Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस National Career Service: महासमुंद कॉलेज में दी गई करियर सेवाओं की जानकारी, NCS पोर्टल से विद्यार्थियों को मिलेंगे रोजगार अवसर Surguja News: 20 लाख की मरम्मत के बाद फिर 55 लाख का टेंडर, पहाड़ी कोरवा आश्रम भवनों पर उठे सवाल Dewas News: जंगल में चल रहा था लाखों का जुआ, पुलिस ने मारी दबिश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 12.86 लाख की सामग्री जब्त Damoh Murder Case: पिता ने पत्नी और तीन बच्चों की हत्या की, कुल्हाड़ी लेकर घर के बाहर बैठा मिला आरोपी Rajnandgaon Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर ले गया था साथ Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस National Career Service: महासमुंद कॉलेज में दी गई करियर सेवाओं की जानकारी, NCS पोर्टल से विद्यार्थियों को मिलेंगे रोजगार अवसर Surguja News: 20 लाख की मरम्मत के बाद फिर 55 लाख का टेंडर, पहाड़ी कोरवा आश्रम भवनों पर उठे सवाल Dewas News: जंगल में चल रहा था लाखों का जुआ, पुलिस ने मारी दबिश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 12.86 लाख की सामग्री जब्त Damoh Murder Case: पिता ने पत्नी और तीन बच्चों की हत्या की, कुल्हाड़ी लेकर घर के बाहर बैठा मिला आरोपी Rajnandgaon Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर ले गया था साथ
W 𝕏 f
होम बरौदा में यादव समाज का प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन :…
बरौदा में सामाजिक भवन का लोकार्पण करते
बरौदा में सामाजिक भवन का लोकार्पण करते

बरौदा में यादव समाज का प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन : CM साय ने किया सामाजिक भवन का लोकार्पण

रायपुर जिले के बरौदा में छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज का प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन और आमसभा आयोजित हुई।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नवनिर्मित सामाजिक भवन का लोकार्पण किया और समाज की एकता व संस्कृति की सराहना की। कार्यक्रम में मेधावी विद्यार्थियों व वरिष्ठजनों का सम्मान किया गया, साथ ही नए प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति भी की गई।

कीर्तिमान ब्यूरो
प्रकाशित: 21 Jul 2026, 07:52 PM · अपडेट: 23 Jul 2026, 04:16 PM
आरंग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

रायपुर जिले के ग्राम बरौदा में छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज के तत्वावधान में प्रदेश स्तरीय आमसभा, महासम्मेलन एवं सामाजिक भवन लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर नवनिर्मित सामाजिक भवन का फीता काटकर और शिलापट्ट का अनावरण कर लोकार्पण किया।

प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद समाज के मेधावी विद्यार्थियों, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सदस्यों और वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया गया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी आयोजन को आकर्षक बनाया।

CM साय बोले- समाज की एकता का प्रतीक बनेगा भवन

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि यादव समाज का इतिहास सेवा, एकता और संस्कृति के संरक्षण का रहा है। उन्होंने कहा कि नया सामाजिक भवन समाज को संगठित करने और नई पीढ़ी को सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने का केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि राउत नाचा और यादव समाज की लोक परंपराएं छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान का अभिन्न हिस्सा हैं।

युवाओं को आगे बढ़ने की दी सीख

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा ने युवाओं से शिक्षा, राजनीति, खेल और कला के क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान किया। विधायक अनुज शर्मा ने समाज की मांगों को शासन स्तर पर पूरा कराने का भरोसा दिलाया। वहीं पूर्व विधायक रामकुमार यादव ने सामाजिक एकजुटता पर जोर दिया।

24 जिलों और 146 ब्लॉक में सक्रिय है समाज

प्रदेश अध्यक्ष जगनीक यादव ने प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज प्रदेश के 24 जिलों और 146 ब्लॉक क्षेत्रों में सक्रिय रूप से सामाजिक कार्य कर रहा है। उन्होंने संगठन के विस्तार और विभिन्न गतिविधियों की जानकारी भी दी।

नए प्रकोष्ठों का गठन, प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

महासम्मेलन के दौरान विभिन्न प्रकोष्ठों का गठन किया गया। महासमुंद के राजू यादव को न्याय प्रकोष्ठ, रायपुर के तीरथ यादव को राजनीतिक प्रकोष्ठ, कसडोल के चांद राम यादव को युवा प्रकोष्ठ तथा कोरबा की सैलानी यादव को महिला प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

प्रदेशभर से पहुंचे समाज के पदाधिकारी

कार्यक्रम में रायपुर शहर अध्यक्ष सुंदरलाल यादव, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप यादव, शत्रुघ्न यादव, प्रीतम यादव, बेशाखुराम यादव, मतवारी यादव, नरेश यादव, परदेशी यादव, पतिराम यादव सहित प्रदेशभर से बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी, प्रतिनिधि और सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें