देश
कुल 2280 खबरें
Ola Electric Share Price: 6 महीने में 86% की तेजी, जानिए क्यों बढ़ी खरीदारी
Ola Electric Share Price: शेयर बाजार में इलेक्ट्रिक वाहन कंपनी Ola Electric Mobility के शेयरों में बुधवार को शानदार तेजी देखने को मिली। कंपनी के शेयर करीब 10 फीसदी तक बढ़ गए और लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में तेजी के साथ आगे बढ़े। मार्च में अपने रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचने के बाद बीते छह महीनों में इस स्टॉक ने करीब 86 फीसदी से ज्यादा की रिकवरी दर्ज की है।
MCX Commodity News: सोना 1900 रुपए टूटा, चांदी में 1400 रुपए की तेजी, जानें बाजार का नया अपडेट
MCX Commodity News: कमोडिटी बाजार में पिछले कुछ दिनों से सोना और चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर जहां सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है, वहीं चांदी के भाव में तेजी बनी हुई है। पिछले तीन कारोबारी सत्रों में सोना करीब 1,900 रुपए प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हुआ है।
Congress BJP controversy: राहुल गांधी ने चुनाव आयोग, BJP और RSS को घेरा, देशद्रोह का लगाया आरोप
Congress BJP controversy: SIR वोटर लिस्ट विवाद को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी को लेकर चुनाव आयोग, बीजेपी और RSS पर निशाना साधा है। उन्होंने इसे लोकतंत्र और संविधान से जुड़ा गंभीर मुद्दा बताया। वहीं चुनाव आयोग ने आंतरिक मतभेदों और प्रक्रिया में अनियमितता के दावों को खारिज करते हुए कहा है कि सभी फैसले नियमों के अनुसार और आपसी सहमति से लिए गए हैं।
Election Commission: चुनाव आयोग में अंदरूनी तकरार, 10 महीनों में 14 बार दर्ज हुई आपत्ति, फैसले और IT सिस्टम पर उठे गंभीर सवाल
Election Commission: स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) अभियान को लेकर चुनाव आयोग के भीतर मतभेद सामने आए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, दो चुनाव आयुक्तों ने कई फैसलों और प्रक्रियाओं पर आपत्ति जताते हुए पारदर्शिता, Form-6 बदलाव और IT सिस्टम को लेकर सवाल उठाए हैं।
PF Withdrawal: EPF से पैसा निकालने से पहले जरूर चेक करें ये 6 जरूरी डिटेल, वरना अटक सकता है क्लेम
PF Withdrawal: अगर आप अपने ईपीएफ (EPF) अकाउंट से पैसा निकालने की योजना बना रहे हैं, तो क्लेम फाइल करने से पहले कुछ जरूरी बातों की जांच जरूर कर लें। ईपीएफओ (EPFO) रिकॉर्ड में दर्ज नाम, आधार, पैन और बैंक खाते की जानकारी में छोटी-सी गलती भी आपके क्लेम को रोक सकती है या प्रक्रिया में देरी कर सकती है।
GDP Growth Rate: भारत की विकास दर को लेकर Standard and Poor का बड़ा अनुमान, 7% तक पहुंची उम्मीद
GDP Growth Rate: दुनिया भर में आर्थिक और राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर एक सकारात्मक खबर सामने आई है। ग्लोबल रेटिंग एजेंसी SP Global Ratings ने भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 7 प्रतिशत कर दिया है। यह भारत के लिए एक हफ्ते में आई दूसरी बड़ी आर्थिक राहत है।
PM Modi US Visit: फ्लोरिडा G20 समिट में डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की संभावना, कनाडा दौरे की भी चर्चा
PM Modi US Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिसंबर में अमेरिका दौरे की चर्चा तेज हो गई है। फ्लोरिडा के मियामी में होने वाले G20 शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की द्विपक्षीय बैठक की संभावना जताई जा रही है।
Jammu Kashmir News: कार में संदिग्ध हालत में मिले दो पुलिसकर्मियों के शव, पुलिस जांच में जुटी
Jammu Kashmir News: रामबन जिले के बाटोट क्षेत्र में सोमवार शाम एक कार से दो पुलिसकर्मियों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतकों की पहचान हेड कांस्टेबल फरीद अहमद और सिलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल मोहम्मद याकूब के रूप में हुई है। दोनों जवान जिला पुलिस लाइंस रामबन में तैनात थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
Sagar liquor case: 30 हजार के इनामी मुख्य आरोपी मनीष का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
Sagar liquor case: मध्यप्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी मनीष लोधी उर्फ यशवंत को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मालथौन थाना क्षेत्र में हुई कार्रवाई के दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी। वहीं उसका साथी आशीष साहू भी भागने की कोशिश में घायल हो गया। दोनों को पुलिस निगरानी में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Azamgarh Murder Case: आधार कार्ड न दिखाने पर 2 पंडितों समेत पत्नी और बेटे की हत्या, एनकाउंटर में आरोपी ढेर
Azamgarh Murder Case: शंभूपुर गांव में आधार कार्ड दिखाने को लेकर हुए विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। आरोप है कि अरविंद सिंह नामक व्यक्ति ने पूजा कराने आए दो पंडितों समेत अपनी पत्नी और बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने तीन बच्चों को घर में बंधक बना लिया। पुलिस ने कई घंटों की बातचीत और ऑपरेशन के बाद बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। कार्रवाई के दौरान आरोपी और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें आरोपी की मौत हो गई। मामले की जांच जारी है।
No UPI Payment Day: यूपीआई पर फीस के प्रस्ताव से भड़के व्यापारी, आज मनाएंगे नो यूपीआई पेमेंट डे
No UPI Payment Day: मध्य प्रदेश के व्यापारी 2000 रुपये से अधिक के UPI ट्रांजैक्शन पर प्रस्तावित MDR शुल्क के विरोध में आज सांकेतिक हड़ताल करेंगे। व्यापारी QR कोड ढककर डिजिटल भुगतान लेने से इनकार जताएंगे और Zero MDR व्यवस्था जारी रखने की मांग करेंगे।
Bollywood News: करीना कपूर का 46वां बर्थडे सेलिब्रेशन, पायजामा पार्टी में दिखा स्टाइलिश अंदाज
Bollywood News: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने अपना 46वां जन्मदिन इस बार किसी बड़े इवेंट या स्टार्स से भरी पार्टी के बजाय बेहद निजी और खास अंदाज में मनाया। करीना ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों के साथ एक आरामदायक पायजामा पार्टी रखी, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में हैं। इस मौके पर उनके साथ बहन करिश्मा कपूर, पति सैफ अली खान और कुछ करीबी दोस्त नजर आए।