Sunday, 31 May 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम दुर्ग कार्रवाई : 20 लाख की साइबर ठगी करने वाला अंतरराज्…
साइबर फ्रॉड गिरोह के 6 आरोपियों की गिरफ्तारी
साइबर फ्रॉड गिरोह के 6 आरोपियों की गिरफ्तारी
दुर्ग

कार्रवाई : 20 लाख की साइबर ठगी करने वाला अंतरराज्यीय गिरोह ध्वस्त, राजस्थान के 6 आरोपी गिरफ्तार 

दुर्ग पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर फ्रॉड गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए राजस्थान के 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने व्हाट्सएप पर डायरेक्टर की फोटो डीपी लगाकर कंपनी के अकाउंटेंट को झांसे में लिया और 20 लाख रुपये की ठगी की। पुलिस जांच में सामने आया कि गिरोह रायपुर के होटलों में छिपकर फर्जी बैंक खाते और दस्तावेज तैयार कर साइबर ठगी को अंजाम देता था।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
28 May 2026, 02:58 PM
दुर्ग

दुर्ग जिले की पुलिस ने एक बड़े अंतरराज्यीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश करते हुए राजस्थान के 6 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने भिलाई के सुंदर नगर स्थित साईराम व्हील्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर श्रीचंद बत्रा की फोटो व्हाट्सएप डीपी पर लगाकर कंपनी के अकाउंटेंट को झांसे में लिया और बैंक खाते से करीब 20 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए।

जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने पूरी साजिश के तहत कंपनी के डायरेक्टर की फोटो का इस्तेमाल कर फर्जी पहचान बनाई। इसके बाद अकाउंटेंट से संपर्क कर विश्वास में लिया गया और अलग-अलग बैंक खातों में रकम ट्रांसफर करवा ली गई। यह पूरा फ्रॉड बेहद सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया।

तकनीकी जांच में खुला गिरोह का नेटवर्क

सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत तकनीकी जांच शुरू की। जांच में पता चला कि आरोपी रायपुर के विभिन्न होटलों और गुप्त ठिकानों में छिपकर वारदातों को अंजाम दे रहे थे। ये लोग फर्जी दस्तावेजों के सहारे बैंक खातों का संचालन कर रहे थे। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी राजस्थान के लोगों के आधार कार्ड में स्थानीय पता बदलवाकर रायपुर में फर्जी बैंक खाते खुलवाते थे। इन खातों का उपयोग ठगी की रकम को ट्रांसफर करने और आगे बांटने के लिए किया जाता था। इस पूरे नेटवर्क में कमीशन आधारित सिस्टम काम करता था।

रायपुर में घेराबंदी कर 6 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रायपुर के जयस्तंभ चौक और बूढ़ा तालाब इलाके में घेराबंदी कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य सरगना पंकज शर्मा सहित मुरली जनागल, गोपाल सोनी, मोती सिंह, मोतीलाल शर्मा और बनवारी शर्मा शामिल हैं। सभी उस समय किराए का मकान तलाश रहे थे। 

गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने 1 लाख 20 हजार रुपये नकद, 6 मोबाइल फोन, 10 डेबिट कार्ड, 4 पैन कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, चेकबुक, पासबुक सहित कई फर्जी दस्तावेज बरामद किए हैं। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य साथियों और पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
सरकारी सूचना विदेश राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
ग्लैमर
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें