Festive Sale 2026: त्योहारी सीजन शुरू होने के साथ ही ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म्स पर ग्राहकों के लिए बड़ी सेल आने वाली है। अगर आप स्मार्टफोन, टीवी, लैपटॉप या अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो अक्टूबर में शुरू होने वाली ये सेल आपके लिए खास मौका हो सकती है।
ई-कॉमर्स कंपनियों ने Flipkart Big Billion Days 2026 और Amazon Great Indian Festival 2026 की तारीखों का ऐलान कर दिया है। Amazon की फेस्टिव सेल 8 अक्टूबर से शुरू होगी, जबकि Flipkart की Big Billion Days सेल 9 अक्टूबर से लाइव होगी।
सेल में मिलेंगे बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर
दोनों ही प्लेटफॉर्म पर ग्राहकों को कई तरह के ऑफर्स मिलने वाले हैं। इनमें बैंक कार्ड डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, नो-कॉस्ट EMI और चुनिंदा प्रोडक्ट्स पर स्पेशल डील्स शामिल हैं। खास तौर पर स्मार्टफोन, लैपटॉप, टीवी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स कैटेगरी में बड़ी छूट मिलने की उम्मीद है। ग्राहक सेल शुरू होने से पहले अपनी पसंद के प्रोडक्ट्स को विशलिस्ट में जोड़कर रख सकते हैं।
Flipkart पर बैंक ऑफर और कैशबैक का फायदा
Flipkart की सेल में ग्राहकों को Axis Bank और ICICI Bank के चुनिंदा कार्ड से खरीदारी करने पर 10% तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। इसके अलावा Flipkart Axis Bank Credit Card से पेमेंट करने पर भी ग्राहकों को 10% तक की बचत का मौका मिलेगा। कंपनी की ओर से पहली Super.money ट्रांजैक्शन पर 10% कैशबैक ऑफर भी दिया जाएगा। वहीं, Flipkart Pay Later के तहत ग्राहकों को 1 लाख रुपये तक की क्रेडिट सुविधा, No Cost EMI और 500 रुपये तक के डिस्काउंट जैसे फायदे भी मिल सकते हैं।
Flipkart Big Billion Days 2026 की शुरुआत 9 अक्टूबर से
Flipkart की सबसे बड़ी फेस्टिव सेल Big Billion Days 2026 9 अक्टूबर से शुरू होगी। हालांकि, कुछ खास ग्राहकों को इसका फायदा एक दिन पहले ही मिल जाएगा। lipkart Plus, Flipkart Black और Flipkart Credit Card यूजर्स को 8 अक्टूबर से Early Access दिया जाएगा। इसके अलावा कंपनी ने 24 सितंबर से Early Bird Deals शुरू करने की घोषणा की है, जहां ग्राहक पहले से ही कुछ प्रोडक्ट्स पर मिलने वाले ऑफर्स देख सकेंगे और उन्हें विशलिस्ट में शामिल कर पाएंगे।Amazon Great Indian Festival 2026 कब होगी शुरू?
Amazon की Great Indian Festival 2026 सेल 8 अक्टूबर से शुरू होने जा रही है। कंपनी ने अभी सभी प्रोडक्ट्स की कीमतों और डील्स की पूरी जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन बैंक ऑफर्स का खुलासा कर दिया गया है। इस सेल में ग्राहकों को इलेक्ट्रॉनिक्स, मोबाइल, होम अप्लायंसेज और अन्य कैटेगरी में कई आकर्षक ऑफर्स देखने को मिल सकते हैं।
Amazon पर SBI कार्ड से मिलेगा डिस्काउंट
Amazon Great Indian Festival 2026 के दौरान SBI क्रेडिट और डेबिट कार्ड से भुगतान करने वाले ग्राहकों को 10% तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। यह ऑफर योग्य क्रेडिट कार्ड EMI ट्रांजैक्शन पर भी लागू होगा। इसके अलावा Amazon Prime मेंबर्स को चुनिंदा डील्स पर अतिरिक्त बचत का फायदा मिल सकता है।खरीदारी से पहले इन बातों का रखें ध्यान
फेस्टिव सेल में खरीदारी करने से पहले ग्राहक प्रोडक्ट की कीमतों की तुलना जरूर करें। कई बार सेल के दौरान मिलने वाली छूट के साथ एक्सचेंज वैल्यू, बैंक ऑफर और वारंटी जैसी चीजें भी खरीदारी के फैसले को प्रभावित करती हैं। अगर आप किसी बड़े इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट को खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो सेल शुरू होने से पहले उसे विशलिस्ट में जोड़ना और ऑफर्स पर नजर रखना फायदेमंद हो सकता है।

