📅 Thursday, 14 May 2026 भारत
ब्रेकिंग
CBSE 12वीं रिजल्ट : छत्तीसगढ़ के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, रायपुर रीजन का रिजल्ट 80.88%, लड़कियां फिर रहीं आगे यूरिया वितरण में गड़बड़ी : 4 उर्वरक विक्रेताओं पर FIR के निर्देश छत्तीसगढ़ BJP के कोर ग्रुप में बड़ा फेरबदल : विजय शर्मा-ओपी चौधरी की एंट्री, बृजमोहन-रामविचार बाहर पुलिस की कार्रवाई : गूगल मैप के भरोसे चला ट्रक, 1500 पेटी शराब सहित थाने पहुंचा CBSE 12वीं रिजल्ट : छत्तीसगढ़ के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, रायपुर रीजन का रिजल्ट 80.88%, लड़कियां फिर रहीं आगे यूरिया वितरण में गड़बड़ी : 4 उर्वरक विक्रेताओं पर FIR के निर्देश छत्तीसगढ़ BJP के कोर ग्रुप में बड़ा फेरबदल : विजय शर्मा-ओपी चौधरी की एंट्री, बृजमोहन-रामविचार बाहर पुलिस की कार्रवाई : गूगल मैप के भरोसे चला ट्रक, 1500 पेटी शराब सहित थाने पहुंचा
W 𝕏 f 🔗
होम रायगढ़ पुलिस ने बनाई नई रणनीति : अपराधियों पर शिकंजा कसन…
पुलिस की क्राइम मीटिंग
पुलिस की क्राइम मीटिंग
रायगढ़

पुलिस ने बनाई नई रणनीति : अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए बड़े ऑपरेशन की तैयारी

रायगढ़ पुलिस कंट्रोल रूम में एसएसपी शशि मोहन सिंह की अध्यक्षता में हुई हाई-लेवल क्राइम मीटिंग में जिले की कानून-व्यवस्था की गहन समीक्षा की गई। बैठक में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी, नशे के कारोबार, साइबर ठगी, ऑनलाइन सट्टा और अन्य अपराधों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। एसएसपी ने “ऑपरेशन तलाश” के तहत फरार अपराधियों को दूसरे राज्यों तक जाकर पकड़ने की रणनीति बनाने और लंबित मामलों के समयबद्ध निपटारे पर जोर दिया। साथ ही लापरवाही पर सीएसपी और एसडीओपी स्तर तक जवाबदेही तय करने की बात कही गई।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
09 May 2026, 05:57 PM
📍 रायगढ़

पुलिस कंट्रोल रूम में शनिवार को ऐसा माहौल दिखा, मानो पूरे जिले की कानून व्यवस्था का ब्लूप्रिंट फिर से लिखा जा रहा हो। अपराध, फरार आरोपी, नशे का नेटवर्क, साइबर ठगी, जुआ-सट्टा और सोशल मीडिया पर फैलते अपराध के खिलाफ एसएसपी शशि मोहन सिंह ने पुलिस अफसरों को साफ संदेश दे दिया कि अब किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी। जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों, थाना-चौकी प्रभारियों और शाखा प्रमुखों की हाई-वोल्टेज क्राइम मीटिंग में लंबित मामलों पर कड़ा फोकस रहा और “ऑपरेशन तलाश” के तहत फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए जरूरत पड़ने पर पुलिस टीमों को दूसरे राज्यों तक भेजने की रणनीति तैयार की गई।

तीन चरणों में समीक्षा और हर थाने की गहन जांच

बैठक तीन चरणों में चली, जिसमें रायगढ़, धरमजयगढ़ और खरसिया अनुभाग की अलग-अलग समीक्षा हुई और हर थाने की अपराध स्थिति को बारीकी से परखा गया। एसएसपी ने साफ कहा कि गंभीर मामलों की विवेचना में देरी अब सीधे जवाबदेही तय करेगी और सीएसपी-एसडीओपी स्तर तक व्यक्तिगत जिम्मेदारी फिक्स की जाएगी।

विजुअल पुलिसिंग और क्षेत्रीय निगरानी पर जोर

बैठक में “विजुअल पुलिसिंग” को लेकर भी बड़ा निर्देश जारी हुआ। चौक-चौराहों, बाजारों, ढाबों, सार्वजनिक स्थलों और संवेदनशील इलाकों में लगातार पुलिस की मौजूदगी दिखे, इसके लिए पेट्रोलिंग, फ्लैग मार्च और बीट सिस्टम को और आक्रामक बनाने कहा गया ताकि आम लोगों में भरोसा और बदमाशों में खौफ दोनों कायम रहे। लंबित मर्ग, गुम इंसान और निगरानी बदमाशों की समीक्षा करते हुए सक्रिय अपराधियों को ए, बी और सी कैटेगरी में दोबारा वर्गीकृत करने का निर्देश दिया गया ताकि हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा सके।

नशे के कारोबार और अवैध गतिविधियों पर कड़ा एक्शन

“ऑपरेशन आघात” के तहत नशे के कारोबार पर शिकंजा कसने के निर्देश देते हुए एसएसपी ने दो टूक कहा कि ओडिशा से आने वाला गांजा किसी भी हालत में रायगढ़ के थाना क्षेत्रों से पार नहीं होना चाहिए। ढाबों पर अवैध शराब बिक्री रोकने, नियमित चेकिंग करने और थाना प्रभारी का मोबाइल नंबर सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित कराने के आदेश दिए गए। धर्मकांटा की आड़ में चल रहे संदिग्ध कबाड़ कारोबार पर भी निगरानी बढ़ाने कहा गया।

ऑनलाइन सट्टा और साइबर अपराध पर कार्रवाई तेज

वहीं “ऑपरेशन अंकुश” के तहत ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क पर लगातार कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए गए। साइबर फ्रॉड, महिला सुरक्षा, ट्रैफिक जागरूकता और नशा विरोधी अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए थाना प्रभारियों को एक्टिव कम्युनिटी पुलिसिंग का टास्क सौंपा गया।

मॉनिटरिंग, सुरक्षा और प्रशासनिक सख्ती

सोशल मीडिया मॉनिटरिंग, वीआईपी सुरक्षा और निर्माण कार्यों की प्रगति पर भी विस्तृत चर्चा हुई। बेहतर काम करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहन और लापरवाही करने वालों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।

एसएसपी का स्पष्ट संदेश और भविष्य की रणनीति

बैठक के आखिर में एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश बिल्कुल स्पष्ट था—अपराधियों के लिए अब रायगढ़ में कोई सुरक्षित कोना नहीं बचेगा और लंबित मामलों का समयबद्ध निराकरण हर हाल में सुनिश्चित किया जाएगा। बहरहाल, रायगढ़ पुलिस की यह सख्ती आने वाले दिनों में अपराध जगत के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकती है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
📱 हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
सरकारी सूचना राजनीति अतिथि
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश विदेश
ग्लैमर
शिक्षा/करियर सेहत खेल कारोबार पर्यटन धर्म राशिफल/ज्योतिष 🌙 डार्क/लाइट मोड ✍️ डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
🎬
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

⚠️
सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
🔔
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें