कांकेर (उत्तर बस्तर)
गढ़िया पहाड़ का किला, कांकेर राजमहल और दूधावा जलाशय
कुल 58 खबरें
- दूधावा जलाशयमहानदी की सहायक नदी पर जलाशय
- मलाजकुडुमजलप्रपात
कामयाबी : 5 किलो आईईडी बरामद कर सुरक्षाबलों ने नक्सली साजिश नाकाम की
कांकेर जिले के छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के टेकमीटोला जंगल-पहाड़ी इलाके में सुरक्षाबलों ने सर्चिंग के दौरान 5 किलो का प्रेशर कुकर आईईडी बरामद कर नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया। जिला पुलिस, बीएसएफ और बीडीएस की संयुक्त टीम ने सतर्कता दिखाते हुए मौके पर ही विस्फोटक को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया।
ब्लैकमेलिंग केस : महिला की फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल कर ₹2 लाख मांगने वाला आरोपी कर्नाटक से गिरफ्तार
कांकेर जिले के थाना बांदे पुलिस ने महिला की आपत्तिजनक फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ₹2 लाख की मांग करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महेश कलखांबकर (41), जो कर्नाटक के बेलगाम का निवासी है, पीड़िता के निजी फोटो-वीडियो के जरिए उसे ब्लैकमेल कर रहा था। शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर पखांजूर के एक होटल से उसे दबिश देकर पकड़ा और मोबाइल जब्त किया।
खुलासा : सोशल मीडिया रील के बहाने निकले, रास्ते में बन गए झपटमार
कांकेर जिले के दुर्गकोंदल थाना क्षेत्र में रील और वीडियो शूट करने निकले युवकों के एक समूह ने एक महिला के गले में चमकदार हार देखकर उसे सोने का गहना समझकर झपटमारी कर ली। घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर रायपुर निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
नई उड़ान : साइबर ठगी, महिला सुरक्षा और बाल संरक्षण पर 100 से अधिक विद्यार्थियों को मिली अहम सीख
कांकेर पुलिस ने “पुना परियान (नई उड़ान)” कार्यक्रम के तहत 100 से अधिक छात्र-छात्राओं और स्टाफ को साइबर अपराध, महिला सुरक्षा, बाल विवाह, पॉक्सो एक्ट और मानव तस्करी जैसे गंभीर विषयों पर जागरूक किया। पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में महिला रक्षा टीम ने डिजिटल सुरक्षा, ऑनलाइन ठगी से बचाव और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग की जानकारी दी।
मौत से आक्रोश : बच्ची की मौत के बाद फूटा गुस्सा, पखांजूर के निजी अस्पताल में तोड़फोड़
कांकेर जिले के पखांजूर क्षेत्र के कापसी स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान एक माह की मासूम बच्ची की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही और समय पर रेफर नहीं करने का आरोप लगाया। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने अस्पताल में जमकर तोड़फोड़ की और सामान सड़क पर फेंक दिया। मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित किया। प्रशासन ने अस्पताल बंद कराने और मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।
भीषण गर्मी का कहर : कांकेर में 500 से ज्यादा चमगादड़ों की मौत
छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी और हीटवेव का असर अब वन्यजीवों पर भी दिखाई देने लगा है। कांकेर जिले के सरोना गांव में पिछले कुछ दिनों में 500 से अधिक चमगादड़ों की मौत हो गई। विशेषज्ञ इसे हीट स्ट्रोक और लगातार बढ़ते तापमान का असर मान रहे हैं। इससे पहले कोरबा जिले में भी इसी तरह की घटना सामने आई थी।
हादसा : तेंदूपत्ता लदा ट्रक जलकर खाक, लाखों का नुकसान
एक तेंदूपत्ता से लदा ट्रक अचानक आग लगने की घटना में पूरी तरह जलकर खाक हो गया। आग इतनी तेजी से फैली कि चालक को वाहन रोकने या माल बचाने का मौका तक नहीं मिला। देखते ही देखते पूरा ट्रक और उसमें भरा तेंदूपत्ता राख में बदल गया, जिससे लाखों रुपये का भारी आर्थिक नुकसान हुआ।
विवाद : प्रसूता और नवजात की मौत से हड़कंप स्वास्थ्य सेवाओं की पोल खोली
भानुप्रतापपुर (कांकेर) में प्रसव पीड़ा से जूझ रही एक आदिवासी महिला और उसके नवजात शिशु की मौत के बाद स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठे हैं। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में समय पर इलाज और उचित देखरेख नहीं मिली, साथ ही सोनोग्राफी मशीन खराब होने और एम्बुलेंस सुविधा न मिलने से उन्हें निजी केंद्र जाना पड़ा।
पंचायतों में ताला : फंड और विकास कार्यों की मांग पर उबाल, अंतागढ़ में सरपंचों ने खोला मोर्चा
अंतागढ़ ब्लॉक की 56 ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने पंचायतों में फंड की कमी, विकास कार्यों की मंजूरी नहीं मिलने और महीनों से मानदेय लंबित रहने के विरोध में सामूहिक इस्तीफा दे दिया है। सरपंच संघ 18 मई से अंतागढ़ के गोल्डन चौक पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठा है। सरपंचों का आरोप है कि पिछले एक साल से पंचायतों में कोई नया विकास कार्य स्वीकृत नहीं हुआ, जिससे गांवों में सड़क, नाली और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं के काम ठप पड़े हैं।
बड़ा खुलासा : 43 लाख की ठगी, CTO बनाने और 10% हिस्सेदारी का सपना दिखाकर कारोबारी दंपत्ति गिरफ्तार
पखांजूर थाना क्षेत्र में ऑनलाइन बिजनेस पार्टनरशिप और स्टार्टअप निवेश के नाम पर 43 लाख 44 हजार 900 रुपये की बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों आनंद चंदेल और उसकी पत्नी रेखा चंदेल ने युवक मनीष सोनी को सॉफ्टवेयर कम्पनी में 10 प्रतिशत हिस्सेदारी और CTO पद देने का लालच देकर चार वर्षों तक भरोसे में रखा।
फर्जी नोट : 6.5 लाख के नकली नोटों के साथ नशेड़ी युवक गिरफ्तार, घर को ही बना रखा था टकसाल
कांकेर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है, जो पिछले 5-6 महीनों से घर में ही ₹500 के नकली नोट छाप रहा था। पुलिस ने आरोपी के पास से ₹6.5 लाख के जाली नोट, लैपटॉप, स्कैनर और कलर प्रिंटर बरामद किए हैं। आरोपी ने कर्ज और नशे की लत के कारण इस अवैध धंधे में उतरने की बात कबूल की है। फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि अब तक कितने नकली नोट बाजार में खपाए जा चुके हैं और इस नेटवर्क में अन्य लोग शामिल हैं या नहीं।
अवैध रेत खनन : सांसद भोजराज नाग का बड़ा प्रहार, 20 हाईवा व 18 मशीनें जब्त, माफियाओं में मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में महानदी क्षेत्र में चल रहे अवैध रेत उत्खनन पर सांसद भोजराज नाग ने दलबल के साथ अचानक छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान 20 से अधिक हाईवा वाहनों और 18 चेन माउंटेन मशीनों पर कार्रवाई की गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया और रेत माफिया मौके से भाग खड़े हुए।