Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम महासमुंद उत्सव : जनजातीय बहुल गांवों में आज से जनसुनवाई का…
जनजातीय गांवों मेंनसुनवाई कार्यक्रम की शुरुआत की गई
जनजातीय गांवों मेंनसुनवाई कार्यक्रम की शुरुआत की गई
महासमुंद

उत्सव : जनजातीय बहुल गांवों में आज से जनसुनवाई कार्यक्रम की शुरुआत 

जनभागीदारी अभियान एवं जनजातीय गरिमा उत्सव 2026 के अंतर्गत जिले के दूरस्थ एवं जनजातीय बहुल 308 गांवों में जनसुनवाई, संतृप्ति शिविर, स्वास्थ्य परीक्षण एवं पौधरोपण अभियान की शुरुआत की गई है। शिविरों में ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर समाधान किया जा रहा है, स्वास्थ्य जांच कर निःशुल्क दवाइयाँ वितरित की जा रही हैं तथा आयुष्मान भारत कार्ड के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य योजनाओं से जोड़ा जा रहा है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 22 May 2026, 12:32 PM · अपडेट: 23 May 2026, 08:11 PM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

जनभागीदारी अभियान एवं जनजातीय गरिमा उत्सव 2026 के अंतर्गत जिले के दूरस्थ एवं जनजातीय बहुल गांवों में आज से जनसुनवाई कार्यक्रम की शुरुआत की गई। अभियान के तहत पीएम जनमन के 76 एवं धरती आबा अभियान के सभी 308 ग्रामों में व्यापक स्तर पर संतृप्ति शिविर, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर तथा पौधरोपण अभियान संचालित किए जा रहे हैं। शिविरों में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, महिलाओं, युवाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों ने सहभागिता निभाई। स्वास्थ्य शिविरों में ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा बीपी एवं शुगर जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई। जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। साथ ही आयुष्मान भारत कार्ड निर्माण एवं अद्यतन की सुविधा प्रदान कर पात्र हितग्राहियों को स्वास्थ्य सुरक्षा योजनाओं से जोड़ा गया।

पौधरोपण एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान

इसी क्रम में  एक पेड़ मां के नाम  अभियान के तहत गांवों में सामूहिक पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। ग्रामीणों  जनप्रतिनिधियों  आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं  सरपंच-सचिवों, मितानिनों एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधरोपण किया तथा लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया।

प्रशासनिक निर्देश एवं आगे की कार्ययोजना
अधिकारियों ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप “सबसे दूर, सबसे पहले  की अवधारणा पर कार्य करते हुए जिले के सभी चिन्हित गांवों में 25 मई तक संतृप्ति शिविर लगाए जाएंगे। इस अभियान के दौरान ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के साथ ग्राम स्तर पर विकास कार्यों की कार्ययोजना भी तैयार की जाएगी। जनसुनवाई कार्यक्रम के संबंध में निर्देश दिए गए हैं कि सभी स्थानों पर प्राप्त आवेदनों को अनिवार्य रूप से स्वीकार किया जाए। जिन समस्याओं का तत्काल निराकरण संभव हो, उनका मौके पर ही समाधान किया जाए तथा शेष प्रकरणों को संबंधित विभागों को प्रेषित किया जाए। सभी आवेदनों का पंजीयन कर उनकी जानकारी पोर्टल में दर्ज की जाएगी तथा जनसुनवाई समाप्ति के उपरांत समग्र प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाएगा।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें