📅 Saturday, 18 Apr 2026 भारत
ब्रेकिंग
फिर गांजा पकड़ा गया  :  ओडिशा  झारखंड ले जा रहे 912 किलो गांजा महासमुंद मे पकड़ा गया, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार नौकरी का झांसा देकर युवती को यूपी ले जाकर महीनों बंधक बनाकर कराया गया काम, दो गिरफ्तार स्कूल मामला गरमाया: बंदी आदेश के बाद भी चल रहा निजी स्कूल, एडमिशन प्रचार से बढ़ा विवाद भिलाई सुपेला में जुए के अड्डे पर पुलिस की बड़ी रेड, 15 गिरफ्तार, 1.14 लाख नकद व वाहन जब्त भीषण हादसा: तीन ट्रेलर और कार की टक्कर में चार घायल, गुरसिया–जड़गा मोड़ बना ब्लैक स्पॉट बैंक डकैती: दिनदहाड़े हथियारबंद बदमाशों ने करोड़ों की लूट, 24 घंटे में एक आरोपी गिरफ्तार फिर गांजा पकड़ा गया  :  ओडिशा  झारखंड ले जा रहे 912 किलो गांजा महासमुंद मे पकड़ा गया, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार नौकरी का झांसा देकर युवती को यूपी ले जाकर महीनों बंधक बनाकर कराया गया काम, दो गिरफ्तार स्कूल मामला गरमाया: बंदी आदेश के बाद भी चल रहा निजी स्कूल, एडमिशन प्रचार से बढ़ा विवाद भिलाई सुपेला में जुए के अड्डे पर पुलिस की बड़ी रेड, 15 गिरफ्तार, 1.14 लाख नकद व वाहन जब्त भीषण हादसा: तीन ट्रेलर और कार की टक्कर में चार घायल, गुरसिया–जड़गा मोड़ बना ब्लैक स्पॉट बैंक डकैती: दिनदहाड़े हथियारबंद बदमाशों ने करोड़ों की लूट, 24 घंटे में एक आरोपी गिरफ्तार
W 𝕏 f 🔗
होम छत्तीसगढ़ भिलाई सुपेला में जुए के अड्डे पर पुलिस की बड़ी रे…
छापेमारी में गिरफ्तार जुआरी
छापेमारी में गिरफ्तार जुआरी
🔴 BREAKING छत्तीसगढ़

भिलाई सुपेला में जुए के अड्डे पर पुलिस की बड़ी रेड, 15 गिरफ्तार, 1.14 लाख नकद व वाहन जब्त

भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र में पुलिस ने कोसनाला इलाके में चल रहे जुआ फड़ पर छापेमारी कर 15 लोगों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई में 1.14 लाख रुपये नकद, 15 मोबाइल फोन और 5 दोपहिया वाहन जब्त किए गए, जिनकी कुल कीमत लगभग 4.5 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस को लंबे समय से यहां जुआ संचालित होने की शिकायतें मिल रही थीं। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दिया गया है और आगे की जांच जारी है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
18 Apr 2026, 02:25 PM
📍 भिलाई

भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह छापेमारी शुक्रवार को भिलाई नगर रेलवे स्टेशन के सामने कोसनाला इलाके के पास की गई, जहां लंबे समय से जुआ फड़ संचालित होने की सूचना पुलिस को मिल रही थी।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और जुआ खेलते हुए सभी आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ लिया। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि पकड़े गए लोगों में से एक आरोपी जुआ फड़ संचालक के साथ मिलकर इस अवैध गतिविधि को संचालित करने में शामिल था।

रेड के बाद इलाके में हड़कंप 

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 1 लाख 14 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। इसके अलावा 15 मोबाइल फोन और 5 दोपहिया वाहन भी जब्त किए गए हैं। जब्त किए गए सभी सामान की कुल अनुमानित कीमत लगभग 4.5 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, यह जुआ फड़ काफी समय से इस क्षेत्र में सक्रिय था और स्थानीय स्तर पर इसकी शिकायतें भी मिल रही थीं। रेड के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

ये किए गए गिरफ्तार 

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में विक्की साहनी (34) निवासी मल्हा पारा सुपेला, विनय (36) निवासी सेक्टर-7 भिलाई, हिमांचल दास (56) निवासी आदर्श नगर दुर्ग, शैलेन्द्र यादव (30) निवासी गया नगर दुर्ग, हेमलाल ढीमर (26) निवासी रूआबांधा भिलाई, सतीश गुर्दे (48) निवासी कोसा नगर सुपेला, विज्जू जैन (50) निवासी अहिवारा, किशन साहू (46) निवासी बजरंग नगर रायपुर सहित अन्य लोग शामिल हैं।

इसके अलावा सोनू कुमार साव, जशवंत साहू, लक्की साहू, जुलेश लाल, हीरा सिंह, मोहम्मद अरशद अंसारी और दिनेश साव को भी इस कार्रवाई में पकड़ा गया है, जिनके अलग-अलग इलाकों से संबंध बताए जा रहे हैं।

सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस ने साफ किया है कि जुआ और सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और ऐसे फड़ों पर लगातार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, अब पुलिस जिले में अन्य जगहों पर चल रहे जुए के नेटवर्क की भी जांच में जुट गई है।

— विज्ञापन —
📱 हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
सरकारी सूचना राजनीति अतिथि
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश विदेश धर्म समाज खेल 🌙 डार्क/लाइट मोड ✍️ डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
🎬
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

⚠️
सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
🔔
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें