📅 Tuesday, 14 Apr 2026 भारत
W 𝕏 f 🔗
होम बीईओ के खिलाफ शिक्षकों का बिगुल : 15 अप्रैल को घे…

बीईओ के खिलाफ शिक्षकों का बिगुल : 15 अप्रैल को घेराव, नहीं मानी मांगें तो आमरण अनशन

महासमुंद में बीईओ की कार्यप्रणाली से नाराज शिक्षक संगठनों ने ‘सर्व शिक्षक मंच’ बनाकर आंदोलन का ऐलान किया है। 15 अप्रैल को बीईओ कार्यालय का घेराव किया जाएगा। मांगें नहीं मानी गईं तो 27 अप्रैल से आमरण अनशन और आगे मुख्यमंत्री निवास तक पदयात्रा होगी। शिक्षकों ने बीईओ पर जांच में देरी, वित्तीय अनियमितता और समस्याओं की अनदेखी जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।

आंदोलन की रणनीति बनाते हुए शिक्षक मंच के पदाधिकारी व शिक्षक
आंदोलन की रणनीति बनाते हुए शिक्षक मंच के पदाधिकारी व शिक्षक
कीर्तिमान ब्यूरो
12 Apr 2026, 08:43 PM
📍 महासमुंद

महासमुंद जिले के विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) की कार्यप्रणाली से नाराज शिक्षक संगठनों ने अब खुलकर मोर्चा खोल दिया है। विभिन्न संघों ने एकजुट होकर ‘सर्व शिक्षक मंच’ का गठन किया है और चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान कर दिया है। बीआरसीसी कार्यालय में हुई बैठक में शिक्षकों ने बीईओ पर मनमानी, वित्तीय अनियमितता और शिक्षकों की समस्याओं की अनदेखी जैसे गंभीर आरोप लगाए। शिक्षक नेताओं ने साफ कहा कि अब चुप नहीं बैठेंगे, आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी।

तीन चरणों में होगा आंदोलन

सर्व शिक्षक मंच ने आंदोलन की पूरी रणनीति तय कर ली है—

  • 15 अप्रैल: बीईओ कार्यालय का घेराव, विधायक, शिक्षामंत्री के नाम कलेक्टर और भाजपा जिलाध्यक्ष को ज्ञापन
  • 27 अप्रैल: मांगें पूरी नहीं होने पर बीईओ कार्यालय के सामने आमरण अनशन
  • अगला चरण: लोहिया चौक से मुख्यमंत्री निवास तक पदयात्रा सत्याग्रह

8 महीने बाद भी जांच अधूरी, शिक्षकों में नाराजगी

जिला संयोजक टेकराम सेन ने कहा कि बीईओ के खिलाफ बनी जांच समिति को 15 दिनों में रिपोर्ट देनी थी, लेकिन 8 महीने बाद भी जांच पूरी नहीं हुई। इसे उन्होंने प्रशासनिक लापरवाही का बड़ा उदाहरण बताया।

बीईओ पर गंभीर आरोप

बैठक में शिक्षकों ने कई गंभीर मुद्दे उठाए—

  • यात्रा भत्ता में गड़बड़ी: संकुल समन्वयकों को टीए देने से इनकार, जबकि बीईओ अपने स्टाफ के साथ मनमाने तरीके से टीए निकाल रहे
  • स्टेशनरी घोटाले का आरोप: स्कूलों के नाम पर हजारों की खरीदी दिखी, लेकिन सामग्री स्कूलों तक नहीं पहुंची
  • शिक्षकों की अनदेखी: छोटी-छोटी समस्याओं के लिए भी शिक्षकों को बार-बार कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे

सीजीटीए ब्लॉक अध्यक्ष राजेश साहू ने कहा कि यह कार्यप्रणाली शिक्षा व्यवस्था के लिए बेहद नुकसानदायक है।

“अब आर-पार की लड़ाई”

प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सिराज बक्श ने कहा कि बीईओ की तानाशाही के कारण ही सभी शिक्षक संगठन एक मंच पर आए हैं। अब निर्णायक लड़ाई होगी और आंदोलन के दौरान किसी भी स्थिति की जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

बैठक में बड़ी संख्या में शिक्षक नेता शामिल

बैठक में टेकराम सेन, ईश्वर चंद्राकर, सिराज बक्श, राजेश साहू, बसंत साव, बीपी मेश्राम, कमलनारायण यादव, आत्माराम साहू, मोहन साहू, खोसिल गेंड्रे, लक्ष्मीकांत सकारिया, पवन साहू सहित सभी प्रमुख शिक्षक संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

— विज्ञापन —
📱 हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
सरकारी सूचना राजनीति अतिथि
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश विदेश धर्म समाज खेल 🌙 डार्क/लाइट मोड ✍️ डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
🎬
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

⚠️
सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?