Friday, 07 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण पर सख्त तैयारी : अब 90 दिन पहले देनी होगी कलेक्टर को सूचना, घर वापसी के लिए 15 दिन का वक्त UPI लेन-देन पर शुल्क की खबरें : जानिए क्या है लोकसभा में पारित संशोधन विधेयक का सच जमीन और मकान के विवाद में नाना की हत्या, रायगढ़ कोर्ट ने दो सगे नातियों को सुनाई उम्रकैद की सजा भाई ने बहन-जीजा को लगाया 1.25 करोड़ का चूना, फर्जी दस्तखत कर फर्म से निकाला छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण पर सख्त तैयारी : अब 90 दिन पहले देनी होगी कलेक्टर को सूचना, घर वापसी के लिए 15 दिन का वक्त UPI लेन-देन पर शुल्क की खबरें : जानिए क्या है लोकसभा में पारित संशोधन विधेयक का सच जमीन और मकान के विवाद में नाना की हत्या, रायगढ़ कोर्ट ने दो सगे नातियों को सुनाई उम्रकैद की सजा भाई ने बहन-जीजा को लगाया 1.25 करोड़ का चूना, फर्जी दस्तखत कर फर्म से निकाला
W 𝕏 f
होम छत्तीसगढ़ दुर्ग पुलिस पोस्टिंग पर हाईकोर्ट की सख्ती : वरिष्…
छत्तीसगढ़ Featured

दुर्ग पुलिस पोस्टिंग पर हाईकोर्ट की सख्ती : वरिष्ठ अधिकारी के तबादले पर रोक, ट्रांसफर सूची पर उठे सवाल

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एएसपी ऋचा मिश्रा के 20 जुलाई 2026 के तबादला आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी है। याचिका में वरिष्ठता की अनदेखी कर कनिष्ठ अधिकारियों को उच्च पद देने का आरोप लगाया गया है।

कीर्तिमान ब्यूरो
कीर्तिमान ब्यूरो
06 Aug 2026, 10:48 PM
बिलासपुर/रायपुर
छत्तीसगढ़ सरकार की हालिया पुलिस ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर उठ रहे विवाद के बीच हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण अंतरिम आदेश दिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) ऋचा मिश्रा की याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने उनके संबंध में जारी 20 जुलाई 2026 के तबादला आदेश के प्रभाव और संचालन पर रोक लगा दी है। अदालत ने प्रथम दृष्टया माना कि याचिकाकर्ता ने अंतरिम राहत पाने के लिए पर्याप्त आधार प्रस्तुत किया है।
सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से बताया गया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों की ग्रेडेशन सूची में ऋचा मिश्रा का नाम क्रमांक 35 पर है, जबकि उनसे कनिष्ठ अधिकारियों को कमांडेंट और पुलिस अधीक्षक (एसपी) जैसे उच्च पदों पर पदस्थ किया गया है। वहीं उन्हें डिप्टी कमांडेंट के पद पर भेजा गया है। याचिका में इसे वरिष्ठता के सिद्धांत के विपरीत बताया गया।
याचिका में 14 जुलाई 2014 के राज्य शासन के उस परिपत्र का भी उल्लेख किया गया जिसमें स्पष्ट निर्देश है कि किसी वरिष्ठ अधिकारी की उपेक्षा कर कनिष्ठ अधिकारी को उच्च पद का प्रभार नहीं दिया जाएगा। याचिकाकर्ता का कहना है कि 20 जुलाई 2026 का पदस्थापना आदेश इसके विपरीत है।
राज्य शासन की ओर से जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा गया, जिसके बाद हाईकोर्ट ने राज्य सहित अन्य पक्षकारों को नोटिस जारी करते हुए मामले की अगली सुनवाई 23 सितंबर 2026 को निर्धारित की है।
इस घटनाक्रम ने राज्य सरकार की हालिया ट्रांसफर-पोस्टिंग पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस की तबादला सूची को लेकर पहले से ही पुलिस महकमे और राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं चल रही हैं। जानकारों का दावा है कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के दौरान दुर्ग जिले में पदस्थ रहे कई अधिकारियों को एक बार फिर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं। यह भी कहा जा रहा है कि महादेव सट्टा एप प्रकरण के दौरान विवादों में रहे अधिकारियों को अहम पदों पर पुनः तैनाती मिली है। हाईकोर्ट के अंतरिम आदेश के बाद अब यह मामला केवल एक अधिकारी के तबादले तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि पुलिस विभाग में वरिष्ठता, पदस्थापना की पारदर्शिता और शासन की स्थानांतरण नीति के पालन को लेकर भी बहस तेज होने की संभावना है। अब सबकी निगाहें 23 सितंबर को होने वाली अगली सुनवाई पर टिकी हैं, जहां इस मामले में आगे की न्यायिक दिशा स्पष्ट होगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश राजनीति
मनोरंजन
खेल
क्रिकेट
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें