Sunday, 08 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Road Accident: पटना से रायपुर जा रही रॉयल बस हादसे का शिकार, ट्रक चालक की मौके पर मौत Murder Case: खेत में मिला लापता मासूम का शव, हत्या के मामले में करीबी रिश्तेदार संदेह के घेरे में Crime News: शराब के नशे में दामाद बना हैवान,कुल्हाड़ी से हमला कर 60 वर्षीय मामा ससुर की ली जान Harassment Case: कार और दो लाख की मांग ने ली विवाहिता की जान, पति, सास और ससुर गिरफ्तार Online Betting: किराए के कमरे में चल रहा था ऑनलाइन सट्टा, 4 युवकों पकड़ाए Fraud Case: 1,000 करोड़ के फर्जीवाड़ा, रायपुर के कारोबारी महेंद्र गोयनका को दबोचने पहुंची कोलकाता पुलिस, परिवार समेत फरार Road Accident: पटना से रायपुर जा रही रॉयल बस हादसे का शिकार, ट्रक चालक की मौके पर मौत Murder Case: खेत में मिला लापता मासूम का शव, हत्या के मामले में करीबी रिश्तेदार संदेह के घेरे में Crime News: शराब के नशे में दामाद बना हैवान,कुल्हाड़ी से हमला कर 60 वर्षीय मामा ससुर की ली जान Harassment Case: कार और दो लाख की मांग ने ली विवाहिता की जान, पति, सास और ससुर गिरफ्तार Online Betting: किराए के कमरे में चल रहा था ऑनलाइन सट्टा, 4 युवकों पकड़ाए Fraud Case: 1,000 करोड़ के फर्जीवाड़ा, रायपुर के कारोबारी महेंद्र गोयनका को दबोचने पहुंची कोलकाता पुलिस, परिवार समेत फरार
W 𝕏 f
होम › राष्ट्रीय › Drug Quality Test: CDSCO जांच में 221 दवाओं के सै…
CDSCO drug quality test report(Image Source: social media)
CDSCO drug quality test report(Image Source: social media)
राष्ट्रीय

Drug Quality Test: CDSCO जांच में 221 दवाओं के सैंपल फेल, दिल्ली में मिला नकली दवा का मामला

Drug Quality Test: जांच रिपोर्ट में 221 दवाओं के सैंपल तय मानकों पर खरे नहीं उतरे। इनमें 220 सैंपल NSQ (Not Standard Quality) पाए गए, जबकि दिल्ली से एक नकली (Spurious) दवा का मामला सामने आया है। CDSCO ने बताया कि खराब गुणवत्ता और नकली दवाओं की पहचान कर उन्हें बाजार से हटाने की प्रक्रिया जारी है।

स
प्रकाशित: 22 Sep 2026, 04:16 PM · अपडेट: 29 Oct 2026, 11:57 AM · 2 मिनट पढ़ने का समय
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Drug Quality Test: केंद्रीय दवा मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) की नियमित गुणवत्ता जांच में अगस्त 2026 के दौरान 221 दवाओं के सैंपल तय मानकों पर खरे नहीं उतर पाए हैं। जांच रिपोर्ट के अनुसार, इनमें 220 दवाएं NSQ (Not Standard Quality) श्रेणी में पाई गईं, जबकि दिल्ली से लिए गए एक दवा के सैंपल को नकली (Spurious) घोषित किया गया है। CDSCO की रिपोर्ट के मुताबिक, गुणवत्ता जांच में असफल पाए गए सैंपलों में से 29 सैंपल केंद्रीय दवा परीक्षण प्रयोगशालाओं (Central Drugs Testing Laboratories) में फेल हुए। वहीं, 191 सैंपल राज्य स्तर की दवा परीक्षण प्रयोगशालाओं में जांच के दौरान गुणवत्ता मानकों पर खरे नहीं उतरे। 

NSQ और नकली दवा में अंतर 

श्रेणी

NSQ (Not Standard Quality)

नकली दवा (Spurious Drug)

अर्थ

दवा का सैंपल तय गुणवत्ता मानकों पर खरा नहीं उतरना

ऐसी दवा जिसका निर्माण अधिकृत निर्माता द्वारा नहीं किया गया हो

कारण

दवा की गुणवत्ता, प्रभावशीलता या तकनीकी मानकों में कमी

गलत तरीके से बनाई गई दवा या किसी दूसरी कंपनी के नाम/ब्रांड का इस्तेमाल

निर्माण

दवा वास्तविक निर्माता की हो सकती है, लेकिन गुणवत्ता में कमी पाई जाती है

दवा अनधिकृत निर्माता द्वारा तैयार की जाती है

पहचान

जांच के दौरान बैच गुणवत्ता मानकों में फेल पाया जाता है

जांच में ब्रांड, निर्माता या पहचान से जुड़ी गड़बड़ी सामने आती है

कार्रवाई

संबंधित बैच को बाजार से हटाने और जांच की प्रक्रिया अपनाई जाती है

नकली दवा की बिक्री रोककर नियमों के तहत कानूनी कार्रवाई की जाती है

 दिल्ली में मिले नकली दवा सैंपल की जांच जारी 

CDSCO ने बताया कि दिल्ली में मिले नकली दवा के सैंपल को लेकर जांच प्रक्रिया जारी है। मामले में संबंधित दवा कानूनों और नियमों के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी। नकली और खराब गुणवत्ता वाली दवाओं की बिक्री रोकने के लिए CDSCO राज्य दवा नियंत्रण विभागों के साथ मिलकर लगातार निगरानी करता है। जांच में ऐसी दवाओं की पहचान होने के बाद उन्हें बाजार से हटाने की प्रक्रिया अपनाई जाती है। 

गुणवत्ता जांच नियमित प्रक्रिया का हिस्सा 

CDSCO ने स्पष्ट किया है कि जांच में सामने आए परिणाम केवल उन बैच के सैंपलों तक सीमित हैं जिनकी सरकारी प्रयोगशालाओं में जांच की गई है। इसे बाजार में उपलब्ध सभी दवाओं पर लागू नहीं माना जाना चाहिए। संगठन के अनुसार, दवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए समय-समय पर सैंपल लिए जाते हैं, ताकि उपभोक्ताओं तक सुरक्षित और मानक स्तर की दवाएं पहुंच सकें। 
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें