Wednesday, 02 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Balod News: आवारा कुत्ते का आतंक, 13 लोगों को काटकर किया घायल, 3 की हालत गंभीर Bastar Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, शादी का झांसा देने वाला आरोपी गिरफ्तार Rajnandgaon Road Accident: स्कॉर्पियो और बाइक की भीषण टक्कर, 4 लोगों की मौत, जांच में जुटी पुलिस Raigarh Road Accident: बस और ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर, 14 यात्री घायल Sakti News: हाथों में किताबों की जगह बाल्टियां, कन्या आश्रम का वीडियो देख उठे सवाल India Post GDS Recruitment: बिना लिखित परीक्षा सरकारी नौकरी का मौका, डाक विभाग में 23,700 से ज्यादा पदों पर भर्ती Balod News: आवारा कुत्ते का आतंक, 13 लोगों को काटकर किया घायल, 3 की हालत गंभीर Bastar Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, शादी का झांसा देने वाला आरोपी गिरफ्तार Rajnandgaon Road Accident: स्कॉर्पियो और बाइक की भीषण टक्कर, 4 लोगों की मौत, जांच में जुटी पुलिस Raigarh Road Accident: बस और ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर, 14 यात्री घायल Sakti News: हाथों में किताबों की जगह बाल्टियां, कन्या आश्रम का वीडियो देख उठे सवाल India Post GDS Recruitment: बिना लिखित परीक्षा सरकारी नौकरी का मौका, डाक विभाग में 23,700 से ज्यादा पदों पर भर्ती
W 𝕏 f
होम ओटीटी Korean Kanakraju: अनोखी हॉरर-कॉमेडी अब OTT पर, जा…
Korean Kanakaraju movie (Image Source - Social Media)
Korean Kanakaraju movie (Image Source - Social Media)
ओटीटी

Korean Kanakraju: अनोखी हॉरर-कॉमेडी अब OTT पर, जानें रिलीज डेट

Korean Kanakraju: वरुण तेज स्टारर एक्शन-हॉरर-कॉमेडी फिल्म है, जिसमें गांव के युवक कनकराजू की जिंदगी एक रहस्यमयी ड्रैगन वाले फूलदान के कारण बदल जाती है। फूलदान में मौजूद गैंगस्टर की आत्मा उसके शरीर में प्रवेश कर जाती है और उसे दक्षिण कोरिया तक ले जाती है।

कीर्तिमान डेस्क | कमलेश साहू
02 Sep 2026, 03:03 PM
मुंबई
Korean Kanakraju: अगर आप Horror, Action और कॉमेडी का एक साथ मजा लेना चाहते हैं, तो साउथ सिनेमा आपके लिए एक दिलचस्प फिल्म लेकर आ रहा है। तेलुगू अभिनेता वरुण तेज की हालिया फिल्म 'कोरियन कनकराजू' सिनेमाघरों में दर्शकों का मनोरंजन करने के बाद अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कदम रखने जा रही है। थिएटर रिलीज के दौरान विवादों और औसत बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन के बावजूद, फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली है।

जाने फिल्म की कहानी 

कहानी पेनुकोंडा गांव के रहने वाले 'कनकराजू' (वरुण तेज) नाम के एक गुस्सैल और बेफिक्र लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है। कनकराजू को गांव में ही रहने वाली चैत्रा (रितिका नायक) से प्यार हो जाता है। चैत्रा कोरियन कल्चर और K-pop की बहुत बड़ी फैन है और दक्षिण कोरिया जाकर बसने का सपना देखती है। कहानी में असली मोड़ तब आता है जब कोरिया से गलती से एक ड्रैगन के आकार का रहस्यमयी फूलदान इस गांव में पहुंच जाता है। इस फूलदान में दरअसल एक मरे हुए कोरियन अंडरवर्ल्ड गैंगस्टर की अस्थियां होती हैं। कनकराजू अनजाने में उस फूलदान में शराब मिलाकर पी जाता है। इसके बाद गैंगस्टर की आत्मा कनकराजू के शरीर पर कब्जा कर लेती है। आत्मा की आंखें नीली हो जाती हैं और कनकराजू को कुछ असाधारण शक्तियां मिल जाती हैं।

साउथ कोरिया का रोमांचक सफर 

गैंगस्टर की आत्मा कनकराजू के शरीर में आकर अपने परिवार से मिलने के लिए वापस सियोल (दक्षिण कोरिया) जाना चाहती है। इसके बदले वह कनकराजू को भारी रकम देने का वादा करती है। भाषा की अड़चन के कारण कनकराजू और उसका दोस्त किश्तप्पा (सत्या), चैत्रा की मदद लेते हैं क्योंकि वह कोरियन भाषा समझती है। तीनों मिलकर आत्मा की आखिरी इच्छा पूरी करने दक्षिण कोरिया पहुंच जाते हैं। लेकिन सियोल उतरते ही उन्हें अहसास होता है कि उस गैंगस्टर की आत्मा का असली मकसद कुछ और ही था। इसके बाद शुरू होता है स्थानीय अंडरवर्ल्ड माफिया के साथ एक्शन और कॉमेडी से भरा एक जबरदस्त ड्रामा। क्या कनकराजू उस विदेशी आत्मा के चंगुल से खुद को आजाद करा पाता है? यह जानने के लिए आपको नेटफ्लिक्स पर यह फिल्म देखनी होगी। वरुण तेज और सत्या की कॉमिक टाइमिंग इस हल्की-फुल्की एंटरटेनमेंट फिल्म का सबसे मजबूत पक्ष है।

कब और कहां स्ट्रीम होगी फिल्म ? 

OTT Platform, Netflix आधिकारिक पुष्टि कर दी है कि 'कोरियन कनकराजू' 4 सितंबर से Stream की जाएगी। खास बात यह है कि इसे तेलुगू के अलावा हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में डब करके रिलीज किया जाएगा। ऐसे में हिंदी भाषी दर्शक भी इस अनोखी कहानी का लुत्फ उठा सकेंगे। मेरलापाका गांधी द्वारा लिखित और निर्देशित इस फिल्म को IMDb पर 7.7 की शानदार रेटिंग मिली है। फिल्म में वरुण तेज के साथ सत्या और रितिका नायक मुख्य भूमिकाओं में हैं। 40 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भारत में लगभग 23.65 करोड़ नेट और दुनिया भर में 32.76 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया था।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें