मनोरंजन
कुल 231 खबरें
फैशन : ब्राइडल ज्वेलरी में चूड़ियों का नया ट्रेंड, कांच से लेकर कुंदन कंगन तक छाए डिजाइन
शादी के दिन दुल्हन के लुक को खास बनाने में चूड़ियों की अहम भूमिका होती है। लेटेस्ट ब्राइडल चूड़ी डिजाइन, कांच की चूड़ियों के साथ कंगन कॉम्बिनेशन, पर्ल और कुंदन वर्क वाले सेट आजकल काफी पसंद किए जा रहे हैं। सही रंग और डिजाइन की चूड़ियां लहंगे व ज्वेलरी के साथ मिलकर दुल्हन को रॉयल और एलिगेंट लुक देती हैं।
Re-Release : 17 साल बाद फिर थिएटर में लौटेगी आमिर खान की 3 इडियट्स सोनम वांगचुक से जुड़ी चर्चा के बीच बड़ा ऐलान
आमिर खान की सुपरहिट फिल्म ‘3 इडियट्स’ करीब 17 साल बाद फिर से सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म की री-रिलीज डेट 4 सितंबर 2026 तय की गई है। सोनम वांगचुक के अनशन के बाद सोशल मीडिया पर फिल्म के क्लिप्स वायरल हुए थे, जिसके चलते एक बार फिर फिल्म और उनके बीच कथित कनेक्शन की चर्चा शुरू हुई।
सावन स्पेशल : हरे रंग के इन सूट डिजाइनों से पाएं ट्रेडिशनल और स्टाइलिश लुक
सावन के महीने में हरे रंग के कपड़े पहनने का खास महत्व माना जाता है। इस मौके पर महिलाएं फ्लोरल प्रिंट, एम्ब्रॉयडरी सूट, शरारा सेट और बनारसी दुपट्टे वाले डिजाइन को पसंद कर सकती हैं। ये आउटफिट पूजा, ऑफिस और खास मौकों के लिए परफेक्ट हैं।
रामायण ट्रेलर का पहला रिव्यू आया सामने, रणबीर के राम और यश के रावण की जमकर तारीफ
रणबीर कपूर और यश स्टारर फिल्म ‘रामायण’ के ट्रेलर का पहला रिव्यू सामने आ गया है। फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने 4 मिनट के ट्रेलर को शानदार बताते हुए इसके विजुअल्स, VFX और कलाकारों की जमकर तारीफ की है। उन्होंने रणबीर कपूर के राम और यश के रावण किरदार को प्रभावशाली बताया।
The Odyssey के आते ही धीमी पड़ी Dhamaal 4 की रफ्तार, 8वें दिन बॉक्स ऑफिस पर दिखा बड़ा असर
क्रिस्टोफर नोलन की The Odyssey की रिलीज के बीच धमाल 4 की कमाई दूसरे शुक्रवार को घटकर 3.95 करोड़ रुपये रह गई। इसके बावजूद फिल्म भारत में 100 करोड़ क्लब में शामिल होने के बेहद करीब पहुंच गई है, जबकि दुनियाभर में इसका कलेक्शन 132 करोड़ रुपये से अधिक हो चुका है।
ग्लोइंग स्किन : बरसात में चिपचिपी त्वचा से पाएं छुटकारा, अपनाएं ये आसान उपाय
मानसून में नमी और पसीने के कारण त्वचा चिपचिपी, बेजान और मुंहासों से परेशान हो सकती है। जानिए डर्मेटोलॉजिस्ट के बताए आसान स्किन केयर टिप्स, जिनसे बारिश के मौसम में भी त्वचा को फ्रेश और ग्लोइंग रखा जा सकता है।
फैशन की नई पहचान : कपड़ों में दिख रहा बदलाव, छोटे शहरों के लोग अपना रहे स्मार्ट और स्टाइलिश लुक
छोटे शहरों में फैशन को लेकर लोगों की सोच तेजी से बदल रही है। अब युवा और महिलाएं सिर्फ दिखावे के लिए नहीं, बल्कि अपनी पर्सनैलिटी और आराम के हिसाब से कपड़ों का चुनाव कर रहे हैं। इंडो-वेस्टर्न स्टाइल, स्मार्ट कैजुअल और लोकल कल्चर के साथ मॉडर्न फैशन का मेल तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।
Box Office Clash : सामंथा की मां इंटि बंगारम ने रचा इतिहास, 100 करोड़ क्लब में शामिल हुई फिल्म
सामंथा रुथ प्रभु की तेलुगु फिल्म ‘मां इंटि बंगारम’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री कर ली है। यह सामंथा की पहली सोलो फीमेल लीड फिल्म है, जिसमें उनके एक्शन अवतार को दर्शकों ने खूब पसंद किया। रिलीज के 23 दिनों बाद फिल्म ने यह बड़ी उपलब्धि हासिल की।
फैशन का नया ट्रेंड : बारिश के मौसम में स्टाइलिश दिखने के साथ कंफर्ट पर भी फोकस कर रहे लोग
मानसून 2026 में फैशन ट्रेंड तेजी से बदल रहा है। पेस्टल कलर, हल्के फैब्रिक, स्मार्ट कैजुअल और कंफर्टेबल आउटफिट्स युवाओं की पहली पसंद बन रहे हैं।
Box Office Clash : Alpha की रफ्तार नहीं थमी, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की फिल्म Alpha ने रिलीज के सातवें दिन 2.60 करोड़ रुपये की कमाई की। पहले सप्ताह के अंत तक फिल्म का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 79.21 करोड़ रुपये पहुंच गया है।
फैशन : साड़ी छोड़ लहंगे में दिखीं मैथिली ठाकुर, सादगी ने फिर जीता दिल
मैथिली ठाकुर ने एक कार्यक्रम में क्रीम-गोल्ड और ऑरेंज शेड का पारंपरिक लहंगा पहनकर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। मैचिंग जूलरी, ऑरेंज दुपट्टे और सादगीभरे मेकअप के साथ उनका यह ट्रेडिशनल लुक सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।
टीजर रिलीज : 250 से ज्यादा डॉग्स के साथ दिखेंगे पंकज त्रिपाठी, परिवार के साथ देखने लायक होगी यह फिल्म
ओह माय डॉग का टीजर रिलीज हो गया है। पंकज त्रिपाठी अभिनीत यह फिल्म एक बच्चे और डॉग की भावनात्मक दोस्ती पर आधारित है। 250 से अधिक डॉग्स के साथ बनी यह फैमिली फिल्म प्रेम, वफादारी और संवेदनशीलता का खास संदेश देती नजर आएगी।