Saturday, 29 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
CNG Price Hike: दिल्ली-एनसीआर में आज से महंगी हुई CNG, जानिए आपकी जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ Bilaspur Stone Pelting: मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर भारी बवंडर, दोनों ओर से चले पत्थर, स्थिति संभालने छूटे आंसू गैस के गोले Surguja News: उफनती नदी, गोद में बच्चे और खौफ का सफर, सरगुजा के पटकुरा में जान हथेली पर रख स्कूल जाने को मजबूर मासूम CNG Price Hike: दिल्ली-एनसीआर में आज से महंगी हुई CNG, जानिए आपकी जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ Bilaspur Stone Pelting: मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर भारी बवंडर, दोनों ओर से चले पत्थर, स्थिति संभालने छूटे आंसू गैस के गोले Surguja News: उफनती नदी, गोद में बच्चे और खौफ का सफर, सरगुजा के पटकुरा में जान हथेली पर रख स्कूल जाने को मजबूर मासूम
W 𝕏 f
होम जशपुर बड़ी सफलता : गौ तस्करी मामले में फरार वाहन मालिक …
गौ तस्करी आरोपी गिरफ्तार
गौ तस्करी आरोपी गिरफ्तार
जशपुर

बड़ी सफलता : गौ तस्करी मामले में फरार वाहन मालिक गिरफ्तार, जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

जशपुर पुलिस ने गौवंश तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन शंखनाद’ के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे बोलेरो पिकअप वाहन के मालिक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
11 Jul 2026, 06:08 PM
जशपुर
जशपुर पुलिस ने गौवंश तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन शंखनाद’ के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे बोलेरो पिकअप वाहन के मालिक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। 
पुलिस के मुताबिक, 14 अप्रैल 2026 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना लोदाम क्षेत्र के ग्राम भलमंडा स्थित नेशनल हाईवे पर एक बोलेरो पिकअप वाहन को घेराबंदी कर पकड़ने की कोशिश की गई थी। पुलिस को देखकर वाहन में सवार तस्कर गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गए थे। तलाशी के दौरान वाहन से 9 गौवंशों को सुरक्षित मुक्त कराया गया था।

जांच में वाहन मालिक की हुई पहचान

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने वाहन मालिक की पहचान मो. इम्तियाज (40 वर्ष) के रूप में की। घटना के बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहा था। पुलिस को मिली पुख्ता सूचना के आधार पर उसे 10 जुलाई को गिरफ्तार किया गया और न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 

852 गौवंश तस्करों के कब्जे से मुक्त

डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के नेतृत्व में जशपुर पुलिस लगातार गौ तस्करी के खिलाफ अभियान चला रही है। पुलिस के अनुसार, जनवरी 2026 से अब तक 852 गौवंशों को तस्करों के कब्जे से मुक्त कराया गया है। वहीं इस दौरान दर्ज 71 मामलों में 66 आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है और तस्करी में इस्तेमाल किए गए 26 वाहनों को जब्त किया गया है।

जुलाई में भी जारी है पुलिस की कार्रवाई

जशपुर पुलिस ने जुलाई महीने में भी अभियान को तेज रखा है। 1 जुलाई से 10 जुलाई के बीच चार अलग-अलग मामलों में 57 गौवंशों को मुक्त कराया गया, जबकि 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें बागबहार, दोकड़ा और मनोरा क्षेत्र में गौ तस्करी और गौवंश वध से जुड़े मामलों में कार्रवाई की गई। कुछ आरोपी अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। 
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें