Tuesday, 11 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
कवर्धा में नकली नोट गिरोह का पर्दाफाश, 12.50 लाख की जाली करेंसी के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार किराए के मकान में मिला दंपती का शव, बच्चों की आवाज से हुआ खुलासा संसद में अनोखा नजारा : नीट से लेकर झारखंड तक घमासान, परिसर में भिड़े प्रियंका गांधी और बीजेपी सांसद रात में हॉस्टल में घुसा जहरीला सांप, 3 मासूम छात्राओं की मौत, 3 की हालत गंभीर कवर्धा में नकली नोट गिरोह का पर्दाफाश, 12.50 लाख की जाली करेंसी के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार किराए के मकान में मिला दंपती का शव, बच्चों की आवाज से हुआ खुलासा संसद में अनोखा नजारा : नीट से लेकर झारखंड तक घमासान, परिसर में भिड़े प्रियंका गांधी और बीजेपी सांसद रात में हॉस्टल में घुसा जहरीला सांप, 3 मासूम छात्राओं की मौत, 3 की हालत गंभीर
W 𝕏 f
होम रायपुर संभाग गोढ़ी स्कूल के नए भवन में शुरू हुआ पढ़ाई का नया स…
गोढ़ी स्कूल के नए भवन में कक्षा शुभारंभ कार्यक्रम
गोढ़ी स्कूल के नए भवन में कक्षा शुभारंभ कार्यक्रम
रायपुर संभाग

गोढ़ी स्कूल के नए भवन में शुरू हुआ पढ़ाई का नया सफर, पूजा-अर्चना के बाद विद्यार्थियों ने किया प्रवेश

आरंग के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोढ़ी के नवनिर्मित भवन में मंगलवार को पूजा-अर्चना के बाद कक्षाओं का शुभारंभ किया गया। नए भवन में विद्यार्थियों को बेहतर अध्ययन सुविधाएं और अनुकूल वातावरण मिलने की उम्मीद है। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, शिक्षक-शिक्षिकाएं और ग्रामीण मौजूद रहे।

कीर्तिमान न्यूज
11 Aug 2026, 05:03 PM
आरंग
आरंग के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोढ़ी के नवनिर्मित भवन में मंगलवार को शुभ मुहूर्त में पूजा-अर्चना के साथ कक्षाओं का शुभारंभ किया गया। नए भवन में पढ़ाई शुरू होने से विद्यालय परिवार और विद्यार्थियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पंचायत गोढ़ी के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

मुख्यमंत्री ने किया था भवन का वर्चुअल लोकार्पण

विद्यालय के नवनिर्मित भवन का हाल ही में समोदा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और तकनीकी कौशल एवं शिक्षा मंत्री द्वारा वर्चुअल लोकार्पण किया गया था। लोकार्पण के बाद मंगलवार को नवीन भवन में विधिवत पूजा कर छात्र-छात्राओं के लिए कक्षा संचालन शुरू किया गया।

पूजा के बाद विद्यार्थियों ने किया नई कक्षाओं में प्रवेश

पूजा-अर्चना के दौरान विद्यालय की सुख-समृद्धि, विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य और शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर प्रगति की कामना की गई। इसके बाद छात्र-छात्राओं को नई कक्षाओं में प्रवेश कराया गया। आधुनिक और सुविधायुक्त भवन मिलने से विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए बेहतर वातावरण मिलने की उम्मीद है। विद्यालय परिवार ने इसे शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि और शिक्षक रहे मौजूद

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत गोढ़ी की सरपंच नेहा सोनवानी, शाला विकास समिति के अध्यक्ष हीरादास एवं सदस्यगण, पूर्व जनपद सदस्य मीना वर्मा, राजेश वर्मा, देवनंदन बैस, धर्मेंद्र बैस, पवन साहू, एसआर घृतलहरे सहित अन्य जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे।
वहीं विद्यालय की ओर से प्राचार्य एसआर घृतलहरे, सुनीता पांडेय, अनामिका शेखर, ममता, राजेश्वरी, प्रभा कौशिक, गिरधारी कुर्रे, मुनेश कुमार, अनामिका शेखर नेताम, खारुक सर, प्रमोद साहू, ओपी धृतलहरे, सरिता बैस सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

नए भवन से विद्यार्थियों को मिलेगा बेहतर माहौल

नवीन भवन में कक्षाओं का शुभारंभ होने पर विद्यालय परिवार ने प्रसन्नता व्यक्त की। शिक्षकों ने कहा कि बेहतर भवन और सुविधाओं से विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए अनुकूल वातावरण मिलेगा। साथ ही विद्यालय के शैक्षणिक विकास और विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए सभी के सहयोग से निरंतर प्रयास किए जाएंगे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश सरकारी सूचना
राजनीति
कीर्तिमान विशेष
खेल
मनोरंजन
कारोबार
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें