Monday, 02 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Crime News: 13 साल की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, दो नाबालिग आरोपी हिरासत में Theft Cases: एक दिन में चोरी और झपटमारी की 7 वारदात, महिलाओं से पर्स और घरों से जेवर चोरी Raipur News: खमतराई से 2 करोड़ का प्रतिबंधित गुटखा जब्त, GST विभाग ने शुरू की जांच Forest Department: मरवाही वन मंडल में 62 हाथियों की मौजूदगी, खेतों में फसलें हो रहीं बर्बाद Student Health: सरकारी स्कूल में दो छात्राओं की बिगड़ी तबीयत, हॉस्टल के खाने और पानी की व्यवस्था पर उठे सवाल Road Accident: एक रात में दो बड़े हादसे, घायल हुआ बाइक सवार, सुबह तक परेशान रहे राहगीर Crime News: 13 साल की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, दो नाबालिग आरोपी हिरासत में Theft Cases: एक दिन में चोरी और झपटमारी की 7 वारदात, महिलाओं से पर्स और घरों से जेवर चोरी Raipur News: खमतराई से 2 करोड़ का प्रतिबंधित गुटखा जब्त, GST विभाग ने शुरू की जांच Forest Department: मरवाही वन मंडल में 62 हाथियों की मौजूदगी, खेतों में फसलें हो रहीं बर्बाद Student Health: सरकारी स्कूल में दो छात्राओं की बिगड़ी तबीयत, हॉस्टल के खाने और पानी की व्यवस्था पर उठे सवाल Road Accident: एक रात में दो बड़े हादसे, घायल हुआ बाइक सवार, सुबह तक परेशान रहे राहगीर

कोरबा

ऊर्जा नगरी: कोयला खदानें, ताप-विद्युत संयंत्र और हसदेव नदी

कुल 154 खबरें

  • पालीप्राचीन शिव मंदिर
जमीन विवाद : गोपालपुर में जमीन विवाद बना मारपीट का कारण
जमीन विवाद : गोपालपुर में जमीन विवाद बना मारपीट का कारण
दर्री थाना क्षेत्र के गोपालपुर मुख्य मार्ग पर दो गज जमीन को लेकर पुराना विवाद अचानक हिंसक झड़प में बदल गया। शुक्रवार रात दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडों से जमकर मारपीट हुई, जिसमें महिलाएं और पुरुष दोनों शामिल रहे। घटना के दौरान इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति को शांत कराया।
कीर्तिमान डेस्क 11 May 2026
सीबीआई की कार्रवाई : एसईसीएल कुसमुंडा में पीएफ के नाम पर रिश्वत लेते क्लर्क गिरफ्तार
सीबीआई की कार्रवाई : एसईसीएल कुसमुंडा में पीएफ के नाम पर रिश्वत लेते क्लर्क गिरफ्तार
सीबीआई ने रविवार को एसईसीएल कुसमुंडा के सीएमपीएफ विभाग में कार्यरत क्लर्क मनोहर लाल कौशिक को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोप है कि वह एक खदान कर्मी से पीएफ का पैसा निकालने के बदले कई बार परेशान करने और फाइल आगे बढ़ाने के नाम पर रिश्वत मांग रहा था। परेशान होकर खदान कर्मी ने सीबीआई को शिकायत दी, जिसके बाद टीम ने जांच कर जाल बिछाया।
कीर्तिमान डेस्क 10 May 2026
सड़क हादसा : तेज रफ्तार ट्रेलर ने ली बुजुर्ग महिला की जान, दो बच्चे बाल-बाल बचे
सड़क हादसा : तेज रफ्तार ट्रेलर ने ली बुजुर्ग महिला की जान, दो बच्चे बाल-बाल बचे
पसान थाना क्षेत्र के लैंगा-जटगा मुख्य मार्ग पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। कोयले से भरा तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर सामने जा रही बाइक पर पलट गया। इस हादसे में बाइक सवार 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला बालकुंवर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ मौजूद दो पोते मामूली रूप से घायल हो गए। बताया गया कि महिला अपने दोनों पोतों के साथ इलाज कराकर घर लौट रही थीं, तभी घाटी क्षेत्र में यह हादसा हो गया। ट्रेलर पलटते ही तीनों लोग कोयले के ढेर में दब गए, जिन्हें राहगीरों ने काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।
कीर्तिमान डेस्क 10 May 2026
जर्जर सड़क ने ली जान : गड्ढों में फिसलकर एसईसीएल कर्मी की दर्दनाक मौत
जर्जर सड़क ने ली जान : गड्ढों में फिसलकर एसईसीएल कर्मी की दर्दनाक मौत
कुसमुंडा क्षेत्र में भुट्टा चौक के पास सड़क पर बने गहरे गड्ढों के कारण एक दर्दनाक हादसे में एसईसीएल कर्मी दुखीराम की मौत हो गई। बाइक फिसलने के बाद वे ट्रेलर की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने जर्जर सड़कों की जल्द मरम्मत व भारी वाहनों के नियंत्रण की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कीर्तिमान डेस्क 10 May 2026
घंटों इंतजार : ड्रेसिंग रूम में स्टाफ नहीं, दोस्त ने किया मरीज का इलाज
घंटों इंतजार : ड्रेसिंग रूम में स्टाफ नहीं, दोस्त ने किया मरीज का इलाज
जिले के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की लापरवाही को लेकर गंभीर मामला सामने आया है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के रामपुर निवासी एक मरीज हुकुम कुमार, जिनका हाल ही में पथरी का ऑपरेशन हुआ था, ड्रेसिंग कराने के लिए अपने मित्र चंदन कुमार के साथ अस्पताल पहुंचे थे। डॉक्टर से सलाह मिलने के बाद जब वे ड्रेसिंग रूम पहुंचे तो मरीज के अनुसार वहां काफी देर तक कोई स्टाफ मौजूद नहीं था। दर्द बढ़ने और मदद न मिलने की स्थिति में उनके मित्र ने ड्रेसिंग रूम में उपलब्ध सामग्री से खुद ही घाव की ड्रेसिंग कर दी। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सह अधीक्षक ने मामले की जांच शुरू करने की बात कही है।
कीर्तिमान डेस्क 10 May 2026
रहस्यमयी मौत : जंगल में मिला युवक का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस
रहस्यमयी मौत : जंगल में मिला युवक का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस
कोरबा जिले के सीएसईबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत कोहड़िया नाला के पास जंगल में एक अज्ञात युवक का खून से सना शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सुबह जंगल की ओर गए कुछ लोगों ने झाड़ियों के बीच शव देखा, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के गांवों और क्षेत्रों में पूछताछ कर रही है ताकि शिनाख्त हो सके। शव की स्थिति को देखते हुए हत्या की आशंका जताई जा रही है।
कीर्तिमान डेस्क 10 May 2026
मर्डर मिस्ट्री : आपसी रंजिश में ननद बनी कातिल, पुलिस को गुमराह करने के लिए हत्या को दिया दुष्कर्म का रूप
मर्डर मिस्ट्री : आपसी रंजिश में ननद बनी कातिल, पुलिस को गुमराह करने के लिए हत्या को दिया दुष्कर्म का रूप
कवर्धा जिले के सिंगारपुर गांव में 3 मई 2026 को एक महिला की हत्या का मामला सामने आया। शुरुआत में शव की स्थिति देखकर यह यौन अपराध (रेप के बाद हत्या) जैसा मामला लगा, जिससे जांच इसी दिशा में चली। लेकिन पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक जांच में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई। जांच आगे बढ़ी तो पता चला कि हत्या मृतका की ननद मालती मरकाम ने घरेलू विवाद और पुरानी रंजिश के कारण की थी। आरोपी ने लोहे के औजार से हमला कर हत्या की और फिर शव को निर्वस्त्र कर मामले को गलत दिशा देने की कोशिश की, ताकि इसे यौन अपराध जैसा दिखाया जा सके।
कीर्तिमान डेस्क 08 May 2026
दुर्घटना: युवक की मौत, दूसरा घायल, जवान फरार
दुर्घटना: युवक की मौत, दूसरा घायल, जवान फरार
कोरबा के दीपका थाना क्षेत्र में एक तेज़ बाइक और त्रिपुरा राइफल्स के वाहन की आमने-सामने टक्कर में एक 24 वर्षीय युवक की घटनास्थल पर मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल होगया । हादसे के बाद सेना के जवान मौके से फरार हो गए। पुलिस ने धारा 106(2) BNS और 194 BNSS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कीर्तिमान ब्यूरो 04 Apr 2026
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें