Wednesday, 19 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
पूरक परीक्षा में असफल होने के बाद छात्रा ने की आत्महत्या, रेलवे ट्रैक पर मिला शव पुलिस जांच में जुटी खेत से घर लौट रहे पिता-पुत्री को कार ने मारी टक्कर, बेटी की  मौके पर मौत, चालक फरार युवक की कार से कुचलकर हत्या, वकील की पोशाक में कोर्ट पहुंचा आरोपी और किया सरेंडर शराब पीने के दौरान हुआ विवाद , फावड़े से महिला और युवक की हत्या कर आरोपी पति  फरार मोदी के खर्चे पर हवाई सैर : 55 करोड़ की ठगी की जांच करने फ्लाइट से दिल्ली पहुंचे टीआई समेत 8 पुलिसकर्मी, सभी सस्पेंड राजभवन मार्च के दौरान तेजस्वी यादव हिरासत में, पुलिस ने किया वाटर कैनन का इस्तेमाल पूरक परीक्षा में असफल होने के बाद छात्रा ने की आत्महत्या, रेलवे ट्रैक पर मिला शव पुलिस जांच में जुटी खेत से घर लौट रहे पिता-पुत्री को कार ने मारी टक्कर, बेटी की  मौके पर मौत, चालक फरार युवक की कार से कुचलकर हत्या, वकील की पोशाक में कोर्ट पहुंचा आरोपी और किया सरेंडर शराब पीने के दौरान हुआ विवाद , फावड़े से महिला और युवक की हत्या कर आरोपी पति  फरार मोदी के खर्चे पर हवाई सैर : 55 करोड़ की ठगी की जांच करने फ्लाइट से दिल्ली पहुंचे टीआई समेत 8 पुलिसकर्मी, सभी सस्पेंड राजभवन मार्च के दौरान तेजस्वी यादव हिरासत में, पुलिस ने किया वाटर कैनन का इस्तेमाल
W 𝕏 f
होम राज्य सरकार मुफ्त बीज और तकनीकी मार्गदर्शन से बदली खेती की तस…
सरगुजा किसान मक्का खेती
सरगुजा किसान मक्का खेती
राज्य सरकार

मुफ्त बीज और तकनीकी मार्गदर्शन से बदली खेती की तस्वीर, आधुनिक खेती को मिल रहा बढ़ावा

सरगुजा के अम्बिकापुर विकासखंड के किसान रमेश रजवाड़े ने कृषि विभाग के सहयोग से 2 एकड़ में मक्का की खेती की है। निःशुल्क बीज और तकनीकी मार्गदर्शन से फसल की अच्छी बढ़वार हो रही है और किसान को बेहतर उत्पादन व आय बढ़ने की उम्मीद है।

कीर्तिमान रिपोर्ट यशोदा साहू
19 Aug 2026, 06:04 PM
रायपुर
राष्ट्रीय खाद्य एवं पोषण सुरक्षा मिशन के अंतर्गत मोटा अनाज योजना किसानों के लिए आधुनिक कृषि पद्धतियों को अपनाने और उत्पादन बढ़ाने का प्रभावी माध्यम बन रही है। योजना के तहत किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज, आवश्यक कृषि सामग्री तथा तकनीकी मार्गदर्शन उपलब्ध कराकर उन्हें बेहतर उत्पादन और आय वृद्धि के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। योजना का लाभ लेते हुए सरगुजा जिले के अम्बिकापुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम कृष्णापुर निवासी किसान रमेश रजवाड़े ने इस वर्ष कृषि विभाग के मार्गदर्शन में 2 एकड़ क्षेत्र में मक्का की खेती की है।
कृषि विभाग द्वारा ग्राम सेवक के माध्यम से उन्हें 2 एकड़ के लिए मक्का का बीज निःशुल्क उपलब्ध कराया गया। किसान ने विभागीय मार्गदर्शन के अनुसार निर्धारित कतार पद्धति से मक्का की बुवाई की। वर्तमान में खेत में मक्का की फसल अच्छी स्थिति में है और फसल की बढ़वार से किसान उत्साहित हैं।

मक्का की खेती से बढ़ी आय की उम्मीद

रमेश रजवाड़े ने बताया कि पिछले वर्ष उन्होंने उड़द की खेती की थी। इस वर्ष कृषि विभाग के मार्गदर्शन और योजना से मिले सहयोग के बाद उन्होंने मक्का की खेती करने का निर्णय लिया। बीज उपलब्ध कराने के साथ ही कृषि विभाग के मैदानी अमले द्वारा उन्हें कतारबद्ध बुवाई, फसल प्रबंधन और समय-समय पर आवश्यक दवा के छिड़काव की जानकारी दी गई। वे नियमित रूप से फसल की देखभाल कर रहे हैं। किसान ने बताया कि ग्राम सेवक एवं कृषि विभाग के मैदानी कर्मचारियों से खेती-किसानी से जुड़ी समस्याओं और फसल प्रबंधन के संबंध में समय-समय पर मार्गदर्शन मिल रहा है। इससे उन्हें वैज्ञानिक तरीके से फसल की देखभाल करने में सुविधा हो रही है। उन्हें उम्मीद है कि इस वर्ष मक्का की अच्छी पैदावार होगी, जिससे उनकी कृषि आय में वृद्धि होगी।

आधुनिक खेती को मिल रहा बढ़ावा

रमेश रजवाड़े ने किसानों को निःशुल्क बीज उपलब्ध कराने और कृषि संबंधी तकनीकी मार्गदर्शन देने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शासन से मिलने वाला सहयोग किसानों को नई कृषि तकनीकों को अपनाने और बेहतर उत्पादन के लिए प्रोत्साहित कर रहा है। राष्ट्रीय खाद्य एवं पोषण सुरक्षा मिशन के माध्यम से किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज के साथ वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। कतारबद्ध बुवाई जैसी तकनीकों को अपनाने से फसल प्रबंधन बेहतर हो रहा है और किसानों का आधुनिक कृषि के प्रति विश्वास बढ़ रहा है। योजना के माध्यम से किसानों को उत्पादन बढ़ाने के साथ कृषि आय में वृद्धि के लिए निरंतर प्रोत्साहित किया जा रहा है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें