Friday, 25 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Bribe Taking Case: नगर निगम में ACB का छापा, 10 हजार रिश्वत लेते संपदा शाखा कर्मचारी गिरफ्तार Raipur Theft News: कार सवार कारोबारी को बनाया निशाना, बैग लेकर फरार हुए अज्ञात आरोपी Mandla Lokayukta Raid: 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते नगर पालिका CMO गिरफ्तार Ganja Smuggling: 1.5 लाख रुपए की अवैध खेप जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार Police Action: रायगढ़ में ढाबा संचालक की शिकायत पर पुलिसकर्मी पर कार्रवाई, प्रधान आरक्षक सस्पेंड Balod Accident News: NH-30 पर ट्रक-डीजे पिकअप की टक्कर में 5 युवकों की मौत, 5 घायल Bribe Taking Case: नगर निगम में ACB का छापा, 10 हजार रिश्वत लेते संपदा शाखा कर्मचारी गिरफ्तार Raipur Theft News: कार सवार कारोबारी को बनाया निशाना, बैग लेकर फरार हुए अज्ञात आरोपी Mandla Lokayukta Raid: 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते नगर पालिका CMO गिरफ्तार Ganja Smuggling: 1.5 लाख रुपए की अवैध खेप जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार Police Action: रायगढ़ में ढाबा संचालक की शिकायत पर पुलिसकर्मी पर कार्रवाई, प्रधान आरक्षक सस्पेंड Balod Accident News: NH-30 पर ट्रक-डीजे पिकअप की टक्कर में 5 युवकों की मौत, 5 घायल
W 𝕏 f
होम › राष्ट्रीय › Mandla Lokayukta Raid: 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते …
Mandla Nagar Palika corruption case (Image Source: social media)
Mandla Nagar Palika corruption case (Image Source: social media)
🔴 BREAKING राष्ट्रीय

Mandla Lokayukta Raid: 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते नगर पालिका CMO गिरफ्तार

Mandla Lokayukta Raid: जबलपुर की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर पालिका CMO गजानन नाफड़े को 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोप है कि नल-जल योजना के बकाया भुगतान का बिल पास करने के बदले रिश्वत की मांग की गई थी। लोकायुक्त टीम मामले की जांच कर रही है।

क
प्रकाशित: 25 Sep 2026, 04:09 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
मध्यप्रदेश
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Mandla Lokayukta Raid: नगर पालिका में लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) गजानन नाफड़े को 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई नल-जल योजना के तहत किए गए सप्लाई कार्य के लंबित भुगतान से जुड़े मामले में की गई। जानकारी के अनुसार, ठेकेदार ज्ञानचंद बेन ने नल-जल योजना के अंतर्गत सप्लाई का कार्य किया था। 

4 लाख रिश्वत मांगने का आरोप

ठेकेदार का आरोप था कि काम का बकाया भुगतान जारी करने के बदले CMO गजानन नाफड़े ने 4 लाख रुपये रिश्वत की मांग की थी। इसके बाद ठेकेदार ने मामले की शिकायत लोकायुक्त पुलिस जबलपुर से की। शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त टीम ने मामले का सत्यापन किया और रिश्वत पकड़ने के लिए योजना तैयार की। तय रणनीति के अनुसार ठेकेदार ने रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 2 लाख रुपए CMO को दिए। 

मौके पर पहुंची लोकायुक्त टीम

इसी दौरान मौके पर मौजूद लोकायुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए गजानन नाफड़े को पकड़ लिया। नगर पालिका कार्यालय में जांच जारी कार्रवाई के बाद नगर पालिका परिसर में हड़कंप की स्थिति बन गई। 

लोकायुक्त ने शुरू की फाइलों की जांच

लोकायुक्त टीम ने मौके पर आवश्यक दस्तावेजी कार्रवाई पूरी की और संबंधित फाइलों व रिकॉर्ड की जांच शुरू कर दी है। लोकायुक्त अधिकारी यह भी जांच कर रहे हैं कि रिश्वत के इस मामले में नगर पालिका के किसी अन्य अधिकारी या कर्मचारी की भूमिका तो नहीं है। फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें