Saturday, 24 Oct 2026 भारत

राष्ट्रीय

कुल 1621 खबरें

Enviro Infra Engineers Share: 190 करोड़ के विंड पावर ऑर्डर से शेयर में 10% तक तेजी
Enviro Infra Engineers Share: 190 करोड़ के विंड पावर ऑर्डर से शेयर में 10% तक तेजी
Enviro Infra Engineers Share: एनवायरो इंफ्रा इंजीनियर्स लिमिटेड के शेयरों में बुधवार को जोरदार तेजी देखने को मिली। कंपनी को महाराष्ट्र में 180 मेगावाट क्षमता वाले विंड पावर प्रोजेक्ट के लिए करीब 190 करोड़ रुपये का EPC ऑर्डर मिलने की खबर के बाद निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ। इसी वजह से कंपनी के शेयर में इंट्राडे कारोबार के दौरान करीब 10 प्रतिशत तक उछाल दर्ज किया गया।
रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क 09 Sep 2026
Flight Ticket Price Hike: ₹3500 की टिकट ₹15000 के पार, दिवाली-छठ पर यात्रियों की परेशानी बढ़ी
Flight Ticket Price Hike: ₹3500 की टिकट ₹15000 के पार, दिवाली-छठ पर यात्रियों की परेशानी बढ़ी
Flight Ticket Price Hike:दिवाली और छठ पूजा के मौके पर घर जाने वाले यात्रियों को इस बार हवाई सफर के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं। त्योहारों की बढ़ती मांग के चलते कई रूटों पर फ्लाइट टिकटों के दाम तेजी से बढ़ गए हैं। सामान्य दिनों में ₹3500 के आसपास मिलने वाला टिकट अब ₹15000 तक पहुंच गया है। खासतौर पर दिल्ली-पटना, मुंबई-कोलकाता और अन्य प्रमुख रूटों पर किराए में भारी उछाल देखने को मिल रहा है।
रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क 09 Sep 2026
Rewa News: संजय गांधी अस्पताल को लेकर कांग्रेस का बड़ा हमला, विधायक के बयान से मचा हड़कंप
Rewa News: संजय गांधी अस्पताल को लेकर कांग्रेस का बड़ा हमला, विधायक के बयान से मचा हड़कंप
Rewa News: संजय गांधी अस्पताल में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान विधायक अभय मिश्रा ने पोस्टमॉर्टम व्यवस्था और अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। वहीं प्रसूता और नवजात की मौत के मामले में जांच जारी है, जबकि कांग्रेस सरकार से कार्रवाई की मांग कर रही है।
अप्पू धीवर | कीर्तिमान न्यूज 09 Sep 2026
GMC doctors strike: इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन, बातचीत के बाद भी नहीं बनी सहमति, अब मैदान में उतरे सीनियर रेजिडेंट्स
GMC doctors strike: इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन, बातचीत के बाद भी नहीं बनी सहमति, अब मैदान में उतरे सीनियर रेजिडेंट्स
GMC doctors strike: इंटर्न डॉक्टरों की स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर जारी हड़ताल बुधवार को भी जारी रही। OPD सेवाएं ठप रहने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन, मेडिकल टीचर्स और सीनियर रेजिडेंट्स भी आंदोलन के समर्थन में उतर आए हैं। भोपाल कलेक्टर के साथ हुई बैठक में भी कोई समाधान नहीं निकल सका। डॉक्टरों ने स्पष्ट किया है कि लिखित आश्वासन मिलने तक उनका विरोध जारी रहेगा।
अप्पू धीवर | कीर्तिमान न्यूज 09 Sep 2026
Aloe Vera Benefits : चेहरे और बालों पर लगाने से पहले जानें सही तरीका, वरना हो सकती है परेशानी
Aloe Vera Benefits : चेहरे और बालों पर लगाने से पहले जानें सही तरीका, वरना हो सकती है परेशानी
Aloe Vera Benefits: एलोवेरा का पौधा आजकल ज्यादातर घरों में आसानी से मिल जाता है। लोग इसे त्वचा और बालों की देखभाल के लिए लंबे समय से इस्तेमाल करते आ रहे हैं। एलोवेरा जेल को कई घरेलू नुस्खों में शामिल किया जाता है, क्योंकि इसमें ठंडक देने और त्वचा को नमी पहुंचाने वाले गुण पाए जाते हैं। हालांकि, फ्रेश एलोवेरा को सीधे चेहरे या बालों पर लगाने से पहले कुछ सावधानियां बरतना जरूरी है।
रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क 08 Sep 2026
Front Neck Design: सूट के ये लेटेस्ट डिजाइन देंगे स्टाइलिश और रॉयल लुक, हर कोई करेगा तारीफ
Front Neck Design: सूट के ये लेटेस्ट डिजाइन देंगे स्टाइलिश और रॉयल लुक, हर कोई करेगा तारीफ
Front Neck Design: सूट पहनना हर महिला को पसंद होता है और बदलते फैशन के साथ इसके डिजाइन में भी कई नए बदलाव देखने को मिल रहे हैं। पहले जहां सूट के बैक नेक डिजाइन पर ज्यादा ध्यान दिया जाता था, वहीं अब फ्रंट नेकलाइन को भी स्टाइलिश और आकर्षक बनाने का ट्रेंड बढ़ गया है। अगर आप अपने सूट को अलग और खूबसूरत लुक देना चाहती हैं, तो फ्रंट नेक के इन लेटेस्ट डिजाइन को जरूर ट्राई कर सकती हैं।
रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क 08 Sep 2026
Deepa Jewellers IPO Listing: शेयर बाजार में शानदार एंट्री, निवेशकों को मिला 25% का फायदा
Deepa Jewellers IPO Listing: शेयर बाजार में शानदार एंट्री, निवेशकों को मिला 25% का फायदा
Deepa Jewellers IPO Listing: ज्वैलरी कंपनी दीपा ज्वैलर्स (Deepa Jewellers) के शेयरों ने मंगलवार को शेयर बाजार में मजबूत शुरुआत की। कंपनी के शेयर BSE पर 25 फीसदी प्रीमियम के साथ 221.05 रुपये पर लिस्ट हुए। वहीं, NSE पर शेयर 24.86 फीसदी की बढ़त के साथ 221 रुपये के भाव पर बाजार में उतरे। कंपनी के आईपीओ में शेयर का इश्यू प्राइस 177 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था।
रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क 08 Sep 2026
Gold Silver Price Today: सोना 1.53 लाख के पार, चांदी ₹2.40 लाख के स्तर पर, जानें आगे का रुख
Gold Silver Price Today: सोना 1.53 लाख के पार, चांदी ₹2.40 लाख के स्तर पर, जानें आगे का रुख
Gold Silver Price Today: घरेलू बाजार में मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में मजबूती देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अक्टूबर एक्सपायरी वाला गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट 0.42 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,53,461 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार करता नजर आया। वहीं, दिसंबर वायदा वाला सिल्वर कॉन्ट्रैक्ट 0.67 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,40,615 रुपये प्रति किलोग्राम के करीब पहुंच गया।
रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क 08 Sep 2026
Symphony Share Price: 13% चढ़ा शेयर, 20 साल में निवेशकों को दिया 50,000% से ज्यादा रिटर्न
Symphony Share Price: 13% चढ़ा शेयर, 20 साल में निवेशकों को दिया 50,000% से ज्यादा रिटर्न
Symphony Share Price: एयर कूलर बनाने वाली मल्टीबैगर कंपनी सिम्फनी लिमिटेड (Symphony Limited) के शेयरों में मंगलवार को तेज खरीदारी देखने को मिली। कंपनी के शेयर BSE पर 13 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी के साथ ₹652.25 रुपये के स्तर तक पहुंच गए। शेयरों में आई इस तेजी के पीछे कंपनी की नई कारोबारी रणनीति और प्रोडक्ट विस्तार की योजना को अहम कारण माना जा रहा है।
रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क 08 Sep 2026
Copper Price : तांबे का भाव 14,533 डॉलर प्रति टन के रिकॉर्ड स्तर पर, जानें भारत पर असर
Copper Price : तांबे का भाव 14,533 डॉलर प्रति टन के रिकॉर्ड स्तर पर, जानें भारत पर असर
Copper Price : कॉपर की कीमतों में सोमवार को जोरदार उछाल देखने को मिला। दुनिया के प्रमुख कमोडिटी बाजार लंदन मेटल एक्सचेंज (LME) पर कॉपर का भाव बढ़कर 14,533 डॉलर प्रति मीट्रिक टन तक पहुंच गया। इसके साथ ही इसने जनवरी में बने 14,527.50 डॉलर प्रति टन के पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। हालांकि, रिकॉर्ड स्तर छूने के बाद कीमतों में थोड़ी नरमी आई और कॉपर करीब 0.7 प्रतिशत की बढ़त के साथ 14,518 डॉलर प्रति टन के आसपास कारोबार करता रहा।
रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क 08 Sep 2026
Rahul Gandhi Indore Program: राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर सियासी पारा चढ़ा, जगह न मिलने पर भी कांग्रेस ने कसी कमर
Rahul Gandhi Indore Program: राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर सियासी पारा चढ़ा, जगह न मिलने पर भी कांग्रेस ने कसी कमर
Rahul Gandhi Indore Program: राहुल गांधी के प्रस्तावित ‘छात्रों की गूंज - शिक्षा में सुधार अभियान’ कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी का दावा है कि ऑनलाइन और QR कोड रजिस्ट्रेशन अभियान में तीन दिनों के भीतर 75 हजार से अधिक छात्रों और युवाओं ने भागीदारी दर्ज कराई है। हालांकि, आयोजन स्थल की प्रशासनिक अनुमति अभी लंबित है।
अप्पू धीवर | कीर्तिमान न्यूज 08 Sep 2026
Election Date Announcement: 6 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, 6 अक्टूबर को मतदान, नंदीग्राम और नगांव पर टिकी नजरें
Election Date Announcement: 6 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, 6 अक्टूबर को मतदान, नंदीग्राम और नगांव पर टिकी नजरें
Election Date Announcement: भारतीय चुनाव आयोग ने चार राज्यों की छह सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी की इन सीटों पर 6 अक्टूबर को मतदान होगा, जबकि 9 अक्टूबर को चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। इनमें पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा सीट तथा असम की नगांव लोकसभा सीट सबसे ज्यादा चर्चा में हैं। चुनाव प्रक्रिया 11 अक्टूबर तक पूरी कर ली जाएगी।
अप्पू धीवर | कीर्तिमान न्यूज 08 Sep 2026
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें