राज्य सरकार
कुल 1296 खबरें
CM Vishnu Deo Sai: विजयादशमी का पर्व देता है असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश
CM Vishnu Deo Sai: राजधानी रायपुर के ऐतिहासिक रावणभाठा मैदान में आयोजित विजयादशमी उत्सव में शामिल हुए। उन्होंने प्रदेशवासियों को विजयादशमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व अधर्म पर धर्म, असत्य पर सत्य, अन्याय पर न्याय और बुराई पर अच्छाई की विजय का शाश्वत संदेश देता है।
Digital Agriculture: डिजिटल क्रॉप सर्वे में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, कलेक्टर जयश्री जैन ने दिए निर्देश
Digital Agriculture: कलेक्टर जयश्री जैन ने ग्राम बरहागुड़ा में पीवी ऐप के माध्यम से किए जा रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सर्वे के दौरान किसी भी किसान का रकबा या खसरा छूटने न पाए और सभी जानकारियां सटीक दर्ज की जाएं।
Yuva Puraskar: छत्तीसगढ़ के दो कलाकारों को मिला राष्ट्रीय सम्मान, रंगमंच और सिनेमा का बढ़ा मान
Yuva Puraskar: छत्तीसगढ़ के दो प्रतिभाशाली कलाकारों डॉ. आनन्द पाण्डेय और श्री घनश्याम साहू को प्रतिष्ठित उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। जशपुर के डॉ. आनन्द पाण्डेय को उत्कृष्ट अभिनय और सारंगढ़ के घनश्याम साहू को नाट्य लेखन एवं छत्तीसगढ़ी फिल्मों में पटकथा लेखन के लिए यह राष्ट्रीय सम्मान मिला है।
Farmer Benefits: गन्ने का समर्थन मूल्य बढ़ने से किसानों को राहत, CM साय का जताया आभार
Farmer Benefits: छत्तीसगढ़ में गन्ने के समर्थन मूल्य में वृद्धि से किसानों को आर्थिक राहत मिली है। महासमुंद जिले के ग्राम सोहतरा के किसान मनोहर लाल सिन्हा ने बताया कि गन्ने की खेती धान की तुलना में कम मेहनत वाली और अपेक्षाकृत सुरक्षित है।
Child Development: बचपन से स्कूल तक एक ही परिसर में सुविधा, कुपोषण दूर करने पर जोर
Child Development: धमतरी जिले में बच्चों के सर्वांगीण विकास, पोषण और प्रारंभिक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए लइका घरों का संचालन किया जा रहा है। नगरी विकासखंड में 124 केंद्र संचालित हैं, जबकि 40 नए केंद्र शुरू करने की योजना है। मगरलोड में भी केंद्रों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
PM Surya Ghar Yojana: सोलर पैनल लगवाते ही बिजली बिल शून्य, आपु हालदार को मिली बड़ी राहत
PM Surya Ghar Yojana: सुकमा जिले के कुम्हाररास निवासी आपु हालदार को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से बड़ी राहत मिली है। जुलाई 2026 में 3 किलोवाट का सोलर पैनल लगवाने के बाद उनका बिजली बिल शून्य तक पहुंच गया। सोलर पैनल स्थापना के लिए उन्हें केंद्र और राज्य सरकार से कुल 1.08 लाख रुपये की सब्सिडी मिली।
Sharadiya Navratri: रायगढ़ के दुर्गा पूजा पंडालों में वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने की पूजा-अर्चना
Sharadiya Navratri: वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी. चौधरी ने शारदीय नवरात्रि के अवसर पर रायगढ़ शहर के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में पहुँचकर माँ दुर्गा की पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए श्रद्धालुओं को नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं।
CM Vishnu Deo Sai: जशपुर विधायक रायमुनी भगत से की मुलाकात, जल्द स्वस्थ होने की कामना की
CM Vishnu Deo Sai: रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती जशपुर विधायक रायमुनी भगत से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य और उपचार की जानकारी ली। उन्होंने विधायक के शीघ्र स्वस्थ होकर दोबारा जनसेवा में सक्रिय होने की कामना की।
Youth Festival: 30 अक्टूबर को होगा जिला स्तरीय युवा उत्सव, युवाओं की प्रतिभा को मिलेगा मंच
Youth Festival: जिले में जिला स्तरीय युवा उत्सव 2026-27 का आयोजन 30 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से अंबेडकर भवन, झगराखांड में किया जाएगा। जिला प्रशासन और खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त आयोजन में लोक गायन, लोक नृत्य, चित्रकला, कविता लेखन, नुक्कड़ नाटक सहित विभिन्न विधाओं में युवा अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।
Vishnu Deo Sai: गरबा और दुर्गा पूजा आयोजनों में शामिल हुए CM साय, महिलाओं के सशक्तिकरण पर दिया जोर
Vishnu Deo Sai: रायपुर में आयोजित विभिन्न गरबा महोत्सवों और दुर्गा पूजा आयोजनों में शामिल हुए। उन्होंने प्रदेशवासियों को शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान उन्होंने महतारी वंदन योजना, महिला सशक्तिकरण और लखपति दीदी की उपलब्धियों का उल्लेख किया।
Bihan Yojana: 60 हजार की सामुदायिक सहायता और 15 हजार के ऋण से शुरू किया व्यवसाय, अब हर महीने 10 हजार की कमाई
Bihan Yojana: सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के ग्राम धनगांव की भुनेश्वरी ने छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) की मदद से आत्मनिर्भरता की राह अपनाई है। वंदना स्वयं सहायता समूह से जुड़ी भुनेश्वरी को 60 हजार रुपये की सामुदायिक सहायता और 15 हजार रुपये का ऋण मिला।
Krishak Unnati Yojana: धान की जगह रागी उगाकर मिसाल बने, सरगुजा के किसान दिनेश यादव
Krishak Unnati Yojana: सरगुजा जिले के किसान दिनेश कुमार यादव ने कृषि विभाग के सहयोग से धान की जगह एक एकड़ में रागी की खेती अपनाई है। कृषक उन्नति योजना के तहत पात्रता पूरी होने पर उन्हें प्रति एकड़ 10 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि मिलेगी।