Friday, 23 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Farmers Protest: कावेरी सीड्स कंपनी के खिलाफ किसानों का चक्काजाम, NH-353 पर चार घंटे थमी रफ्तार Crime News: सूरजपुर डबल मर्डर केस का खुलासा, पैसों के लालच में शिक्षिका और बेटे की हत्या Viral Video: बीच सड़क पर नायब तहसीलदार ने काटा केक, सलमान के गाने पर बनाई रील, वीडियो वायरल होने के बाद उठे सवाल Chhattisgarh News: सड़क निर्माण से नाराज, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण सड़क पर उतरे River Incident: खारून नदी में 15 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत, तांदुला नहर में युवक लापता CG Crime News: फुल टैंक पेट्रोल भरवाया फिर फरार,पीछा करने पर कार छोड़कर भागे सवार Farmers Protest: कावेरी सीड्स कंपनी के खिलाफ किसानों का चक्काजाम, NH-353 पर चार घंटे थमी रफ्तार Crime News: सूरजपुर डबल मर्डर केस का खुलासा, पैसों के लालच में शिक्षिका और बेटे की हत्या Viral Video: बीच सड़क पर नायब तहसीलदार ने काटा केक, सलमान के गाने पर बनाई रील, वीडियो वायरल होने के बाद उठे सवाल Chhattisgarh News: सड़क निर्माण से नाराज, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण सड़क पर उतरे River Incident: खारून नदी में 15 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत, तांदुला नहर में युवक लापता CG Crime News: फुल टैंक पेट्रोल भरवाया फिर फरार,पीछा करने पर कार छोड़कर भागे सवार
W 𝕏 f
होम › लाइफ स्टाइल › Panchamrit Recipe: कृष्ण जन्माष्टमी पर घर में बना…
Easy Panchamrit Recipe for Janmashtami(Image Source: AI Photo)
Easy Panchamrit Recipe for Janmashtami(Image Source: AI Photo)
लाइफ स्टाइल

Panchamrit Recipe: कृष्ण जन्माष्टमी पर घर में बनाएं परफेक्ट पंचामृत, जानें सामग्रियों का सही अनुपात

Panchamrit Recipe: जन्माष्टमी पर पंचामृत बनाने के लिए 1:2:4:8:16 का आसान अनुपात अपनाया जा सकता है। घी, शहद, मिश्री, दही और दूध की सही मात्रा से पंचामृत का स्वाद और गाढ़ापन बेहतर रहता है। तुलसी के पत्ते डालकर इसे पूजा और प्रसाद के लिए तैयार किया जा सकता है।

य
प्रकाशित: 03 Sep 2026, 05:33 PM · अपडेट: 02 Oct 2026, 08:52 AM
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Panchamrit Recipe: जन्माष्टमी के पर्व पर भगवान श्रीकृष्ण के अभिषेक और पूजा में पंचामृत का विशेष महत्व माना जाता है। पूजा के बाद इसे प्रसाद के रूप में भी श्रद्धालुओं के बीच बांटा जाता है। दूध, दही, शहद, घी और मिश्री से तैयार होने वाला पंचामृत स्वाद के साथ धार्मिक रूप से भी खास माना जाता है।
हालांकि, घर पर पंचामृत बनाते समय कई बार सामग्री का अनुपात बिगड़ जाता है। इससे कभी यह ज्यादा पतला हो जाता है तो कभी मिठास या स्वाद संतुलित नहीं रहता। ऐसे में शेफ प्रीति भलोटिया का बताया 1:2:4:8:16 का फॉर्मूला काफी आसान तरीका हो सकता है। इसमें हर अगली सामग्री की मात्रा पिछली सामग्री से दोगुनी रखी जाती है।

क्या रहेगा सही अनुपात?

पंचामृत के लिए पांच मुख्य सामग्रियों की मात्रा इस क्रम में रखी जाती है—
  • 1 चम्मच गाय का शुद्ध देसी घी
  • 2 चम्मच शहद
  • 4 चम्मच बारीक मिश्री या चीनी
  • 8 चम्मच ताजा दही
  • 16 चम्मच गाय का कच्चा दूध
इस अनुपात को याद रखना आसान है और इसी के आधार पर पंचामृत की मात्रा भी जरूरत के अनुसार बढ़ाई जा सकती है।
पंचामृत तैयार करने के लिए सबसे पहले साफ चांदी, पीतल या कांच का बर्तन लें। इसमें एक चम्मच देसी घी डालें। इसके बाद दो चम्मच शहद मिलाकर दोनों को चम्मच से अच्छी तरह फेंट लें, ताकि घी और शहद आपस में अच्छी तरह मिल जाएं।

इसके बाद डालें मिश्री और दही

अब इसमें चार चम्मच बारीक कुटी हुई मिश्री डालें। मिश्री के बाद आठ चम्मच ताजा और गाढ़ा दही मिलाएं। दही बहुत खट्टा न हो, क्योंकि इससे पंचामृत का स्वाद प्रभावित हो सकता है।

आखिर में मिलाएं दूध

अब दही की मात्रा से दोगुना यानी 16 चम्मच गाय का कच्चा ठंडा दूध डालें। सभी सामग्री मिलाने के बाद करीब 1 से 2 मिनट तक चम्मच से अच्छी तरह चलाएं। मिश्रण को तब तक मिलाते रहें, जब तक मिश्री अच्छी तरह घुल न जाए और पंचामृत एकसार नजर आने लगे।

तुलसी के पत्तों से करें तैयार

सारी सामग्री अच्छी तरह मिल जाने के बाद अंत में साफ पानी से धोए हुए 2 से 3 ताजे तुलसी के पत्ते डालें। तुलसी डालने के साथ पंचामृत तैयार हो जाएगा। जन्माष्टमी की पूजा में इसे भगवान श्रीकृष्ण के अभिषेक के साथ प्रसाद के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें