📅 Monday, 27 Apr 2026 भारत
ब्रेकिंग
मौसम का मिजाज : छत्तीसगढ़ समेत देश के 11 राज्यों में तूफानी हवाओं की चेतावनी, आंधी-बारिश का अलर्ट हवाई विवाद : सिंदूर, तिलक और मंगलसूत्र पर वायरल विवाद पर एयरलाइन की सफाई मिडिल ईस्ट के तनाव के बीच भारत-यूएई की कूटनीतिक सक्रियता तेज बड़ी कार्रवाई : गांजे के साथ आरोपियों को किया गिरफ्तार, लाखों की संपत्ति जब्त डिजिटल अरेस्ट  का खौफ दिखाकर 67 लाख की ठगी, पिता-पुत्र गिरफ्तार मौसम का मिजाज : छत्तीसगढ़ समेत देश के 11 राज्यों में तूफानी हवाओं की चेतावनी, आंधी-बारिश का अलर्ट हवाई विवाद : सिंदूर, तिलक और मंगलसूत्र पर वायरल विवाद पर एयरलाइन की सफाई मिडिल ईस्ट के तनाव के बीच भारत-यूएई की कूटनीतिक सक्रियता तेज बड़ी कार्रवाई : गांजे के साथ आरोपियों को किया गिरफ्तार, लाखों की संपत्ति जब्त डिजिटल अरेस्ट  का खौफ दिखाकर 67 लाख की ठगी, पिता-पुत्र गिरफ्तार
W 𝕏 f 🔗
होम देश डिजिटल अरेस्ट  का खौफ दिखाकर 67 लाख की ठगी, पिता-…
पिता-पुत्र समेत दो आरोपी गिरफ्तार
पिता-पुत्र समेत दो आरोपी गिरफ्तार
🔴 BREAKING देश

डिजिटल अरेस्ट  का खौफ दिखाकर 67 लाख की ठगी, पिता-पुत्र गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर में साइबर ठगी का मामला सामने आया, जहां ठगों ने खुद को CBI अधिकारी बताकर एक व्यक्ति को “डिजिटल अरेस्ट” का डर दिखाया और मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने की धमकी दी। डर के कारण पीड़ित ने 67 लाख रुपये उनके खातों में ट्रांसफर कर दिए शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पिता-पुत्र समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और बाकी गिरोह की तलाश जारी है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
27 Apr 2026, 06:45 AM
📍 मुजफ्फरपुर
बिहार के मुजफ्फरपुर में साइबर अपराध का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां ठगों ने ‘डिजिटल अरेस्ट’ का डर दिखाकर एक व्यक्ति से 67 लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर पीड़ित को व्हाट्सएप कॉल के जरिए संपर्क किया और उसे मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने की धमकी दी। डर और मानसिक दबाव में आकर पीड़ित ने ठगों के बताए बैंक खातों में बड़ी रकम ट्रांसफर कर दी।
पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पिता-पुत्र समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, 4 और 6 अप्रैल को मुजफ्फरपुर निवासी महेश गामी को अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय नंबरों से व्हाट्सएप कॉल किए गए। कॉल करने वालों ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताते हुए कहा कि उनके आधार कार्ड का इस्तेमाल अवैध लेन-देन और मनी लॉन्ड्रिंग में हुआ है। इसके बाद उन्हें ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर तुरंत गिरफ्तारी की धमकी दी गई।

ठगी का एहसास होते ही शिकायत

लगातार दबाव और भय के माहौल में आकर महेश गामी ने कुल 67 लाख रुपये ठगों के खातों में भेज दिए। बाद में जब उन्हें ठगी का एहसास हुआ, तो वे साइबर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कांतेश मिश्रा ने सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया। इस टीम में साइबर थाना के डीएसपी रोहन कुमार सहित कई विशेषज्ञ अधिकारियों को शामिल किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है और लोगों से सतर्क रहने की अपील कर रही है, ताकि वे ऐसे साइबर ठगी के जाल में न फंसें।
📱 हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
सरकारी सूचना राजनीति अतिथि
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश विदेश मनोरंजन/फैशन खेल धर्म /ज्योतिष करियर/शिक्षा कारोबार पर्यटन/यात्रा 🌙 डार्क/लाइट मोड ✍️ डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
🎬
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

⚠️
सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
🔔
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें