Wednesday, 23 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Jammu Kashmir News: कार में संदिग्ध हालत में मिले दो पुलिसकर्मियों के शव, पुलिस जांच में जुटी Sagar liquor case: 30 हजार के इनामी मुख्य आरोपी मनीष का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली Azamgarh Murder Case: आधार कार्ड न दिखाने पर 2 पंडितों समेत पत्नी और बेटे की हत्या, एनकाउंटर में आरोपी ढेर Mahasamund Crime News: कोमाखान में कटार लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार No UPI Payment Day: यूपीआई पर फीस के प्रस्ताव से भड़के व्यापारी, आज मनाएंगे नो यूपीआई पेमेंट डे Jammu Kashmir News: कार में संदिग्ध हालत में मिले दो पुलिसकर्मियों के शव, पुलिस जांच में जुटी Sagar liquor case: 30 हजार के इनामी मुख्य आरोपी मनीष का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली Azamgarh Murder Case: आधार कार्ड न दिखाने पर 2 पंडितों समेत पत्नी और बेटे की हत्या, एनकाउंटर में आरोपी ढेर Mahasamund Crime News: कोमाखान में कटार लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार No UPI Payment Day: यूपीआई पर फीस के प्रस्ताव से भड़के व्यापारी, आज मनाएंगे नो यूपीआई पेमेंट डे
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय Azamgarh Murder Case: आधार कार्ड न दिखाने पर 2 पं…
Police action in the Azamgarh murder case (Image Source: social media)
Police action in the Azamgarh murder case (Image Source: social media)
🔴 BREAKING राष्ट्रीय Featured

Azamgarh Murder Case: आधार कार्ड न दिखाने पर 2 पंडितों समेत पत्नी और बेटे की हत्या, एनकाउंटर में आरोपी ढेर

Azamgarh Murder Case: शंभूपुर गांव में आधार कार्ड दिखाने को लेकर हुए विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। आरोप है कि अरविंद सिंह नामक व्यक्ति ने पूजा कराने आए दो पंडितों समेत अपनी पत्नी और बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने तीन बच्चों को घर में बंधक बना लिया। पुलिस ने कई घंटों की बातचीत और ऑपरेशन के बाद बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। कार्रवाई के दौरान आरोपी और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें आरोपी की मौत हो गई। मामले की जांच जारी है।

प्रकाशित: 23 Sep 2026, 08:35 AM · 3 मिनट पढ़ने का समय
आजमगढ़
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Azamgarh Murder Case: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले से एक हैरान कर देने वाली और सनसनीखेज वारदात सामने आई है। अहरौला थाना क्षेत्र के शंभूपुर गांव में एक सिरफिरे शख्स ने मामूली बात पर खूनी खेल खेल डाला। पूजा कराने आए दो पंडितों से सिर्फ आधार कार्ड मांगने को लेकर हुए विवाद में आरोपी ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर दो पंडितों, अपनी पत्नी और मासूम बेटे की हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस और आरोपी के बीच करीब 8 घंटे तक चले भारी ड्रामे और मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आरोपी को मार गिराया।

आधार कार्ड मांगने पर शुरू हुआ विवाद 

मिली जानकारी के मुताबिक, मंगलवार शाम को शंभूपुर गांव निवासी अरविंद सिंह के घर पर दो पंडित पूजा-पाठ कराने पहुंचे थे। उसी दौरान अरविंद बाजार से घर लौटा और उसने दोनों पंडितों से पहचान के तौर पर उनका आधार कार्ड दिखाने को कहा। पंडितों द्वारा विरोध करने पर बात इतनी बढ़ गई कि अरविंद आपा खो बैठा। आरोपी ने तुरंत अपनी पिस्टल निकाली और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस गोलीबारी में पूजा कराने आए पंडित महेंद्र पाठक और उनके साथी पंडित की मौके पर ही मौत हो गई। इतने पर भी आरोपी का गुस्सा शांत नहीं हुआ और उसने अपनी पत्नी बबीता तथा अपने बेटे को भी गोली मार दी, जिससे उनकी भी मौत हो गई।

तीन मासूमों को बनाया बंधक, 8 घंटे तक थमी रहीं सांसें 

चार लोगों की निर्मम हत्या करने के बाद आरोपी अरविंद ने घर के अंदर मौजूद तीन मासूम बच्चों (जिनकी उम्र 10 साल, 7 साल और महज 6 महीने थी) को बंधक बना लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और पूरे इलाके को घेर लिया। शुरुआत में आरोपी अपने सबसे छोटे 6 महीने के बच्चे को गोद में लिए हुए था। इस दौरान बच्चा गोद से छूटकर नीचे गिर गया और घायल हो गया, जिसके बाद सिरफिरे ने अपनी बेटी की कनपटी पर बंदूक तान दी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी और बेहद सूझबूझ के साथ तीनों बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घायल बच्चे को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

टियर गैस और स्टेन ग्रेनेड से एंट्री, जवाबी कार्रवाई में मारा गया आरोपी 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी को आत्मसमर्पण कराने और बच्चों को सुरक्षित निकालने के लिए करीब 7 घंटे तक मान-मनौव्वल की गई, लेकिन आरोपी सुबह तक बच्चों को न छोड़ने की जिद पर अड़ा रहा। इसी बीच तड़के घर के अंदर से अचानक गोलियां चलने की आवाजें आने लगीं। खतरे को देखते हुए पुलिस टीम ने स्टेन ग्रेनेड और आंसू गैस (टियर गैस) के गोलों का इस्तेमाल कर घर के भीतर प्रवेश किया। पुलिस को अंदर दाखिल होते देख आरोपी अरविंद ने उन पर सीधे 6 राउंड फायर झोंक दिए। पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई (एनकाउंटर) में आरोपी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी बाद में मौत हो गई। पुलिस ने मौके से हथियार जब्त कर पूरे मामले की कानूनी जांच शुरू कर दी है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें