Thursday, 12 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Raipur News: आधी रात PNB बैंक का इमरजेंसी अलार्म बजने से मचा हड़कंप, पुलिस ने संभाला मोर्चा Elephant Attack: कबराकान हाथी ने फिर ली एक जान, सूरजपुर में एक सप्ताह के भीतर 5 लोगों की मौत Blackmailing Case: दीपक टंडन की बढ़ीं मुश्किलें, पत्नी बरखा गिरफ्तार, मोबाइल चैट में पूर्व मंत्री और बड़े अफसरों के नाम आने से मचा हड़कंप Kawardha Accident: दो बाइकों की भिड़ंत, पिता और दो बच्चों समेत 4 की गई जान Gold Theft: 1.20 करोड़ की सोने की चोरी का खुलासा, ड्रोन की मदद से जंगल में पकड़े गए आरोपी Murder Case: अंधविश्वास ने ली बुजुर्ग विधवा की जान, जादू-टोने के शक में हथौड़ी से पीटकर हत्या, चार गिरफ्तार Raipur News: आधी रात PNB बैंक का इमरजेंसी अलार्म बजने से मचा हड़कंप, पुलिस ने संभाला मोर्चा Elephant Attack: कबराकान हाथी ने फिर ली एक जान, सूरजपुर में एक सप्ताह के भीतर 5 लोगों की मौत Blackmailing Case: दीपक टंडन की बढ़ीं मुश्किलें, पत्नी बरखा गिरफ्तार, मोबाइल चैट में पूर्व मंत्री और बड़े अफसरों के नाम आने से मचा हड़कंप Kawardha Accident: दो बाइकों की भिड़ंत, पिता और दो बच्चों समेत 4 की गई जान Gold Theft: 1.20 करोड़ की सोने की चोरी का खुलासा, ड्रोन की मदद से जंगल में पकड़े गए आरोपी Murder Case: अंधविश्वास ने ली बुजुर्ग विधवा की जान, जादू-टोने के शक में हथौड़ी से पीटकर हत्या, चार गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम › स्टार्टअप › AI Startups India: भारतीय AI स्टार्टअप्स को मिली …
AI startups in India receive $1.6 billion in funding(Image Source: Social Media)
AI startups in India receive $1.6 billion in funding(Image Source: Social Media)
स्टार्टअप

AI Startups India: भारतीय AI स्टार्टअप्स को मिली 1.6 अरब डॉलर की फंडिंग, चुनिंदा कंपनियों को मिला बड़ा फायदा

AI Startups India: भारत में AI स्टार्टअप्स ने 2026 के पहले 9 महीनों में 1.6 अरब डॉलर की फंडिंग जुटाई। कुल निवेश का करीब 72% हिस्सा चार कंपनियों को मिला। AI इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश तेजी से बढ़ा है, जबकि कई AI एप्लिकेशन स्टार्टअप्स की फंडिंग घटी है। अब निवेशक तकनीक के साथ मजबूत बिजनेस मॉडल और कमाई की संभावनाओं को प्राथमिकता दे रहे हैं।

रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 12 Nov 2026, 02:50 PM · 7 मिनट पढ़ने का समय
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
AI Startups India: भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का बाजार तेजी से विस्तार कर रहा है, दुनियाभर में AI तकनीक की बढ़ती मांग का असर भारतीय स्टार्टअप इकोसिस्टम पर भी दिखाई दे रहा है। साल 2026 के शुरुआती नौ महीनों में भारतीय AI स्टार्टअप्स ने 1.6 अरब डॉलर की फंडिंग जुटाई है। यह रकम पिछले साल की समान अवधि में मिले 67.7 करोड़ डॉलर के निवेश से दोगुने से भी अधिक है।    

चार बड़े स्टार्टअप्स को मिले कुल निवेश का करीब 72 प्रतिशत

2026 के शुरुआती नौ महीनों में चार बड़े फंडिंग सौदों ने भारतीय AI सेक्टर की कुल निवेश राशि का लगभग 72 प्रतिशत हिस्सा हासिल किया। इनमें सबसे बड़ा नाम AI इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी Neysa का रहा, जिसने 60 करोड़ डॉलर की फंडिंग जुटाई। इसके अलावा जेनरेटिव AI प्लेटफॉर्म Sarvam ने 25.5 करोड़ डॉलर, AI इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी Yotta ने 15 करोड़ डॉलर और AI आधारित ऐप बनाने वाले प्लेटफॉर्म Emergent ने 13 करोड़ डॉलर का निवेश हासिल किया।  

AI इंफ्रास्ट्रक्चर बना निवेशकों की पहली पसंद

भारतीय AI बाजार में इस समय निवेशकों का सबसे ज्यादा ध्यान इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी कंपनियों पर है। इसमें डेटा सेंटर, हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग, AI क्लाउड और बड़े AI मॉडल को तैयार करने के लिए जरूरी तकनीकी सुविधाएं शामिल हैं। Tracxn के आंकड़ों के अनुसार, जनवरी से सितंबर 2026 के बीच AI इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनियों ने करीब 1.2 अरब डॉलर की फंडिंग जुटाई। यह देश में AI सेक्टर को मिले कुल निवेश का लगभग 75 प्रतिशत है।

AI कंप्यूटिंग की बढ़ती जरूरत से बढ़ा निवेश

AI इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश बढ़ने की एक बड़ी वजह इस तकनीक को विकसित करने और संचालित करने के लिए जरूरी कंप्यूटिंग क्षमता है। बड़े AI मॉडल को ट्रेन करने और उन्हें लगातार चलाने के लिए शक्तिशाली सर्वर, डेटा सेंटर, नेटवर्किंग सिस्टम, बिजली और कूलिंग जैसी सुविधाओं की जरूरत पड़ती है। जैसे-जैसे कंपनियां अपने कारोबार में AI का इस्तेमाल बढ़ा रही हैं, वैसे-वैसे इन सुविधाओं की मांग भी बढ़ रही है। 

AI एप्लिकेशन बनाने वाले स्टार्टअप्स की फंडिंग में गिरावट

एक तरफ AI इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनियों को बड़े निवेश मिल रहे हैं, तो दूसरी तरफ AI आधारित एप्लिकेशन तैयार करने वाले स्टार्टअप्स के लिए चुनौतियां बढ़ गई हैं। ये कंपनियां हेल्थकेयर, मैन्युफैक्चरिंग, फाइनेंस, एनर्जी और शिक्षा जैसे क्षेत्रों की जरूरतों के हिसाब से AI आधारित सॉफ्टवेयर और डिजिटल प्रोडक्ट तैयार करती हैं। 

वर्टिकल AI और कंज्यूमर AI स्टार्टअप्स को सबसे ज्यादा झटका

AI एप्लिकेशन के अलग-अलग क्षेत्रों में भी निवेश का अंतर साफ दिखाई दे रहा है। किसी खास उद्योग की जरूरतों के लिए AI समाधान तैयार करने वाले वर्टिकल AI स्टार्टअप्स की फंडिंग में 87 प्रतिशत की गिरावट आई और यह घटकर 4.1 करोड़ डॉलर रह गई। वहीं, कंज्यूमर AI एप्लिकेशन बनाने वाली कंपनियों को केवल 10 लाख डॉलर का निवेश मिला। 
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें