Friday, 25 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Police Action: रायगढ़ में ढाबा संचालक की शिकायत पर पुलिसकर्मी पर कार्रवाई, प्रधान आरक्षक सस्पेंड Balod Accident News: NH-30 पर ट्रक-डीजे पिकअप की टक्कर में 5 युवकों की मौत, 5 घायल Mungeli Education Department: दिवंगत शिक्षक के पेंशन मामले में लापरवाही, शिक्षा विभाग ने 6 को किया सस्पेंड Bilaspur News: केंद्रीय जेल में बंदी का मोबाइल वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल Elephant News: छिंदवाड़ा में भटके हाथी का आतंक, 6 दिन में 3 ग्रामीण घायल Banka Viral Video: जमुई और समस्तीपुर के बाद अब मंदार पर्वत पर युवती से बदसलूकी, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप Police Action: रायगढ़ में ढाबा संचालक की शिकायत पर पुलिसकर्मी पर कार्रवाई, प्रधान आरक्षक सस्पेंड Balod Accident News: NH-30 पर ट्रक-डीजे पिकअप की टक्कर में 5 युवकों की मौत, 5 घायल Mungeli Education Department: दिवंगत शिक्षक के पेंशन मामले में लापरवाही, शिक्षा विभाग ने 6 को किया सस्पेंड Bilaspur News: केंद्रीय जेल में बंदी का मोबाइल वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल Elephant News: छिंदवाड़ा में भटके हाथी का आतंक, 6 दिन में 3 ग्रामीण घायल Banka Viral Video: जमुई और समस्तीपुर के बाद अब मंदार पर्वत पर युवती से बदसलूकी, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप
W 𝕏 f
होम › कारोबार › Credit Card Benefits: शॉपिंग ऑफर के चक्कर में न ल…
Credit Card tips and payment guide (Image Source: AI Photo)
Credit Card tips and payment guide (Image Source: AI Photo)
कारोबार

Credit Card Benefits: शॉपिंग ऑफर के चक्कर में न लें गलत क्रेडिट कार्ड, पहले पढ़ें ये जानकारी 

Credit Card Benefits: फेस्टिव सीजन शुरू होते ही ऑनलाइन और ऑफलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म ग्राहकों के लिए कई आकर्षक ऑफर्स और डिस्काउंट लेकर आते हैं। इसी समय कई बैंक भी नए ग्राहकों को क्रेडिट कार्ड लेने के लिए ऑफर देते हैं। ऐसे में आपको ईमेल, कॉल या SMS के जरिए क्रेडिट कार्ड से जुड़े ऑफर्स मिल सकते हैं।

क
प्रकाशित: 25 Sep 2026, 01:44 PM · 4 मिनट पढ़ने का समय
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

Credit Card Benefits: फेस्टिव सीजन शुरू होते ही ऑनलाइन और ऑफलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म ग्राहकों के लिए कई आकर्षक ऑफर्स और डिस्काउंट लेकर आते हैं। इसी समय कई बैंक भी नए ग्राहकों को क्रेडिट कार्ड लेने के लिए ऑफर देते हैं। ऐसे में आपको ईमेल, कॉल या SMS के जरिए क्रेडिट कार्ड से जुड़े ऑफर्स मिल सकते हैं। हालांकि, क्रेडिट कार्ड खरीदारी को आसान बनाता है, लेकिन इसका इस्तेमाल समझदारी से करना बेहद जरूरी है। बिना पूरी जानकारी के लिया गया क्रेडिट कार्ड बाद में आर्थिक परेशानी का कारण बन सकता है। इसलिए कार्ड लेने से पहले कुछ जरूरी बातों को समझ लेना चाहिए। 

क्रेडिट कार्ड लेने से पहले उसकी ब्याज दर की जानकारी जरूर लें। कई लोग सिर्फ मासिक ब्याज दर देखते हैं, जबकि असल में सालाना ब्याज दर (Annual Interest Rate) को समझना ज्यादा जरूरी होता है। अगर किसी क्रेडिट कार्ड की मासिक ब्याज दर 3.1 प्रतिशत है, तो सालाना ब्याज दर करीब 37.20 प्रतिशत तक पहुंच सकती है। यह दर कई बार अन्य लोन की तुलना में काफी अधिक होती है।  

बिल भुगतान की तारीख समझें

डिट कार्ड लेने के बाद सबसे जरूरी चीज है समय पर बिल भुगतान करना। इसके लिए आपको यह जानकारी होनी चाहिए कि आपके कार्ड का स्टेटमेंट कब बनेगा और भुगतान की आखिरी तारीख यानी ड्यू डेट क्या है। समय पर बिल जमा करने से लेट फीस और अतिरिक्त ब्याज से बचा जा सकता है। बेहतर होगा कि ड्यू डेट से कुछ दिन पहले ही भुगतान कर दें। अगर किसी कारण से भुगतान नहीं हो पाता है तो बैंक के नियमों के अनुसार ग्रेस पीरियड की जानकारी भी पहले से रखें।

कार्ड के चार्ज और फीस की जानकारी लें

क्रेडिट कार्ड लेने से पहले यह जरूर पता करें कि उस पर कौन-कौन से शुल्क लागू होंगे। कुछ बैंक लाइफटाइम फ्री क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराते हैं, जबकि कई कार्ड पर सालाना फीस, प्रोसेसिंग चार्ज या अन्य शुल्क लग सकते हैं। इसके अलावा क्रेडिट लिमिट पार करने, कार्ड रिप्लेस करने, विदेश में ट्रांजैक्शन करने और रिवॉर्ड पॉइंट इस्तेमाल करने पर भी चार्ज लिया जा सकता है। इसलिए कार्ड के सभी नियम और शर्तों को ध्यान से पढ़ना जरूरी है।

सिर्फ मिनिमम पेमेंट पर निर्भर न रहें

कई बार लोग पूरा बिल जमा करने की बजाय सिर्फ मिनिमम पेमेंट कर देते हैं। इससे तुरंत राहत मिल सकती है, लेकिन बाकी बची राशि पर ब्याज लगातार लगता रहता है। इसलिए हमेशा कोशिश करें कि हर महीने क्रेडिट कार्ड का पूरा भुगतान करें। इससे अतिरिक्त ब्याज और पेनल्टी से बचने में मदद मिलेगी। हर व्यक्ति की जरूरत अलग होती है, इसलिए क्रेडिट कार्ड भी सोच-समझकर चुनना चाहिए। 

 क्रेडिट कार्ड बंद कैसे करें?

अगर आप किसी क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं तो उसे बंद कराने के लिए संबंधित बैंक से संपर्क करना होगा। कार्ड बंद कराने से पहले यह सुनिश्चित करें कि उसमें कोई बकाया राशि बाकी न हो। क्रेडिट कार्ड एक सुविधाजनक वित्तीय साधन है, लेकिन इसका सही इस्तेमाल ही आपको इसका फायदा दिला सकता है। इसलिए कार्ड लेने से पहले नियम, शुल्क और भुगतान प्रक्रिया को अच्छी तरह समझना जरूरी है।

क्रेडिट कार्ड कौन जारी करता है?

क्रेडिट कार्ड बैंक और वित्तीय संस्थाओं द्वारा जारी किए जाते हैं। बैंक ग्राहक की आय, क्रेडिट स्कोर और अन्य जानकारी के आधार पर कार्ड उपलब्ध कराते हैं।क्रेडिट कार्ड एक पेमेंट कार्ड है, जिसके जरिए बैंक ग्राहकों को एक निश्चित सीमा तक पैसे खर्च करने की सुविधा देता है। खर्च की गई राशि का भुगतान तय समय के अंदर करना होता है। अगर क्रेडिट कार्ड का बिल समय पर जमा नहीं किया जाता है तो बकाया राशि पर ब्याज और लेट फीस लग सकती है। 

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें