Thursday, 16 Jul 2026 भारत
W 𝕏 f
होम रायपुर फल मार्केट में छापा : रायपुर में 40 किलो खराब फल …
होलसेल फल मार्केट में मचा हड़कंप
होलसेल फल मार्केट में मचा हड़कंप
रायपुर

फल मार्केट में छापा : रायपुर में 40 किलो खराब फल नष्ट, कारोबारियों में मचा हड़कंप।

रायपुर के लालपुर होलसेल फल मार्केट में खाद्य सुरक्षा विभाग ने औचक निरीक्षण कर बड़ी कार्रवाई की। टीम ने तरबूज, आम, अनार और मौसंबी समेत पांच फलों के नमूने जांच के लिए जब्त किए। निरीक्षण के दौरान करीब 40 किलो सड़े-गले फल पाए गए, जिन्हें मौके पर ही नष्ट कराया गया।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
16 May 2026, 12:45 PM
रायपुर

राजधानी रायपुर के लालपुर होलसेल फल मार्केट में शनिवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फल कारोबारियों में हड़कंप मचा दिया। अचानक पहुंचे अधिकारियों ने मंडी में बिक रहे फलों की गुणवत्ता की जांच की और कई संदिग्ध फलों के नमूने जब्त किए। कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में सड़े-गले और खराब फल भी पाए गए, जिन्हें मौके पर ही नष्ट कराया गया।

पांच फलों के नमूने जांच के लिए भेजे गए

खाद्य एवं औषधि प्रशासन के नियंत्रक दीपक कुमार अग्रवाल और कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर चलाए गए इस विशेष अभियान में विभागीय टीम ने कुल पांच नमूने एकत्र किए। इनमें तरबूज के दो नमूने, जबकि अनार, आम और मौसंबी के एक-एक नमूने शामिल हैं। सभी नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया है।

40 किलो खराब फल मौके पर किए गए नष्ट

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पाया कि कई दुकानों में खराब और सड़े फल खुलेआम बेचे जा रहे थे। इसके बाद करीब 40 किलो खराब फलों को तत्काल जब्त कर नष्ट कराया गया। टीम ने व्यापारियों को साफ चेतावनी दी कि बाजार में केवल सुरक्षित, ताजे और मानक गुणवत्ता वाले फल ही बेचे जाएं, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जांच रिपोर्ट के बाद होगी कानूनी कार्रवाई

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत संबंधित कारोबारियों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही मंडी में लगातार निगरानी और औचक निरीक्षण जारी रखने की बात भी कही गई है।

आम लोगों से भी विभाग की अपील

इधर, खाद्य विभाग ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि किसी खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता संदिग्ध लगे या खराब सामग्री बिकती दिखाई दे, तो इसकी सूचना तुरंत विभाग को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें