📅 Friday, 17 Apr 2026 भारत
ब्रेकिंग
बिलासपुर में नकली ‘गोल्ड फ्लैक’ सिगरेट का बड़ा भंडाफोड़, 4.5 लाख का माल जब्त, एक गिरफ्तार Death's Live Show : प्रेमी से ही हुई मंगनी, लेकिन युवती ने मंगेतर को वीडियो काल कर दिखाई अपनी मौत, वह भी लाइव नशे के खिलाफ कार्रवाई : आर्य नगर में छापा, 1.20 लाख की नशीली दवाओं के साथ आरोपी गिरफ्तार रायपुर सट्टा कांड : IPL पर ऑनलाइन बेटिंग चलाने वाला मास्टरमाइंड बाबू खेमानी मुंबई से गिरफ्तार, 27 आरोपी पकड़े गए बड़ी कार्रवाई : रायपुर में चिट्टा के साथ युवक दबोचा गया रायगढ़ के भूपदेवपुर में ट्रेलर की टक्कर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मौत, पति-बच्चा घायल, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम बिलासपुर में नकली ‘गोल्ड फ्लैक’ सिगरेट का बड़ा भंडाफोड़, 4.5 लाख का माल जब्त, एक गिरफ्तार Death's Live Show : प्रेमी से ही हुई मंगनी, लेकिन युवती ने मंगेतर को वीडियो काल कर दिखाई अपनी मौत, वह भी लाइव नशे के खिलाफ कार्रवाई : आर्य नगर में छापा, 1.20 लाख की नशीली दवाओं के साथ आरोपी गिरफ्तार रायपुर सट्टा कांड : IPL पर ऑनलाइन बेटिंग चलाने वाला मास्टरमाइंड बाबू खेमानी मुंबई से गिरफ्तार, 27 आरोपी पकड़े गए बड़ी कार्रवाई : रायपुर में चिट्टा के साथ युवक दबोचा गया रायगढ़ के भूपदेवपुर में ट्रेलर की टक्कर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मौत, पति-बच्चा घायल, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
W 𝕏 f 🔗
होम महासमुंद बेल्टुकरी में विकास को रफ्तार: 3.5 किमी पक्की सड़…
बैठक में जनप्रतिनिधि और विभिन्न विभागों के अधिकारी
बैठक में जनप्रतिनिधि और विभिन्न विभागों के अधिकारी
महासमुंद ⭐ Featured

बेल्टुकरी में विकास को रफ्तार: 3.5 किमी पक्की सड़क, तालाब गहरीकरण और पेयजल योजना को मंजूरी

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने ग्राम बेल्टुकरी में नेशनल हाईवे से स्कूल तक 3.5 किलोमीटर लंबी पक्की सड़क बनाने का निर्णय लिया है, जिससे बच्चों के सुरक्षित आवागमन की सुविधा होगी। साथ ही, बंधो तालाब का गहरीकरण और मल्टीविलेज योजना के तहत पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में जनप्रतिनिधि और संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

कीर्तिमान ब्यूरो
कीर्तिमान ब्यूरो
31 Mar 2026, 11:50 AM
📍 महासमुंद
जिले में विकास कार्यों को गति देने और आमजन की जरूरतों को प्राथमिकता देते हुए कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने जनभागीदारी मॉडल के तहत महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए ग्राम बेल्टुकरी में नेशनल हाईवे से स्कूल तक लगभग 3.50 किलोमीटर पक्की सड़क निर्माण का निर्णय लिया है।
निर्माण कार्य को प्राथमिकता
ग्राम बेल्टुकरी में अब तक कच्चे मार्ग के कारण बच्चों को स्कूल आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था, विशेषकर बारिश के मौसम में स्थिति और भी चुनौतीपूर्ण हो जाती थी। कलेक्टर लंगेह ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जनसहभागिता और विभागीय समन्वय के जरिए इस सड़क निर्माण कार्य को प्राथमिकता दी है। सड़क निर्माण के बाद बच्चों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी।
सिंचाई सुविधा में सुधार
इसके साथ ही ग्रामीणों की मांग पर कलेक्टर लंगेह द्वारा ग्राम के बंधो तालाब के गहरीकरण को भी स्वीकृति प्रदान की गई है, जिससे जल संरक्षण और सिंचाई सुविधा में सुधार होगा। वहीं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को मल्टीविलेज योजना के तहत क्षेत्र में शीघ्र पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में जनपद सदस्य प्रियंका लवेश, सरपंच सुरेश्वरी बिस्वाल, ईई आरईएस आशीष कुलदीप, खनिज अधिकारी फागू लाल नागेश, एसडीओ पीडब्ल्यूडी, जनपद सीईओ बी.एस. मंडावी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
योजनाओ की जानकारी 
  • कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने जनभागीदारी मॉडल के तहत ग्राम बेल्टुकरी में नेशनल हाईवे से स्कूल तक लगभग 3.5 किलोमीटर पक्की सड़क निर्माण का निर्णय लिया है।
  • अभी तक कच्ची सड़क होने के कारण बच्चों को स्कूल आने-जाने में, खासकर बारिश में, काफी परेशानी होती थी। नई सड़क बनने से आवागमन सुरक्षित और आसान होगा।
  • ग्रामीणों की मांग पर बंधो तालाब के गहरीकरण को भी मंजूरी दी गई है, जिससे जल संरक्षण और सिंचाई सुविधा बेहतर होगी।
  • मल्टीविलेज योजना के तहत क्षेत्र में जल्द पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को दिए गए हैं।

  • — विज्ञापन —
    📱 हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
    कीर्तिमान
    सरकारी सूचना राजनीति अतिथि
    छत्तीसगढ़
    सभी छत्तीसगढ़ ›
    रायपुर संभाग
    दुर्ग संभाग
    बिलासपुर संभाग
    सरगुजा संभाग
    बस्तर संभाग
    देश विदेश धर्म समाज खेल 🌙 डार्क/लाइट मोड ✍️ डॉ. नीरज गजेंद्र
    वीडियो
    🎬
    अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
    Clip & Share

    अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

    ⚠️
    सावधान: संवेदनशील सामग्री
    इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
    🔔
    ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
    पुश नोटिफिकेशन चालू करें