महासमुंद। जिले में स्थिति प्रसिद्ध खल्लारी माता मंदिर में रविवार को रोपवे गिरने से बड़ा हादसा हुआ था। जिसमे अब इस घटना में एक और मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार महासमुंद के रहने वाले 50 वर्षीय गोविंद स्वामी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उनका इलाज रायपुर के MMI अस्पताल में चल रहा था, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं उनकी पत्नी और बच्ची अभी भी घायल है। मिली जानकारी के अनुसार, मामला महासमुंद जिले के खल्लारी थानाक्षेत्र का है। जिसमे 22 मार्च को रोपवे के टूट जाने से गभीर हादसा हो गया था जिसमे 22 मार्च को ही एक की मौत हो गई थी। आपको बता दें कि खल्लारी मंदिर पहाड़ी पर स्थित है और यहां पहुंचने के लिए रोपवे का इस्तेमाल किया जाता है। इसी बीच नवरात्रि के चौथे दिन रविवार सुबह श्रद्धालु बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचे थे। इसी दौरान रोपवे का केबल अचानक टूट गया। ट्रॉली बीच रास्ते में झटके से नीचे की ओर आई, जिससे उसमें बैठे लोग घायल हो गए। देखते ही देखते अफरातफरी मच गई। घटना में एक महिला की मौत हो गई थी। जिसके बाद इस घटना में आज दूसरी मौत हुई है। मृतक की पहचान रायपुर की 28 वर्षीय शिक्षिका आयुषी साठकर के रूप में हुई। जबकि उनके पति ऋषभ गंभीर रूप से घायल हैं। खल्लारी माता मंदिर क्षेत्र में यह रोपवे दो वर्ष पूर्व स्थापित किया गया था और इसके रखरखाव की जिम्मेदारी कोलकाता स्थित कंपनी रोपवे एंड रिसार्ट्स प्राइवेट लिमिटेड को सौंपी गई थी। बता दें चार दिन पहले ही इसका मेंटेनेंस किया गया था। यह हादसा न केवल श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर सवाल उठाता है, बल्कि ऐसे धार्मिक स्थलों पर तकनीकी व्यवस्थाओं की नियमित और पारदर्शी जांच की आवश्यकता भी दर्शाता है।
खल्लारी माता मंदिर रोपवे हादसा: 2 की मौत, कई घायल, मेंटेनेंस पर उठे सवाल
महासमुंद जिले के खल्लारी माता मंदिर में नवरात्रि के दौरान रोपवे का केबल टूटने से बड़ा हादसा हो गया। ट्रॉली झटके से नीचे आई, जिससे कई श्रद्धालु घायल हो गए। इस घटना में अब तक 2 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई घायल हैं। रोपवे का हाल ही में मेंटेनेंस हुआ था, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
अनुशंसित खबरें
Mobile Tower Protest: महासमुंद के अयोध्या नगर में वार्डवासियों ने रुकवाया टावर निर्माण
National Career Service: महासमुंद कॉलेज में दी गई करियर सेवाओं की जानकारी, NCS पोर्टल से विद्यार्थियों को मिलेंगे रोजगार अवसर
Mahasamund News: सिरपुर शासकीय स्कूल में वित्तीय अनियमितता का मामला, जांच रिपोर्ट के बाद दो अधिकारी निलंबित
Vishwakarma Jayanti: कमरौद और दाबपाली में दिखा उत्साह, पूजा के साथ युवाओं ने दिया रक्तदान का संदेश