Saturday, 08 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
महासमुंद में मवेशी तस्करी का खुलासा, पिकअप से 4 भैंस मुक्त कराए मुंबई में छिपा बैठा भगोड़ा नक्सली चढ़ा जशपुर पुलिस के हत्थे, जंगल में दहशत फैलाकर की थी वसूली भंवरपुर और पिथौरा से 3 तस्कर गिरफ्तार, 20 लीटर महुआ शराब जब्त भगवान शिव पर विवादित टिप्पणी से बवाल, बजरंग दल के घेराव के बाद क्रिश्चियन फोरम के अरुण पन्नालाल गिरफ्तार महासमुंद में मवेशी तस्करी का खुलासा, पिकअप से 4 भैंस मुक्त कराए मुंबई में छिपा बैठा भगोड़ा नक्सली चढ़ा जशपुर पुलिस के हत्थे, जंगल में दहशत फैलाकर की थी वसूली भंवरपुर और पिथौरा से 3 तस्कर गिरफ्तार, 20 लीटर महुआ शराब जब्त भगवान शिव पर विवादित टिप्पणी से बवाल, बजरंग दल के घेराव के बाद क्रिश्चियन फोरम के अरुण पन्नालाल गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम जशपुर मुंबई में छिपा बैठा भगोड़ा नक्सली चढ़ा जशपुर पुलि…
जशपुर पुलिस की कार्रवाई में हथियार बरामद
जशपुर पुलिस की कार्रवाई में हथियार बरामद
🔴 BREAKING जशपुर

मुंबई में छिपा बैठा भगोड़ा नक्सली चढ़ा जशपुर पुलिस के हत्थे, जंगल में दहशत फैलाकर की थी वसूली

जशपुर पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन सीपीआई (माओवादी) से जुड़े पूर्व कैडर और उसके साथी को मुंबई से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी इंसास राइफल के दम पर ग्रामीणों और आम लोगों से अवैध वसूली कर रहे थे। पुलिस ने इनके पास से इंसास राइफल, देसी राइफल, कट्टा, कारतूस और तलवार बरामद की है।

कीर्तिमान न्यूज
08 Aug 2026, 10:18 AM
जशपुर
छत्तीसगढ़ की जशपुर पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन सीपीआई (माओवादी) से जुड़े एक पूर्व कैडर और उसके साथी को महाराष्ट्र की आर्थिक राजधानी मुंबई से गिरफ्तार किया है। आरोपी इलाके में इंसास राइफल का खौफ दिखाकर आम लोगों और ग्रामीणों से अवैध वसूली कर रहे थे। पुलिस ने इनके पास से भारी मात्रा में हथियार और कारतूस भी जब्त किए हैं। मामले का खुलासा करते हुए जशपुर एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि बीती 11 जून को कोतवाली थाना क्षेत्र के बूमतेल (सरनाटोली) जंगल में दो हथियारबंद संदिग्धों द्वारा ग्रामीणों को डरा-धमकाकर पैसे वसूलने की खबर मिली थी। 

चलाया बड़ा सर्च ऑपरेशन 

सूचना मिलते ही जशपुर पुलिस की टीम ने जंगल की घेराबंदी कर बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया। हालांकि, शुरुआती तलाशी के दौरान आरोपी मौके से भागने में कामयाब रहे, लेकिन पुलिस को जंगल के भीतर छिपाकर रखे गए घातक हथियारों का जखीरा मिला। 
पुलिस ने मौके से: 
  • 1 इंसास राइफल

  • 1 देसी राइफल

  • 1 कट्टा

  • 6 जिंदा कारतूस और एक तलवार बरामद की।

  • प्रेमी जोड़े के परिजनों से रुपए ऐंठे 

    जांच में सामने आया कि आरोपियों ने इसी इंसास राइफल के दम पर जंगल में घूमने आए एक प्रेमी जोड़े के परिजनों को धमकाकर 35,000 रुपये ऐंठ लिए थे। यही नहीं, जंगल में मशरूम बीनने गए बेबस ग्रामीणों से भी बंदूक की नोक पर 5,000 रुपये लूट लिए गए थे। हथियार मिलने के बाद कोतवाली पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई। 

    नक्सली गतिविधियों में रह चुका है सक्रिय 

    साइबर सेल और जमीनी नेटवर्क की मदद से आरोपियों की पहचान झारखंड के गुमला जिले के रहने वाले हृदय साहू उर्फ मांगू (निवासी लूंगा) और पलटू दास (36 वर्ष, निवासी सकरा) के रूप में हुई। इनमें से हृदय साहू पूर्व में नक्सली गतिविधियों में सक्रिय रह चुका है। पहचान उजागर होते ही पुलिस टीम ने दबिश देकर हृदय साहू को उसके गांव से दबोच लिया, लेकिन पलटू दास चकमा देकर फरार हो गया। इसके बाद साइबर टीम की मदद से पलटू दास की लोकेशन मुंबई में ट्रैक की गई। 

    आरोपियों से हो रही पूछताछ

    तत्काल कार्रवाई करते हुए कोतवाली प्रभारी मोरध्वज देशमुख के नेतृत्व में पुलिस की एक विशेष टीम मुंबई भेजी गई, जहां घेराबंदी कर आरोपी पलटू दास को गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से सख्ती से पूछताछ कर रही है, जिससे इलाके में उनके नेटवर्क और अन्य वारदातों के बारे में बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।
    क्या यह खबर उपयोगी लगी?
    शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
    WhatsApp Telegram
    हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
    कीर्तिमान
    छत्तीसगढ़
    सभी छत्तीसगढ़ ›
    रायपुर संभाग
    दुर्ग संभाग
    बिलासपुर संभाग
    सरगुजा संभाग
    बस्तर संभाग
    राजनीति
    देश
    विदेश सरकारी सूचना गाइए और छा जाइए
    कलमकार
    मनोरंजन
    खेल
    तकनीक
    कारोबार
    शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
    वीडियो
    अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
    Clip & Share

    अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

    सावधान: संवेदनशील सामग्री
    इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
    ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
    पुश नोटिफिकेशन चालू करें