📅 Thursday, 21 May 2026 भारत
ब्रेकिंग
एयरपोर्ट पर हादसा : 30 फीट ऊंची फॉल्स सीलिंग से गिरकर संविदाकर्मी की मौत दरिंदगी : 4 साल की चचेरी बहन से दुष्कर्म करने वाले कलयुगी भाई को 20 साल की कठोर कैद नई रोशनी : इंद्रावती पार कर पहुंची स्वास्थ्य टीम, स्वास्थ्य सेवाओं का सफल अभियान अचूक निशाना : पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड हमजा बुरहान मुजफ्फराबाद में ढेर विवाद : ग्राहकों को खतरनाक मिठाई बेचने का आरोप, जांच में जुटी खाद्य टीम सफलता : मिनपा स्वास्थ्य केंद्र बना राष्ट्रीय मानक का प्रतीक, समर्पण की नई मिसाल एयरपोर्ट पर हादसा : 30 फीट ऊंची फॉल्स सीलिंग से गिरकर संविदाकर्मी की मौत दरिंदगी : 4 साल की चचेरी बहन से दुष्कर्म करने वाले कलयुगी भाई को 20 साल की कठोर कैद नई रोशनी : इंद्रावती पार कर पहुंची स्वास्थ्य टीम, स्वास्थ्य सेवाओं का सफल अभियान अचूक निशाना : पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड हमजा बुरहान मुजफ्फराबाद में ढेर विवाद : ग्राहकों को खतरनाक मिठाई बेचने का आरोप, जांच में जुटी खाद्य टीम सफलता : मिनपा स्वास्थ्य केंद्र बना राष्ट्रीय मानक का प्रतीक, समर्पण की नई मिसाल
W 𝕏 f 🔗
होम महासमुंद उत्सव : कलेक्टर ने जोरातराई व रैताल में किया जमीन…
विनय कुमार कलेक्टर का जनजातीय गांव दौरा और जनसंवाद।
विनय कुमार कलेक्टर का जनजातीय गांव दौरा और जनसंवाद।
महासमुंद

उत्सव : कलेक्टर ने जोरातराई व रैताल में किया जमीनी निरीक्षण

जिला कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने बागबाहरा के ग्राम जोरातराई और रैताल का दौरा कर ट्रांजेक्ट वॉक के माध्यम से गांवों की जमीनी स्थिति का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से सीधे संवाद किया। चौपाल में उन्होंने जनजातीय गरिमा उत्सव के तहत सरकारी योजनाओं की जानकारी दी और ग्रामीणों की पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार संबंधी समस्याएं सुनीं।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
21 May 2026, 01:11 PM
📍 महासमुंद

जनजातीय समुदायों के सर्वांगीण विकास और उनकी मूलभूत आवश्यकताओं को प्राथमिकता के साथ पूरा करने के उद्देश्य से आयोजित जनजातीय गरिमा उत्सव के अंतर्गत जिला कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने विकासखंड बागबाहरा के ग्राम जोरातराई एवं ग्राम रैताल का दौरा करते हुए ट्रांजेक्ट वॉक किया और ग्रामीणों से सीधे संवाद स्थापित किया।इस दौरान कलेक्टर ने जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों के साथ गांव की गलियों, बस्तियों तथा सार्वजनिक स्थलों का भ्रमण कर स्थानीय परिस्थितियों का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। उन्होंने मौके पर ही जनजातीय परिवारों की समस्याओं, आवश्यकताओं तथा विकास संबंधी अपेक्षाओं को विस्तार से समझा और विभिन्न स्तरों पर उपलब्ध सुविधाओं की स्थिति की जानकारी ली।

चौपाल लगाकर योजनाओं की जानकारी

भ्रमण के बाद कलेक्टर ने ग्रामीणों के बीच चौपाल लगाकर बैठकर संवाद किया। इस दौरान उन्होंने जनजातीय गरिमा उत्सव के उद्देश्य, शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं तथा चल रहे विकास कार्यों की जानकारी विस्तार से दी। उन्होंने कहा कि गांवों की वास्तविक आवश्यकताओं को समझे बिना प्रभावी और स्थायी विकास संभव नहीं है।कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि ट्रांजेक्ट वॉक का मुख्य उद्देश्य गांवों की जमीनी स्थिति को समझना है, ताकि पेयजल, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का वास्तविक आकलन किया जा सके। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों से प्राप्त सुझावों के आधार पर शीघ्र ही समग्र कार्ययोजना तैयार की जाएगी, जिससे जनजातीय क्षेत्रों में विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा सके।चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने खुलकर अपनी समस्याएं और आवश्यकताएं रखीं। इनमें पेयजल व्यवस्था, सड़क सुधार, रोजगार के अवसर, शासकीय योजनाओं का लाभ समय पर मिलने जैसे मुद्दे प्रमुख रहे। कलेक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को इन समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए और कई विषयों पर ग्रामीणों से सीधे सुझाव भी लिए।

अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति

इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष भीखम सिंह ठाकुर, जनपद पंचायत सीईओ मंडावी, सहायक आयुक्त शिल्पा साय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

प्रशासन द्वारा बताया गया कि जनजातीय गरिमा उत्सव के अंतर्गत जनसुनवाई कार्यक्रम 21 से 25 मई तक जिले के विभिन्न जनजातीय ग्रामों में लगातार आयोजित किए जा रहे हैं, जिसका उद्देश्य ग्रामीणों तक शासन की योजनाओं को प्रभावी ढंग से पहुंचाना और उनकी समस्याओं का मौके पर समाधान सुनिश्चित करना है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
📱 हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए सरकारी सूचना राजनीति अतिथि
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश विदेश
ग्लैमर
शिक्षा/करियर सेहत खेल कारोबार पर्यटन धर्म राशिफल/ज्योतिष 🌙 डार्क/लाइट मोड ✍️ डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
🎬
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

⚠️
सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
'; Array.from(hd.children).forEach(function(el){ if(el.tagName==='SCRIPT'){var s=document.createElement('script');if(el.src)s.src=el.src;else s.textContent=el.textContent;s.async=true;document.head.appendChild(s)} else{document.head.appendChild(el)} }); }catch(e){} } })();
🔔
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें