Tuesday, 01 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Railway News: बीना स्टेशन पर तीसरी लाइन की कनेक्टिविटी का काम, अक्टूबर में कई ट्रेनों पर असर Youth Congress Election: मुंगेली में फर्जी मतदान पर विवाद, MP से आए 9 युवाओं पर फर्जी वोटिंग का आरोप Chhattisgarh ED Raid: पूर्व सीएम भूपेश बघेल के पूर्व निज सचिव के घर छापा Controversial Statement: अखिलेश किसी के गले में घंटी बांध दें तो उसी को दें वोट... लाल बिहारी यादव के बयान पर बवाल Raipur Road Accident: ट्रक और क्रेटा में सीधी भिड़ंत, एक युवक की मौत, तीन घायल Railway News: बीना स्टेशन पर तीसरी लाइन की कनेक्टिविटी का काम, अक्टूबर में कई ट्रेनों पर असर Youth Congress Election: मुंगेली में फर्जी मतदान पर विवाद, MP से आए 9 युवाओं पर फर्जी वोटिंग का आरोप Chhattisgarh ED Raid: पूर्व सीएम भूपेश बघेल के पूर्व निज सचिव के घर छापा Controversial Statement: अखिलेश किसी के गले में घंटी बांध दें तो उसी को दें वोट... लाल बिहारी यादव के बयान पर बवाल Raipur Road Accident: ट्रक और क्रेटा में सीधी भिड़ंत, एक युवक की मौत, तीन घायल
W 𝕏 f
होम मनोरंजन आमिर खान :  3 Idiots 2, राजकुमार हिरानी करेंगे नि…
फिर लौट रही है 3 इडियट
फिर लौट रही है 3 इडियट
मनोरंजन

आमिर खान :  3 Idiots 2, राजकुमार हिरानी करेंगे निर्देशन, साथ दिखेगी रैंचो-फरहान-राजू की तिकड़ी

बॉलीवुड सुपरस्टार Aamir Khan की सुपरहिट फिल्म 3 Idiots के सीक्वल पर आधिकारिक तौर पर काम शुरू हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म फिलहाल प्री-प्रोडक्शन फेज में है और ओरिजिनल तिकड़ी आमिर खान, R. Madhavan और Sharman Joshi एक बार फिर अपनी पुरानी भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म में बड़ा टाइम लीप देखने को मिलेगा और निर्देशन की जिम्मेदारी फिर से Rajkumar Hirani संभालेंगे। सीक्वल की खबर सामने आने के बाद फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

कीर्तिमान नेटवर्क
16 May 2026, 11:31 AM
मुंबई
 बॉलीवुड की सबसे चर्चित और पसंदीदा फिल्मों में शामिल रही 3 Idiots के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। लंबे समय से जिस सीक्वल का इंतजार किया जा रहा था, अब उस पर आधिकारिक तौर पर काम शुरू हो चुका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बॉलीवुड सुपरस्टार अमीर खान ने 3 Idiots 2 की तैयारियां शुरू कर दी हैं। जैसे ही यह खबर सामने आई, सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर उत्साह बढ़ गया और फैंस एक बार फिर रैंचो, फरहान और राजू की दोस्ती को बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित हो गए हैं।  यह प्रोजेक्ट फिलहाल प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है और फिल्म की स्क्रिप्ट पर तेजी से काम चल रहा है। खास बात यह है कि ओरिजिनल फिल्म की पूरी स्टारकास्ट एक बार फिर वापसी करती नजर आ सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार अमीर खान के साथ आर माधवन और शर्मन जोशी भी अपनी पुरानी भूमिकाओं में दिखाई देंगे। यानी एक बार फिर दर्शकों को रैंचो, फरहान और राजू की आइकॉनिक तिकड़ी देखने को मिलेगी।

सीक्वल में दिखेगा बड़ा टाइम लीप

फिल्म से जुड़ी सबसे दिलचस्प जानकारी इसकी कहानी को लेकर सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक 3 Idiots 2 में बड़ा टाइम लीप देखने को मिलेगा। इसका मतलब यह है कि फिल्म के किरदार अब कॉलेज लाइफ में नहीं बल्कि जिंदगी के एक नए और परिपक्व दौर में नजर आएंगे। माना जा रहा है कि फिल्म में यह दिखाया जाएगा कि इंजीनियरिंग कॉलेज छोड़ने के कई साल बाद इन तीनों दोस्तों की जिंदगी किस दिशा में गई और समय ने उन्हें कितना बदल दिया। हालांकि फिल्म की कहानी को लेकर अभी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। सबसे बड़ा सस्पेंस यही है कि यह कहानी ओरिजिनल फिल्म की घटनाओं के बाद की होगी या फिर उससे पहले की कुछ अनकही बातों को दिखाया जाएगा। रिपोर्ट्स के अनुसार फिलहाल सिर्फ आमिर खान और निर्देशक को ही फिल्म की असली कहानी की जानकारी है।

फिर साथ आएंगे राजकुमार हिरानी और आमिर खान

फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी एक बार फिर मशहूर निर्देशक  राजकुमार हिरानी संभालेंगे। राजकुमार हिरानी और आमिर खान की जोड़ी पहले भी कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दे चुकी है। 3 Idiots को आज भी बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन फिल्मों में गिना जाता है। शिक्षा व्यवस्था, करियर का दबाव और दोस्ती जैसे विषयों को जिस अंदाज में फिल्म में दिखाया गया था, उसने दर्शकों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी थी। साल 2009 में रिलीज हुई 3 Idiots केवल भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। फिल्म में करीना कपूर,बोमन ईरानी और मोना सिंह  और ने भी अहम भूमिकाएं निभाई थीं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करने वाली उस दौर की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल थी।

सोशल मीडिया पर क्रेज़ 

जैसे ही 3 Idiots 2 की खबर सामने आई, सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कई यूजर्स ने लिखा कि यह बॉलीवुड की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक है। वहीं कुछ फैंस ने उम्मीद जताई कि सीक्वल भी पहली फिल्म की तरह भावनात्मक, प्रेरणादायक और मनोरंजक होगा। फिल्म इंडस्ट्री के जानकारों का मानना है कि अगर कहानी मजबूत रही, तो 3 Idiots 2 बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच सकती है। खासकर युवाओं के बीच इस फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

क्या दोहराया जा सकेगा पहली फिल्म का जादू

3 Idiots केवल एक फिल्म नहीं बल्कि एक भावना बन चुकी है। “ऑल इज़ वेल” जैसा डायलॉग आज भी लोगों की जुबान पर है। फिल्म ने शिक्षा और सफलता को लेकर समाज की सोच पर बड़ा प्रभाव डाला था। ऐसे में अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या 3 Idiots 2 पहली फिल्म जैसा जादू दोहरा पाएगी फिलहाल फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन सीक्वल पर काम शुरू होने की खबर ने फैंस की एक्साइटमेंट जरूर बढ़ा दी है। अब हर किसी को इंतजार है कि रैंचो की नई कहानी आखिर किस मोड़ पर ले जाएगी।

अमीर के हिट फिल्मे 

बॉलीवुड के “मिस्टर परफेक्शनिस्ट” अमीर खान ने अपने करियर में कई सुपरहिट और यादगार फिल्में दी हैं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बनाने के साथ दर्शकों के दिलों में भी खास जगह बनाई। उनकी हिट फिल्मों में  कयामत से कयामत तक, जो जीता वही सिकंदर, राजा हिंदुस्तानी, सरफरोश, लगान, दिल चाहता है, रंग दे बसंती, तारे ज़मीन पर, गजनी, 3 इडियट्स, पीके और दंगल जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में शामिल हैं। आमिर खान की फिल्मों की खासियत यह रही है कि वे सिर्फ मनोरंजन नहीं करतीं, बल्कि समाज को मजबूत संदेश भी देती हैं, यही वजह है कि उनकी हर फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिलता है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें