Wednesday, 19 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
पूरक परीक्षा में असफल होने के बाद छात्रा ने की आत्महत्या, रेलवे ट्रैक पर मिला शव पुलिस जांच में जुटी खेत से घर लौट रहे पिता-पुत्री को कार ने मारी टक्कर, बेटी की  मौके पर मौत, चालक फरार युवक की कार से कुचलकर हत्या, वकील की पोशाक में कोर्ट पहुंचा आरोपी और किया सरेंडर शराब पीने के दौरान हुआ विवाद , फावड़े से महिला और युवक की हत्या कर आरोपी पति  फरार मोदी के खर्चे पर हवाई सैर : 55 करोड़ की ठगी की जांच करने फ्लाइट से दिल्ली पहुंचे टीआई समेत 8 पुलिसकर्मी, सभी सस्पेंड राजभवन मार्च के दौरान तेजस्वी यादव हिरासत में, पुलिस ने किया वाटर कैनन का इस्तेमाल पूरक परीक्षा में असफल होने के बाद छात्रा ने की आत्महत्या, रेलवे ट्रैक पर मिला शव पुलिस जांच में जुटी खेत से घर लौट रहे पिता-पुत्री को कार ने मारी टक्कर, बेटी की  मौके पर मौत, चालक फरार युवक की कार से कुचलकर हत्या, वकील की पोशाक में कोर्ट पहुंचा आरोपी और किया सरेंडर शराब पीने के दौरान हुआ विवाद , फावड़े से महिला और युवक की हत्या कर आरोपी पति  फरार मोदी के खर्चे पर हवाई सैर : 55 करोड़ की ठगी की जांच करने फ्लाइट से दिल्ली पहुंचे टीआई समेत 8 पुलिसकर्मी, सभी सस्पेंड राजभवन मार्च के दौरान तेजस्वी यादव हिरासत में, पुलिस ने किया वाटर कैनन का इस्तेमाल
W 𝕏 f
होम राज्य सरकार दंतेवाड़ा में माउस डियर का रेस्क्यू, इलाज के बाद …
दंतेवाड़ा में माउस डियर का सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा गया
दंतेवाड़ा में माउस डियर का सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा गया
राज्य सरकार

दंतेवाड़ा में माउस डियर का रेस्क्यू, इलाज के बाद बचेली वन क्षेत्र में छोड़ा

दंतेवाड़ा कलेक्ट्रेट परिसर में कुत्तों के पीछा करने से घबराकर पहुंचा माउस डियर वन विभाग की टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू किया। स्वास्थ्य जांच और आवश्यक उपचार के बाद उसे बचेली वन क्षेत्र के प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया। वन विभाग ने नागरिकों से वन्यजीव दिखने पर दूरी बनाए रखने और तत्काल विभाग को सूचना देने की अपील की है।

कीर्तिमान रिपोर्ट धनेश्वरी साहू
19 Aug 2026, 05:54 PM
रायपुर
वन्यजीवों के संरक्षण और संवर्धन के लिए वन विभाग की तत्परता ने एक बार फिर संवेदनशीलता और जिम्मेदार प्रबंधन की मिसाल पेश की है। दंतेवाड़ा कलेक्ट्रेट परिसर में अचानक पहुंचे एक भयभीत माउस डियर का वन विभाग की टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू किया। उपचार और आवश्यक देखरेख के बाद उसे उसके प्राकृतिक आवास में सुरक्षित छोड़ दिया गया। कुत्तों के पीछा करने से घबराया माउस डियर भटकते हुए कलेक्ट्रेट परिसर तक पहुंच गया था। 
इसकी सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और सावधानीपूर्वक उसका रेस्क्यू किया। इसके बाद पशु चिकित्सा अधिकारी ने उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया। आवश्यक उपचार और निगरानी के बाद जब माउस डियर पूरी तरह स्वस्थ पाया गया, तो उसे बचेली वन क्षेत्र के उपयुक्त प्राकृतिक आवास में सुरक्षित रूप से छोड़ दिया गया।

वन विभाग की तत्परता से बची माउस डियर की जान
संरक्षण के साथ संवर्धन पर जोर

माउस डियर दुर्लभ और संरक्षित वन्यजीव है। वन मंत्री श्री केदार कश्यप की संवेदनशील पहल और मार्गदर्शन में वन विभाग द्वारा वन्यजीवों की सुरक्षा, संरक्षण और संवर्धन के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। विभाग का उद्देश्य केवल वन्यजीवों को सुरक्षित बचाना ही नहीं, बल्कि उन्हें उनके प्राकृतिक वातावरण में सुरक्षित जीवन का अवसर उपलब्ध कराना भी है। इस रेस्क्यू अभियान ने यह संदेश भी दिया है कि वन्यजीवों के संरक्षण में विभाग के साथ आम नागरिकों की जागरूकता और सहयोग भी बेहद महत्वपूर्ण है।

वन्यजीव दिखे तो दूरी बनाए रखें, वन विभाग को दें सूचना

वन विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि आबादी क्षेत्र में कोई जंगली जानवर दिखाई देने पर उसे पकड़ने, भगाने या उसके करीब जाने का प्रयास न करें। इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दें। प्रशिक्षित वनकर्मी वन्यजीव को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर उसके प्राकृतिक आवास में पहुंचाएंगे।

वन्यजीव संरक्षण और संवर्धन के प्रति शासन की संवेदनशील

वन विभाग की तत्परता और नागरिकों की जागरूकता से न केवल वन्यजीवों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी, बल्कि मानव-वन्यजीव संघर्ष की संभावनाओं को भी कम किया जा सकेगा। यह घटना वन्यजीव संरक्षण और संवर्धन के प्रति शासन की संवेदनशील सोच और विभाग की जिम्मेदार कार्यप्रणाली का प्रेरक उदाहरण है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें