देश
1447 खबरें
हड़कंप : सिवनी में युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल, पुलिस ने 3 आरोपियों को पकड़ा
मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में युवक से बेरहमी से मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच की जा रही है। घटना करीब एक महीने पुरानी बताई जा रही है, जिसमें पीड़ित ने डर के कारण शिकायत दर्ज नहीं कराई थी।
ममूरा अग्निकांड : ई-बाइक की चिंगारी से मची तबाही, नोएडा में दो लोगों की मौत
नोएडा के ममूरा गांव से एक बेहद दर्दनाक और रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बहुमंजिला इमारत में अचानक भीषण आग लग गई। जिस समय यह हादसा हुआ उस वक्त इमारत के अंदर 48 परिवारों के तमाम लोग मौजूद थे।
अंधविश्वास : गड़े धन के लालच में कारोबारी की हत्या नदी किनारे दफन मिला शव, नरबलि हत्याकांड
मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में गड़े धन (दफीना) निकालने के लालच में कारोबारी विजय जैन की नरबलि देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपियों ने तांत्रिक क्रिया के नाम पर नदी किनारे ले जाकर कुल्हाड़ी से उनकी हत्या कर शव दफना दिया। पुलिस ने 6 दिन में मामले का खुलासा करते हुए तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
कोर्ट रूम में काला जादू : जज की कुर्सी पर छिड़के दाने, महिला गिरफ्तार
कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां की एक स्थानीय अदालत में एक 65 साल की महिला को जज की कुर्सी पर कथित रूप से काला जादू और टोटका करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी महिला की पहचान मंजुला के रूप में हुई है।
सोनम वांगचुक की बिगड़ती हालत : दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश, सरकारों में मची खलबली
दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 17 दिनों से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे शिक्षा सुधारक और पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की हालत चिंताजनक बनी हुई है। उनकी गिरती सेहत को देखते हुए अब दिल्ली हाई कोर्ट ने मामले में दखल दिया है।
बड़ी कार्रवाई : अवैध कब्जों पर चला अभियान; खुले में बिक रहा मीट कराया नष्ट
भोपाल के पुराने शहर में नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान चलाकर सड़क और फुटपाथ से अवैध कब्जे हटाए। कार्रवाई के दौरान खुले में बिक रहा चिकन-मीट नष्ट कराया गया, जबकि ठेले, टेबल-कुर्सी, गैस सिलेंडर समेत अन्य सामान जब्त किया गया। जहांगीराबाद सहित कई क्षेत्रों में चली इस कार्रवाई के दौरान पुलिस बल भी मौजूद रहा।
मानसून का बदला मिजाज : कहीं बारिश की कमी तो कहीं बाढ़ का कहर, पुरी पर भी संकट के बादल
देशभर में मानसून की रफ्तार इस समय काफी हैरान करने वाली बनी हुई है। देश के कुछ राज्यों में जहां बारिश पूरी तरह से थम गई है, वहीं दूसरी तरफ कई इलाके पानी में डूब चुके हैं। मौसम विभाग से मिली ताजा जानकारी के मुताबिक राजस्थान, मध्य प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में मानसूनी हवाएं काफी कमजोर पड़ गई हैं।
हड़कंप : हरदा में जमीन विवाद से परेशान किसान ने जनसुनवाई में खाया जहर, इलाज के दौरान मौत
हरदा जिले में जमीन विवाद से परेशान 55 वर्षीय किसान भगत विश्वकर्मा ने जनसुनवाई के दौरान कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों ने जमीन विवाद और दबाव का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है, जबकि प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
भारत का दम : अंतरिक्ष मिशन में बड़ी उपलब्धि, अनिल मेनन पहुंचे इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन
भारतीय मूल के अंतरिक्ष यात्रियों की सूची में एक और नया और ऐतिहासिक नाम जुड़ गया है। नासा के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन अपने दो रूसी साथियों के साथ अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर सफलतापूर्वक पहुंच गए हैं। भारतीय समय के अनुसार बुधवार सुबह उनके अंतरिक्ष यान ने स्टेशन पर अपनी सुरक्षित डॉकिंग पूरी कर ली है।
सड़क हादसा : सड़क किनारे खड़ा डम्पर बना काल, आयशर ट्रक की टक्कर में युवक-बच्चे ने गंवाई जान
मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के बुधनी क्षेत्र में गुरुवार तड़के बड़ा सड़क हादसा हो गया। गड़रिया नाला इलाके में सड़क किनारे खड़े डम्पर से तेज रफ्तार आयशर ट्रक टकरा गया, जिसमें एक युवक और बच्चे की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।
केंद्र का बड़ा बयान : पासपोर्ट सिर्फ यात्रा दस्तावेज, नागरिकता का प्रमाण नहीं
केंद्र सरकार ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि पासपोर्ट नागरिकता का प्रमाण पत्र नहीं होता है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मंगलवार को इस स्थिति को पूरी तरह साफ किया है। उन्होंने बताया कि पासपोर्ट अधिनियम, 1967 के तहत केवल विदेश यात्रा के लिए यह दस्तावेज जारी किया जाता है।
छतरपुर गोलीकांड: जमीनी विवाद में किसान को गोली मारने के आरोप से फिर सुर्खियों में शालिग्राम गर्ग
छतरपुर में जमीनी विवाद के दौरान किसान पर गोली चलाने के आरोप के बाद शालिग्राम गर्ग एक बार फिर चर्चा में हैं। शालिग्राम गर्ग बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई हैं। इससे पहले भी उनका नाम पिस्टल लहराने, धमकी और मारपीट जैसे विवादों में सामने आ चुका है। हालांकि, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कई बार उनसे दूरी स्पष्ट कर चुके हैं। मामले में पुलिस जांच जारी है।