, कॉल या SMS के जरिए क्रेडिट कार्ड से जुड़े ऑफर्स मिल सकते हैं।
Ranchi News: तेज आंधी में स्कूल बस पर गिरा भारी पेड़, ड्राइवर की समझदारी से बची बच्चों की जान
Ranchi News: डोरंडा थाना क्षेत्र में तेज बारिश और आंधी के बीच बच्चों से भरी स्कूल बस पर विशाल पेड़ गिर गया। हादसे में बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ, लेकिन चालक की सतर्कता से सभी बच्चे सुरक्षित बच गए। नगर निगम की टीम ने जेसीबी की मदद से पेड़ हटाकर यातायात बहाल किया।
Banka Viral Video: जमुई और समस्तीपुर के बाद अब मंदार पर्वत पर युवती से बदसलूकी, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप
Banka Viral Video: बिहार के बांका जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मंदार पर्वत से एक युवती के साथ कथित बदसलूकी और मारपीट का वीडियो सामने आया है। वायरल क्लिप में कुछ युवक युवती के साथ अभद्र व्यवहार करते नजर आ रहे हैं। पुलिस ने मामले में 6 अज्ञात युवकों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Indian Politics: SIR प्रक्रिया में गड़बड़ी पर भड़के राहुल गांधी, CEC के इस्तीफे की मांग, कहा— एंटी-इनकंबेंसी को वोट चोरी से दबाया गया
Indian Politics: SIR प्रक्रिया को लेकर देश की राजनीति में विवाद तेज हो गया है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनावी प्रक्रियाओं में नियमों की अनदेखी हुई और मतदाताओं के अधिकार प्रभावित हुए। वहीं, चुनाव आयोग और भाजपा ने इन आरोपों को खारिज करते हुए अपनी प्रक्रियाओं को उचित बताया है।
Satna Accident: बच्चों से भरी स्कूल वैन अनियंत्रित होकर पलटी, दो छात्र घायल
Satna Road Accident: जैतवारा थाना क्षेत्र में बच्चों से भरी ज्ञान स्थली स्कूल की वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के समय वैन में करीब 19-20 छात्र सवार थे। ग्रामीणों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर बच्चों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना में दो बच्चों को गंभीर चोटें आई हैं, जिनका इलाज जारी है। पुलिस ने वैन को कब्जे में लेकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
Barwani News: तीन नाबालिग बहनों ने पिता पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Barwani News: मुहाला गांव में तीन नाबालिग बहनों की शिकायत पर पुलिस ने उनके पिता के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जांच जारी है।
Ashoknagar News: शराब दुकान विरोध प्रदर्शन के बाद कार्रवाई, 26 लोगों पर केस दर्ज
Ashoknagar News: शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। चुरारी गांव में हुई तोड़फोड़ के मामले में 21 नामजद समेत 5 अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। शराब दुकान संचालक ने बोतलें तोड़ने, सीसीटीवी नुकसान पहुंचाने और रुपये गायब होने का आरोप लगाते हुए 1.64 लाख रुपये के नुकसान का दावा किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Shahdol Hospital News: सरकारी एक्स-रे सुविधा ठप, धनपुरी और बुढ़ार अस्पताल की मशीनें खराब, मरीज परेशान
Shahdol Hospital News: धनपुरी और बुढ़ार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में लगी हाईटेक एक्स-रे मशीनें खराब होने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चोट और फ्रैक्चर के मरीजों को जांच के लिए निजी सेंटरों का सहारा लेना पड़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने जल्द मशीनों को दुरुस्त कर सुविधा शुरू करने की बात कही है।
Dhar car fire: चलती कार में लगी भीषण आग, पुलिसकर्मी ने समय रहते कूदकर बचाई जान
Dhar car fire:: इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन पर चलती कार में अचानक आग लग गई। कार चला रहे पुलिसकर्मी ने समय रहते जलने की गंध महसूस कर वाहन रोक दिया और बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। कुछ ही मिनटों में कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। दमकल और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली।
UP Assembly Election: नीतीश कुमार के बेटे निशांत की बनारस से सियासत में धमाकेदार एंट्री, पूर्वांचल में सियासी हलचल तेज
UP Assembly Election: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले जेडीयू ने अपनी रणनीति तेज कर दी है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार जल्द ही वाराणसी में पार्टी के कार्यक्रम के जरिए यूपी की राजनीति में सक्रिय भूमिका की शुरुआत कर सकते हैं। जेडीयू पूर्वांचल और बिहार सीमा से जुड़े जिलों की करीब 60 सीटों पर फोकस कर रही है।