Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम रायपुर ऑन द स्पॉट एक्शन : तिल्दा-नेवरा में बिफरे मंत्री …
समाधान शिविर अधिकारियों की लगाई जमकर क्लास
समाधान शिविर अधिकारियों की लगाई जमकर क्लास
रायपुर

ऑन द स्पॉट एक्शन : तिल्दा-नेवरा में बिफरे मंत्री और सांसद, किसान को परेशान करने पर पटवारी 1 घंटे में सस्पेंड

तिल्दा-नेवरा में आयोजित ‘सुशासन तिहार’ समाधान शिविर में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने एक किसान की शिकायत पर सख्त कार्रवाई करते हुए दोषी पटवारी को एक घंटे के भीतर निलंबित करने के निर्देश दिए। किसान को अपनी जमीन के रिकॉर्ड सुधारने के लिए लंबे समय से दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ रहे थे। मंत्री ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि जनता की समस्याओं में लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

प्रकाशित: 19 May 2026, 04:01 PM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

छत्तीसगढ़ सरकार के 'सुशासन तिहार' के तहत सोमवार को तिल्दा-नेवरा के बीएनबी हाई स्कूल ग्राउंड में एक भव्य 'समाधान शिविर' का आयोजन किया गया। इस शिविर में जनता का दर्द सुनते ही मुख्य अतिथि व सूबे के राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा और रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल का सख्त रूप देखने को मिला। मंच से ही अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई गई और लापरवाही बरतने वालों पर तत्काल गाज गिरी।

शिविर के दौरान बिलाड़ी गांव के ग्रामीणों ने राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा से एक गंभीर शिकायत की। ग्रामीणों ने बताया कि एक छोटे से किसान को अपनी ही जमीन के काम के लिए कई दिनों से दफ्तरों के चक्कर कटवाए जा रहे हैं। हद तो तब हो गई जब पटवारी ने रिकॉर्ड में उसकी जमीन को ‘निरंक’ (शून्य) दिखा दिया था।

किसान की यह आपबीती सुनते ही राजस्व मंत्री का पारा चढ़ गया। उन्होंने मंच से ही तल्ख तेवर दिखाते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि आगामी एक घंटे के भीतर दोषी पटवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित (सस्पेंड) किया जाए। मंत्री ने साफ कहा कि गरीबों को परेशान करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों की जगह फील्ड में नहीं, बल्कि घर पर है।

"जनता की समस्याओं को लेकर अब किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो अफसर काम नहीं करेंगे, उन पर कड़ा एक्शन होगा।"टंकराम वर्मा, राजस्व मंत्री

अतिक्रमण नहीं हटा तो नपेंगे तहसीलदार और एसडीएम

तिल्दा-नेवरा क्षेत्र में सरकारी जमीनों पर धड़ल्ले से हो रहे कब्जों को लेकर भी राजस्व मंत्री ने कड़ा रुख अख्तियार किया। उन्होंने मौके पर मौजूद तहसीलदार को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि:

  • एक सप्ताह के भीतर सभी अवैध अतिक्रमणों को चिन्हांकित कर कार्रवाई शुरू की जाए।

  • यदि दी गई समयसीमा में कार्रवाई नहीं हुई, तो तहसीलदार को सीधे सस्पेंड कर दिया जाएगा।

  • इसके साथ ही उन्होंने एसडीएम को भी चेतावनी दी कि अगर अतिक्रमण नहीं हटा, तो वे स्वयं मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर एसडीएम के खिलाफ सख्त कार्रवाई की अनुशंसा करेंगे।

शिविर में उमड़ा जनसैलाब, पहुंचे 405 आवेदन

सुशासन तिहार के इस समाधान शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और नागरिक अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। कुल 405 आवेदन प्रशासन के समक्ष आए, जिन्हें तुरंत संबंधित विभागों को सौंपकर समयसीमा में निराकरण के निर्देश दिए गए। आवेदनों का गणित कुछ इस प्रकार रहा:

आवेदनों के प्रकारसंख्या
नगर पालिका क्षेत्र से जुड़े मांग संबंधी आवेदन80
सफाई, स्ट्रीट लाइट, बिजली और अतिक्रमण से जुड़े आवेदन61
राजस्व, सड़क, पानी व अन्य विभागों के आवेदन264

सांसद बृजमोहन की पुलिस और आबकारी विभाग को दो टूक

शिविर में मौजूद रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने भी कानून-व्यवस्था और अवैध कारोबार को लेकर अधिकारियों को जमकर आड़े हाथों लिया। इससे पहले वे आरंग में भी अफसरों को फटकार लगा चुके हैं। सांसद ने मंच से कहा कि तिल्दा-नेवरा में सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे और अवैध शराब की बिक्री की लगातार शिकायतें मिल रही हैं। उन्होंने पुलिस और आबकारी (Excise) विभाग को निर्देशित किया कि क्षेत्र में नियमित रूप से दबिश दी जाए और नशे के सौदागरों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

बढ़ते अपराधों पर पुलिस को फटकार

नेवरा थाना क्षेत्र में पिछले कुछ समय से बढ़ रही चोरी और अन्य आपराधिक वारदातों पर भी राजस्व मंत्री ने गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने पुलिस विभाग के आला अधिकारियों से कहा कि क्षेत्र में अपराधों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है, लेकिन पुलिस की कोई प्रभावी कार्रवाई जमीन पर दिखाई नहीं दे रही है। मंत्री ने पुलिस को अपराधियों में खौफ पैदा करने और कानून व्यवस्था को तत्काल चाक-चौबंद करने की हिदायत दी।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें