Saturday, 17 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Road Accident: जगराता पंडाल के पास हादसा, सड़क पर बंधी रस्सी बनी युवक की मौत की वजह Ganja Smuggling: 33 किलो गांजा जब्त, महिला समेत 4 आरोपी गिरफ्तार Korba News: करतला वन मंडल में 9 जंगली हाथियों की दस्तक, वन विभाग अलर्ट ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह Gulshan Khemani: ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा मामले में बड़ी कार्रवाई, खेमानी की संपत्तियों पर कसेगा शिकंजा CJP Protest: दिल्ली में लहरा दो तिरंगा मार्च से पहले कार्रवाई, CJP संस्थापक अभिजीत दिपके गिरफ्तार Government Girls Hostel: फर्जी मार्कशीट से हॉस्टल में लिया दाखिला, जांच में खुली पोल तो युवती पर FIR दर्ज Road Accident: जगराता पंडाल के पास हादसा, सड़क पर बंधी रस्सी बनी युवक की मौत की वजह Ganja Smuggling: 33 किलो गांजा जब्त, महिला समेत 4 आरोपी गिरफ्तार Korba News: करतला वन मंडल में 9 जंगली हाथियों की दस्तक, वन विभाग अलर्ट ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह Gulshan Khemani: ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा मामले में बड़ी कार्रवाई, खेमानी की संपत्तियों पर कसेगा शिकंजा CJP Protest: दिल्ली में लहरा दो तिरंगा मार्च से पहले कार्रवाई, CJP संस्थापक अभिजीत दिपके गिरफ्तार Government Girls Hostel: फर्जी मार्कशीट से हॉस्टल में लिया दाखिला, जांच में खुली पोल तो युवती पर FIR दर्ज
W 𝕏 f
होम › लाइफ स्टाइल › Janmashtami Shopping: जन्माष्टमी से पहले सजे बाजा…
Laddu Gopal peacock dress and swings (Image source: AI Genrated)
Laddu Gopal peacock dress and swings (Image source: AI Genrated)
लाइफ स्टाइल

Janmashtami Shopping: जन्माष्टमी से पहले सजे बाजार, मोरपंख वाली पोशाक और झूलों की बढ़ी मांग

Janmashtami Shopping: जन्माष्टमी के त्योहार में अब कुछ ही दिन बाकी हैं। इससे पहले ही नोएडा से लेकर दिल्ली तक बाजारों में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की तैयारियां जोर पकड़ चुकी हैं। नोएडा का अट्टा मार्केट, दिल्ली का चांदनी चौक और सदर बाजार लड्डू गोपाल के कपड़ों और श्रृंगार के सामान से सज गया है। दुकानों पर सुबह से ही खरीदारों की आवाजाही देखने को मिल रही है।

रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 31 Aug 2026, 06:33 PM · अपडेट: 07 Oct 2026, 10:09 PM
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Janmashtami Shopping: जन्माष्टमी के त्योहार में अब कुछ ही दिन बाकी हैं। इससे पहले ही नोएडा से लेकर दिल्ली तक बाजारों में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की तैयारियां जोर पकड़ चुकी हैं। नोएडा का अट्टा मार्केट, दिल्ली का चांदनी चौक और सदर बाजार लड्डू गोपाल के कपड़ों और श्रृंगार के सामान से सज गया है। दुकानों पर सुबह से ही खरीदारों की आवाजाही देखने को मिल रही है। 
इस बार बाजार में लड्डू गोपाल की पोशाकों और श्रृंगार सामग्री की कई नई वैरायटी देखने को मिल रही हैं। छोटे से लेकर बड़े आकार की मूर्तियों के लिए अलग-अलग डिजाइन की ड्रेस उपलब्ध हैं। मुकुट, बांसुरी, हार, फूल, पायजेब, माखन मटकी और अन्य सजावटी सामान भी लोग अपनी पसंद के अनुसार खरीद रहे हैं। मोरपंख वाली पोशाक बनी पहली पसंद जन्माष्टमी की खरीदारी में इस बार मोरपंख वाली पोशाक लोगों की पहली पसंद बनी हुई है।  

150 रुपए से शुरू है पोशाकों का दाम

 बाजार में लड्डू गोपाल की पोशाक की कीमत करीब 150 रुपए से शुरू हो रही है। छोटे आकार की मूर्तियों के लिए साधारण कॉटन की ड्रेस 150 से 250 रुपए तक मिल रही है। वहीं मध्यम आकार के लड्डू गोपाल के लिए मोरपंख, जरदोजी और अन्य सजावटी काम वाली पोशाकों की कीमत 800 से 2000 रुपए तक पहुंच रही है।
मोरपंख वाली पोशाक  

शाही ड्रेस की कीमत 5000 रुपए तक

शाही ड्रेस की कीमत 5000 रुपए तक बड़ी मूर्तियों के लिए तैयार की गई विशेष और शाही पोशाकों की कीमत 5000 रुपए तक बताई जा रही है। दुकानदारों के अनुसार इन ड्रेस में बेहतर कपड़े के साथ कढ़ाई, मोतियों और दूसरी सजावटी सामग्री का इस्तेमाल किया जाता है। मथुरा और कोलकाता से आने वाली कई विशेष पोशाकें भी बाजार में उपलब्ध हैं।
दुकानदार राकेश वर्मा के अनुसार इस बार पीले रंग और मोरपंख वाली पोशाकों की मांग सबसे ज्यादा है। उनका कहना है कि ग्राहक पोशाक के साथ मोतियों से सजे झूले और लड्डू गोपाल की पूरी किट भी खरीद रहे हैं। त्योहार नजदीक आने के साथ बिक्री में लगातार तेजी देखी जा रही है। वृंदावन लुक के साथ पूरा श्रृंगार चांदनी चौक के बाजार में वृंदावन शैली का श्रृंगार भी लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

जन्माष्टमी सें पहले सजे बाजार   

वृंदावन लुक के साथ पूरा श्रृंगार

यहां मोरपंख वाला मुकुट, हार-फूल, पायजेब और बांसुरी जैसी चीजों की बिक्री बढ़ी है। कई दुकानों पर लड्डू गोपाल के लिए छोटे आकार के खिलौने भी उपलब्ध हैं। इनमें लूडो, कैरम और दूसरे पारंपरिक खेलों के छोटे सेट शामिल हैं। लकड़ी के पारंपरिक झूलों के साथ स्टील और मोतियों से सजाए गए झूले भी ग्राहकों को पसंद आ रहे हैं। इनकी कीमत लगभग 250 रुपए से शुरू होकर 5000 रुपए तक है। 

कारीगरों के लिए त्योहार का सीजन खास

कारीगरों के लिए त्योहार का सीजन खास लड्डू गोपाल की पोशाक तैयार करने वाले कारीगरों के लिए जन्माष्टमी का समय सबसे व्यस्त सीजन में से एक होता है। कई कारीगर पूरे साल पोशाक तैयार करते हैं, लेकिन त्योहार से पहले मांग अचानक बढ़ जाती है। एक कारीगर के मुताबिक डिजाइन और काम की बारीकी के आधार पर एक पोशाक तैयार करने में दो से तीन घंटे तक लग जाते हैं।  
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें