Monday, 28 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Bilaspur News: झलमला गौठान में 20 से ज्यादा मवेशियों की मौत, ग्रामीणों ने व्यवस्था उठाए सवाल Road Accident: ट्रक की चपेट में आने से 17 वर्षीय छात्र की मौत,दोस्त घायल, ट्रक चालक फरार Bilaspur Murder Case: पुरानी रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या, शव को घसीटकर बाईपास पर फेंका Ujjain Shahi Masjid: पुलिस पर पथराव के बाद लाठीचार्ज, इलाके में बाजार बंद और पुलिस बल तैनात Kanker News: माओवादियों के डंप से मिली नकदी, अधिकारियों पर 20 लाख आपस में बांटने का आरोप Ujjain News: उज्जैन में शाही मस्जिद के अतिक्रमण हटाने पर बवाल, उपद्रवियों ने किया पथराव Bilaspur News: झलमला गौठान में 20 से ज्यादा मवेशियों की मौत, ग्रामीणों ने व्यवस्था उठाए सवाल Road Accident: ट्रक की चपेट में आने से 17 वर्षीय छात्र की मौत,दोस्त घायल, ट्रक चालक फरार Bilaspur Murder Case: पुरानी रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या, शव को घसीटकर बाईपास पर फेंका Ujjain Shahi Masjid: पुलिस पर पथराव के बाद लाठीचार्ज, इलाके में बाजार बंद और पुलिस बल तैनात Kanker News: माओवादियों के डंप से मिली नकदी, अधिकारियों पर 20 लाख आपस में बांटने का आरोप Ujjain News: उज्जैन में शाही मस्जिद के अतिक्रमण हटाने पर बवाल, उपद्रवियों ने किया पथराव
W 𝕏 f
होम › राष्ट्रीय › संसद में अनोखा नजारा : नीट से लेकर झारखंड तक घमास…
प्रियंका गांधी और बीजेपी सांसद मुकेश दलाल संसद परिसर में
प्रियंका गांधी और बीजेपी सांसद मुकेश दलाल संसद परिसर में
राष्ट्रीय Featured

संसद में अनोखा नजारा : नीट से लेकर झारखंड तक घमासान, परिसर में भिड़े प्रियंका गांधी और बीजेपी सांसद

संसद के मानसून सत्र के अंतिम सप्ताह में झारखंड छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई का मुद्दा गरमा गया है। संसद परिसर में बीजेपी सांसदों के प्रदर्शन के दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा और बीजेपी सांसद मुकेश दलाल आमने-सामने आ गए। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे पर छात्रों के मुद्दे को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाया।

कीर्तिमान न्यूज | अप्पू धीवर
प्रकाशित: 11 Aug 2026, 02:30 PM · अपडेट: 21 Sep 2026, 04:06 AM
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
संसद के मानसून सत्र का आखिरी हफ्ता भी तीखी बहस और सियासी घमासान की भेंट चढ़ता दिख रहा है। पूरे सत्र के दौरान नीट परीक्षा में गड़बड़ी और छात्रों के प्रदर्शन को लेकर विपक्ष लगातार सरकार को घेर रहा था। लेकिन अब बाजी पलटती नजर आ रही है—झारखंड में छात्रों पर हुए कथित पुलिस लाठीचार्ज के मुद्दे पर सत्तारूढ़ बीजेपी ने विपक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। 
इसी सियासी खींचतान के बीच मंगलवार को संसद परिसर में एक दिलचस्प और तीखी झड़प देखने को मिली, जब कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा और बीजेपी सांसद मुकेश दलाल सीधे आमने-सामने आ गए। घटना मंगलवार सुबह की है। प्रियंका गांधी जैसे ही संसद भवन में प्रवेश करने के लिए आगे बढ़ीं, वहां पहले से मौजूद बीजेपी सांसद मुकेश दलाल और उनके साथी विपक्ष के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर रहे थे। 

राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी

प्रदर्शनकारी सांसदों के हाथों में तख्तियां थीं, जिन पर झारखंड में छात्रों के साथ हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर राहुल गांधी से जवाब मांगा गया था। इस दौरान राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की जा रही थी। बीजेपी सांसदों का रुख देखकर प्रियंका गांधी खुद को रोक नहीं सकीं। उन्होंने चलते-चलते ही विरोध जता रहे सांसदों से कहा कि राहुल गांधी पहले ही झारखंड के छात्रों से मुलाकात कर चुके हैं और उनकी बात सुन चुके हैं। इतना कहकर वह संसद भवन के भीतर चली गईं। 

खुद पीड़ितों के पास जाना चाहिए 

इस घटनाक्रम के बाद बीजेपी सांसद मुकेश दलाल ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विपक्ष अगर देश भर में छात्रों के मुद्दों पर राजनीति कर रहा है, तो उसे झारखंड की स्थिति पर भी जवाब देना चाहिए। मुकेश दलाल का कहना था कि राहुल गांधी को सिर्फ बयानों तक सीमित न रहकर खुद झारखंड जाना चाहिए और वहां के पीड़ित छात्रों का हाल जानना चाहिए। 

विपक्ष का अंतिम मानसून सत्र में आक्रामक रूख 

संसद परिसर में हुए इस वाक्ये पर प्रियंका गांधी ने भी तीखा हमला बोला। उन्होंने बीजेपी सांसदों के इस प्रदर्शन पर चुटकी लेते हुए कहा कि उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में पहली बार सरकार में बैठे सांसदों को इस तरह विरोध प्रदर्शन करते देखा है। प्रियंका का इशारा साफ था कि विपक्ष के लगातार दबाव और आक्रामक रुख की वजह से अब सत्ता पक्ष को भी अपनी साख बचाने के लिए सड़कों और संसद परिसर में उतरना पड़ रहा है। मानसून सत्र के अंतिम दिनों में नीट और झारखंड का मुद्दा जिस तरह हावी हुआ है, उससे साफ है कि आने वाले दिनों में यह सियासी आग और भड़कने वाली है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें