Monday, 28 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Bilaspur News: झलमला गौठान में 20 से ज्यादा मवेशियों की मौत, ग्रामीणों ने व्यवस्था उठाए सवाल Road Accident: ट्रक की चपेट में आने से 17 वर्षीय छात्र की मौत,दोस्त घायल, ट्रक चालक फरार Bilaspur Murder Case: पुरानी रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या, शव को घसीटकर बाईपास पर फेंका Ujjain Shahi Masjid: पुलिस पर पथराव के बाद लाठीचार्ज, इलाके में बाजार बंद और पुलिस बल तैनात Kanker News: माओवादियों के डंप से मिली नकदी, अधिकारियों पर 20 लाख आपस में बांटने का आरोप Ujjain News: उज्जैन में शाही मस्जिद के अतिक्रमण हटाने पर बवाल, उपद्रवियों ने किया पथराव Bilaspur News: झलमला गौठान में 20 से ज्यादा मवेशियों की मौत, ग्रामीणों ने व्यवस्था उठाए सवाल Road Accident: ट्रक की चपेट में आने से 17 वर्षीय छात्र की मौत,दोस्त घायल, ट्रक चालक फरार Bilaspur Murder Case: पुरानी रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या, शव को घसीटकर बाईपास पर फेंका Ujjain Shahi Masjid: पुलिस पर पथराव के बाद लाठीचार्ज, इलाके में बाजार बंद और पुलिस बल तैनात Kanker News: माओवादियों के डंप से मिली नकदी, अधिकारियों पर 20 लाख आपस में बांटने का आरोप Ujjain News: उज्जैन में शाही मस्जिद के अतिक्रमण हटाने पर बवाल, उपद्रवियों ने किया पथराव
W 𝕏 f
होम › राष्ट्रीय › Road Accident: ट्रक की चपेट में आने से 17 वर्षीय …
Gwalior truck accident CCTV footage(Image Source: social media)
Gwalior truck accident CCTV footage(Image Source: social media)
🔴 BREAKING राष्ट्रीय

Road Accident: ट्रक की चपेट में आने से 17 वर्षीय छात्र की मौत,दोस्त घायल, ट्रक चालक फरार

Road Accident: मुरार इलाके में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से 17 वर्षीय छात्र लवकुश जाटव की मौt हो गई, जबकि उसका दोस्त घायल हो गया। हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

क
प्रकाशित: 28 Sep 2026, 02:38 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
ग्वालियर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Road Accident: एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं, मुरार थाना क्षेत्र के बड़ागांव खुरैरी रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो छात्रों को टक्कर मार दी। हादसे में 17 वर्षीय छात्र लवकुश जाटव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना का CTV वीडियो सामने आने के बाद हादसे का खौफनाक मंजर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक, लवकुश जाटव भिंड जिले के गोहद का रहने वाला था, वह अपने दोस्त प्रशांत के साथ किसी परिचित से मिलने के बाद बाइक से वापस लौट रहा था, इसी दौरान बड़ागांव खुरैरी रोड पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, टक्कर लगते ही बाइक का संतुलन बिगड़ गया और दोनों सड़क पर गिर गए। इसी दौरान लवकुश ट्रक के पिछले पहिए की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, वहीं, उसका दोस्त प्रशांत घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे के बाद ड्राइवर फरार, पुलिस जांच में जुटी

घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया, सूचना मिलने पर मुरार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर फरार चालक की पहचान करने में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि लवकुश अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। बेटे की मौt की खबर मिलते ही गोहद से परिजन ग्वालियर पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया। हादसे के बाद परिवार में शोक का माहौल है।

लोगों ने उठाए सड़क सुरक्षा पर सवाल

स्थानीय लोगों का कहना है कि बड़ागांव खुरैरी मार्ग पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर यातायात व्यवस्था मजबूत करने और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण लगाने की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे की पूरी जांच की जा रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें