📅 Tuesday, 26 May 2026 भारत
ब्रेकिंग
सड़क हादसा : आग बुझाने जा रही फायर ब्रिगेड वाहन की टक्कर, चालक की मौके पर मौत सिंघम स्टाइल ऑपरेशन : शाहीन बाग में बकरे बेचे, बने जनगणना अधिकारी, 300 KM की रफ़्तार भरी चेज़िंग के बाद दुर्ग पुलिस ने दबोचा सुपर चोर बड़ी हेराफेरी : भरोसे का फायदा उठाकर हड़पे 38 लाख, बिलासपुर से आरोपी गिरफ्तार VIP ठगी : रायपुर में BJP विधायक पुरंदर मिश्रा से नितिन नबीन के नाम पर फ्रॉड बुल्डोजर एक्शन : रायपुर में सड़क चौड़ीकरण के रास्ते से हटे 17 अवैध निर्माण, निगम की कार्रवाई अवैध धंधे पर स्ट्राइक : 92 मेडिकल स्टोर्स पर छापा, 3 बड़ी फर्में सील होने की कगार पर सड़क हादसा : आग बुझाने जा रही फायर ब्रिगेड वाहन की टक्कर, चालक की मौके पर मौत सिंघम स्टाइल ऑपरेशन : शाहीन बाग में बकरे बेचे, बने जनगणना अधिकारी, 300 KM की रफ़्तार भरी चेज़िंग के बाद दुर्ग पुलिस ने दबोचा सुपर चोर बड़ी हेराफेरी : भरोसे का फायदा उठाकर हड़पे 38 लाख, बिलासपुर से आरोपी गिरफ्तार VIP ठगी : रायपुर में BJP विधायक पुरंदर मिश्रा से नितिन नबीन के नाम पर फ्रॉड बुल्डोजर एक्शन : रायपुर में सड़क चौड़ीकरण के रास्ते से हटे 17 अवैध निर्माण, निगम की कार्रवाई अवैध धंधे पर स्ट्राइक : 92 मेडिकल स्टोर्स पर छापा, 3 बड़ी फर्में सील होने की कगार पर
W 𝕏 f 🔗
होम कांकेर (उत्तर बस्तर) भीषण गर्मी का कहर : कांकेर में 500 से ज्यादा चमगा…
कांकेर में गर्मी से चमगादड़ों की मौत
कांकेर में गर्मी से चमगादड़ों की मौत
कांकेर (उत्तर बस्तर)

भीषण गर्मी का कहर : कांकेर में 500 से ज्यादा चमगादड़ों की मौत

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी और हीटवेव का असर अब वन्यजीवों पर भी दिखाई देने लगा है। कांकेर जिले के सरोना गांव में पिछले कुछ दिनों में 500 से अधिक चमगादड़ों की मौत हो गई। विशेषज्ञ इसे हीट स्ट्रोक और लगातार बढ़ते तापमान का असर मान रहे हैं। इससे पहले कोरबा जिले में भी इसी तरह की घटना सामने आई थी।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
26 May 2026, 01:15 PM
📍 कांकेर
छत्तीसगढ़ में पड़ रही भीषण गर्मी अब इंसानों के साथ-साथ वन्यजीवों के लिए भी जानलेवा साबित होने लगी है। कोरबा के बाद अब कांकेर जिले के सरोना गांव में बड़ी संख्या में चमगादड़ों की मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, हीट स्ट्रोक और लगातार बढ़ते तापमान के कारण अब तक 500 से अधिक चमगादड़ों की मौत हो चुकी है। इस घटना ने वन विभाग और ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है।ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से पेड़ों पर रहने वाले चमगादड़ अचानक नीचे गिरने लगे। कई चमगादड़ जमीन पर गिरते ही तड़पने लगे और कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। रोजाना बड़ी संख्या में चमगादड़ों के मरने से गांव में दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि 2 से 4 दिनों के भीतर सैकड़ों चमगादड़ दम तोड़ चुके हैं।

विशेषज्ञों ने बताई मौत की वजह

वन्यजीव विशेषज्ञ और स्थानीय जानकार इस घटना को भीषण गर्मी और हीट स्ट्रोक का असर मान रहे हैं। लगातार बढ़ रहे तापमान और नौतपा के दौरान पड़ रही तेज लू के कारण वन्यजीवों का प्राकृतिक जीवन प्रभावित हो रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि अत्यधिक गर्मी के कारण चमगादड़ों के शरीर का तापमान नियंत्रित नहीं रह पा रहा, जिससे उनकी मौत हो रही है।

इंसानों की सेहत पर भी गर्मी का असर

लगातार बढ़ती गर्मी का असर अब लोगों की सेहत पर भी साफ दिखाई देने लगा है। जिला अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में डिहाइड्रेशन, उल्टी, चक्कर और लू से प्रभावित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। डॉक्टरों ने लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर नहीं निकलने, अधिक पानी पीने और धूप से बचाव करने की सलाह दी है।मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना जताई है। नौतपा के दौरान हीटवेव का असर और तेज हो सकता है, जिससे हालात और गंभीर बनने की आशंका है। प्रशासन ने भी लोगों से सतर्क रहने और जरूरी सावधानियां बरतने की अपील की है।

कोरबा में भी सामने आया था ऐसा मामला

बता दें कि इससे पहले कोरबा जिले के पाली विकासखंड स्थित नौकोनिया तालाब के आसपास लगे बड़े पेड़ों में रहने वाले सैकड़ों चमगादड़ अचानक पेड़ों से जमीन पर गिरने लगे थे। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में चमगादड़ों की मौत से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया था। अब कांकेर में सामने आई घटना ने वन्यजीव संरक्षण को लेकर नई चिंता खड़ी कर दी है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
📱 हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
सरकारी सूचना विदेश राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म
लाइफस्टाइल
राशिफल वायरल
कलमकार
ग्लैमर
🌙 डार्क/लाइट मोड ✍️ डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
🎬
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

⚠️
सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
🔔
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें