Monday, 05 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Leopard Rescue: स्नेहा क्लीनिक के पास दिखा तेंदुआ, मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम Balod Acid Attack: लाइब्रेरी से घर लौट रही युवती पर एसिड अटैक, बालोद में मचा हड़कंप CG News: बलरामपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई पिकअप 2 की मौत, 9 गंभीर Abhanpur Road Accident: मंडी रोड पर दर्दनाक हादसा, एक्टिवा सवार 16 वर्षीय किशोर की मौत Food Inspection: प्रिंस ढाबा में नगर निगम की जांच, खाद्य सामग्री और सफाई व्यवस्था खंगाली Raigarh Bike Theft: चोरी की स्कूटी से फिर बाइक चुराने निकले थे आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार Leopard Rescue: स्नेहा क्लीनिक के पास दिखा तेंदुआ, मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम Balod Acid Attack: लाइब्रेरी से घर लौट रही युवती पर एसिड अटैक, बालोद में मचा हड़कंप CG News: बलरामपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई पिकअप 2 की मौत, 9 गंभीर Abhanpur Road Accident: मंडी रोड पर दर्दनाक हादसा, एक्टिवा सवार 16 वर्षीय किशोर की मौत Food Inspection: प्रिंस ढाबा में नगर निगम की जांच, खाद्य सामग्री और सफाई व्यवस्था खंगाली Raigarh Bike Theft: चोरी की स्कूटी से फिर बाइक चुराने निकले थे आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम › जशपुर › कैलाश गुफा में उमड़ेगा श्रद्धालुओं की भारी भीड़, …
कैलाश गुफा के पास हाथियों का दल
कैलाश गुफा के पास हाथियों का दल
जशपुर

कैलाश गुफा में उमड़ेगा श्रद्धालुओं की भारी भीड़, 16 हाथियों के दल ने डाला डेरा,वन विभाग अलर्ट

कैलाश गुफा क्षेत्र में सावन सोमवार के मौके पर हजारों श्रद्धालुओं और करीब 10 हजार कांवड़ियों के पहुंचने की तैयारी है। इसी बीच मैनी-बिमड़ा जंगल में 16 हाथियों का दल डेरा डाले हुए है। हाथियों के हमले में एक ग्रामीण के घायल होने के बाद वन विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है और श्रद्धालुओं व ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की जा रही है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 16 Aug 2026, 04:49 PM · अपडेट: 01 Oct 2026, 08:36 AM
जशपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। बगीचा वन परिक्षेत्र के मैनी-बिमड़ा जंगल क्षेत्र में इन दिनों करीब 16 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। हाथियों की मौजूदगी से आसपास के ग्रामीण इलाकों में दहशत का माहौल है। इसी बीच कैलाश गुफा के पास मेला स्थल के नजदीक एक ग्रामीण पर हाथियों ने हमला कर दिया। हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद इलाके में लोगों की चिंता और बढ़ गई है। घटना ऐसे समय हुई है, जब सावन सोमवार के चलते कैलाश गुफा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। जानकारी के अनुसार, मैनी-बिमड़ा के जंगलों में हाथियों का दल लगातार अपना स्थान बदल रहा है। वन विभाग की टीम हाथियों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है और उनके मूवमेंट की लगातार निगरानी की जा रही है।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता

ग्रामीणों के बीच मुनादी कराकर भी लगातार सावधानी बरतने की अपील की जा रही है। कैलाश गुफा क्षेत्र में हाथियों की मौजूदगी ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रसिद्ध कैलाश गुफा में सावन सोमवार के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं। वहीं बलरामपुर जिले के श्रीकोट से करीब 10 हजार कांवड़िए पवित्र जल लेकर कैलाश गुफा की ओर रवाना हुए हैं।

सुरक्षा को लेकर वन विभाग अलर्ट

हाथियों के दल की गतिविधियों को देखते हुए वन विभाग ने क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी है। टीम लगातार जंगल और आसपास के इलाकों में हाथियों के पदचिह्न, लोकेशन और मूवमेंट पर नजर रख रही है। अधिकारियों की ओर से ग्रामीणों को हाथियों के नजदीक नहीं जाने, उन्हें छेड़ने या उनके रास्ते में बाधा डालने से बचने की सलाह दी जा रही है। कैलाश गुफा की ओर जाने वाले लोगों को भी वन क्षेत्र में विशेष सावधानी बरतने के लिए कहा जा रहा है। वन विभाग की टीम इस बात पर भी नजर रख रही है कि हाथियों का दल किस दिशा में आगे बढ़ रहा है। जरूरत पड़ने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी जा रही है। 

पहले भी हो चुका है जानलेवा हमला

जशपुर जिले में हाथियों के हमले की घटनाएं पहले भी सामने आती रही हैं। हाल ही में घुघरी कदमटोली गांव में हाथियों के दल ने जंगल के किनारे बने एक झोपड़ीनुमा कच्चे मकान को निशाना बनाया था। इस दौरान घर में सो रहे 70 वर्षीय बुजुर्ग पर हाथियों ने हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। लगातार सामने आ रही इन घटनाओं के बीच कैलाश गुफा के पास ग्रामीण पर हुआ हमला लोगों के लिए गंभीर चिंता का विषय बन गया है। खासकर सावन सोमवार के दौरान हजारों श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए वन विभाग को हाथियों के मूवमेंट पर लगातार नजर रखने और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने की जरूरत है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें